ये हैं ब्राइडल चूड़ा के लेटेस्ट ट्रेंडी डिजाइंस, देंगे एकदम ग्लैमरस लुक – Chura Designs 2020
पंजाबी दुल्हन के सोलह ऋंगार का एक जरूरी हिस्सा है ब्राइडल चूड़ा। हालांकि इन दिनों न केवल पंजाबी दुल्हनें बल्कि देश के अन्य राज्यों की दुल्हनें भी चूड़ा और कलीरे पहनने लगी हैं। यही वजह है कि हमें विभिन्न डिजाइन और स्टाइल वाले ब्राइडल चूड़ा दिखने लगे हैं। सच कहा जाए तो ब्राइडल चूड़ा ही वह एक्सेसरी है, जो असल में दुल्हन को दुल्हन वाला लुक देती है।
क्यों पहना जाता है शादी में ब्राइडल चूड़ा
इन लाल और सफेद चूड़ियों का भारतीय दुल्हन की जिंदगी में गहरा महत्व है। ऐसा इसलिए क्योंकि ब्राइडल चूड़ा को सुहाग का प्रतीक चिह्न माना जाता है। न सिर्फ पंजाबी दुल्हनें, बल्कि इन ब्राइडल चूड़ियों के विभिन्न रूपों को दूसरी दुल्हनें भी पहनती हैं। जैसे बंगाली दुल्हनें पोला साखा पहनती हैं। बॉलीवुड हीरोइनों में दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा ने भी ब्राइडल चूड़ा पहन कर इसके ट्रेंड को आगे बढ़ाने का काम किया है। ब्राइडल चूड़ा की खासियत यह भी है कि यह न केवल ट्रेडिशनल बल्कि वेस्टर्न ड्रेसेज के साथ भी जंचता है। यह इतना स्टाइलिश लुक देता है कि आज हर दुल्हन इसे पहनना चाहती है।
चूड़ा चढ़ाना समारोह
ब्राइडल चूड़ा का सांस्कृतिक महत्व भी है, जिसे दुल्हन की मां के परिवार की ओर से आशीर्वाद के तौर पर माना जाता है। कलीरे और चूड़ा समारोह को सबसे अधिक भावनात्मक प्री- वेडिंग रस्म- रिवाज के तौर पर माना जाता है, जहां होने वाली दुल्हन अपने मामा जी की ओर से प्यार, प्रशंसा और आशीर्वाद के तौर पर चूड़ा ग्रहण करती है। हल्दी समारोह के समय ही यह रस्म निभाई जाती है। सबसे पहले चूड़ा के सेट को दूध और गुलाब की पंखुड़ियों वाले बर्तन में डुबोया जाता है ताकि उन्हें पहनना आसान हो जाए। इसके बाद दुल्हन के मामा जी और पूरा परिवार चूड़ा को आशीर्वाद देते हैं, उसके बाद ही दुल्हन को चूड़ा चढ़ाने का समारोह अदा किया जाता है। रिवाज के अनुसार, दुल्हन चूड़ा को सिर्फ शादी के समारोह के दौरान ही देख सकती है, यही वजह है कि पूजा के दौरान दुल्हन के रिश्तेदार चूड़ा को कपड़े से बांध कर ढक देते हैं। यह रस्म दुल्हन को रुला देती है क्योंकि इस रस्म से यह पक्का हो जाता है कि अब वह अपने घर से जल्दी ही विदा होने वाली है। अमूमन ब्राइडल चूड़ा में 21 चूड़ियों का सेट होता है, जो एक शुभ नंबर माना जाता है।
चूड़ा चढ़ाने के समारोह के बाद दुल्हन की बहनें और सहेलियां ब्राइडल चूड़ा में कलीरे बांधती हैं। दुल्हन कलीरे को अपनी बहनों और सहेलियों पर गिराने की कोशिश करती है। जिस लड़की पर भी कलीरे का कोई टुकड़ा गिरता है, कहा जाता है कि दुल्हन बनने की अगली बारी उसी की है।
देखिए दीपिका- रणवीर की हल्दी और चूड़ा सेरेमनी की तस्वीरें
लेटेस्ट ब्राइडल चूड़ा डिजाइन – Bridal Chura Latest Designs
इन दिनों का नया ट्रेंड है अपने लहंगे के साथ ब्राइडल चूड़ा को मैच करके पहनना क्योंकि सभी दुल्हनें परंपरागत लाल या मैरून ब्राइडल चूड़ा नहीं पहनना चाहती हैं। यदि आप भी उन दुल्हनों में से हैं, जो विभिन्न डिजाइन और आइडिया वाले ब्राइडल चूड़ा की खोज में हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि इन दिनों कई डिजाइन और स्टाइल में ब्राइडल चूड़ा बाजार में मिल रहे हैं।
कुंदन ब्राइडल चूड़ा – Kundan Bridal Chooda
शादी का मतलब ही चमक और दमक से है तो क्यों न आप अपनी शादी पर चमकने वाले ब्राइडल चूड़ा पहनें। यदि आपके लहंगा या चोली पर कुंदन का काम है तो इस कुंदन ब्राइडल चूड़ा को आपके लिए ही डिजाइन किया गया है।
नाम लिखा ब्राइडल चूड़ा – Name Written Bridal Chura
पर्सनलाइज्ड ब्राइडल चूड़ा थोड़े महंगे होते हैं लेकिन दूल्हे और दुल्हन का नाम लिखा ब्राइडल चूड़ा खास दिखता है और खूबसूरत भी। इसे अपनी मेहंदी पर लिखे नाम के साथ मैच करके पहनिए, सबकी नजरें आपके चेहरे के साथ आपके चूड़ा पर भी होंगी। लेकिन ध्यान यह रखना है कि इसके साथ आप कलीरे सिंपल ही पहनें ताकि चूड़ा ही फोकस में बना रहे और इसका अपना स्टेटमेंट रहे। इस तरह का चूड़ा पहनने के लिए आपको कुछ समय पहले से ही योजना बनानी होगी क्योंकि चूड़ा को पर्सनलाइज्ड करने के लिए आपको पहले से ही ऑर्डर देना होगा। कम से कम एक महीने पहले तो इसे बनाने के लिए ऑर्डर जरूर दे दें।
फ्लोरल कड़ा के साथ ब्राइडल चूड़ा – Bridal Brace With Floral Chooda
फ्लोरल कड़ा खूबसूरत और अनोखा दिखता है। इसके साथ आप सिंपल लाल या मैरून रंग का ब्राइडल चूड़ा पहनें। सबसे अच्छी बात तो यह है कि फ्लोरल कड़ा के साथ चूड़ा का यह कॉम्बिनेशन ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों तरह की ड्रेसेज के साथ अच्छा दिखता है क्योंकि आपको शादी के बाद भी कुछ समय तक चूड़ा पहनना पड़ता है।
पार्टी हो या फिर शादी का कोई भी फंक्शन हर मौके पर खूब जंचेगी गोटा पट्टी जूलरी
ट्रेडिशनल मैरून ब्राइडल चूड़ा – Traditional Maroon Bridal Chooda
यदि आपको ट्रेडिशनल चीजें पसंद हैं और आप अपनी शादी भी ट्रेडिशनल स्टाइल से कर रही हैं तो ज्यादा एक्सपेरिमेंट करने की जरूरत नहीं है। आप अपने लिए ट्रेडिशनल मैरून ब्राइडल चूड़ा पसंद कर लीजिए, जो मैरून या लाल रंग के ब्राइडल लहंगा से मैच करता है। इसकी दूसरी खास बात यह है कि इसे शादी के बाद भी कैरी करना आसान रहता है।
ब्यूटिफुल रेड ब्राइडल चूड़ा – Beautiful Red Bridal Chooda
लाल रंग का ब्राइडल चूड़ा क्लासिक लुक देता है और पहनने में कंफर्टेबल भी रहता है। आप इसे किसी भी ओवर साइज्ड कलीरे के साथ मैच करके पहन सकती हैं, यह काफी ग्लैमरस दिखता है। लाल रंग के लहंगे के साथ यह कमाल का दिखता है और यदि इसमें हरे रंग के छोटे डिजाइन भी बने हों तो क्या कहने! आप लाल रंग के ब्राइडल लहंगे को हरे रंग के नेकपीस और इस तरह के रेड ब्राइडल चूड़ा के साथ पहन सकती हैं।
लटकन वाला ब्राइडल चूड़ा – Pendant Bridal Chura
लाल रंग की चूड़ियों के साथ जर्कन चूड़ियां और इनके साथ तीन बड़े कड़े होते हैं, जिनके साथ लटकन अटैच्ड रहता है। यदि आपके लहंगे पर स्टोन वर्क किया हुआ है तो यह ब्राइडल चूड़ा सेट आपके लिए परफेक्ट है। साथ में स्लीक कलीरे कमाल के दिखेंगे।
जयपुर के इन बाज़ारों में मिलेंगे ‘पद्मावती’ दीपिका और ‘जोधा बाई’ ऐश्वर्या जैसे राजसी आभूषण
पर्ल ब्राइडल चूड़ा – Pearl Bridal Chura
यदि आपकी पसंद में एलीगेंट और पॉलिश्ड चीजें शामिल हैं तो पर्ल चूड़ा आपके लिए बना है। आधुनिकता के साथ पारंपरिकता का यह मेल उस लहंगे के साथ अच्छा लगेगा, जिसका सिल्हुट कंटेम्पररी हो। यह हल्के रंग वाले लहंगे के साथ भी जंचेगा क्योंकि लाल रंग के साथ सफेद मोती का कॉन्ट्रास्ट सबल के साथ मॉडर्न लुक देता है।
कोरल पिंक ब्राइडल चूड़ा – Coral Pink Bridal Chooda
यदि आप उन दुल्हनों में शामिल हैं, जिन्हें एक्पेरिमेंट और इनोवेशन पसंद है तो यह ब्राइडल चूड़ा आपके लिए है। यह आपके वेडिंग लुक को पूरा करता है। यदि आपने कोरल लहंगा पहना है तो कोरल चूड़ा जरूर पहनना चाहिए। यह काफी स्टाइलिश दिखता है।
हर मौके पर अलग दिखने के लिए पहनें ये 30 ग्लैमरस डिजाइनर पंजाबी सूट
बेबी पिंक ब्राइडल चूड़ा – Baby Pink Bridal Chooda
गुलाबी रंग यदि आपका पसंदीदा रंग है तो जाहिर सी बात है कि आप लहंगा भी गुलाबी ही लेंगी। इस गुलाबी लहंगे के साथ भला लाल या मैरून ब्राइडल चूड़ा कहां अच्छा दिखेगा। इसके साथ बेबी पिंक ब्राइडल चूड़ा जबर्दस्त दिखेगा, जैसा कि मीरा राजपूत कपूर ने शाहिद कपूर के साथ अपनी शादी में पहना था। देखा जाए तो यह बेबी पिंक ब्राइडल चूड़ा न सिर्फ गुलाबी बल्कि मिंट ग्रीन, पेल ब्लू, बेज, गोल्ड, ऑफ व्हाइट जैसे हल्के रंग के सारे लहंगों के साथ मैच करेगा।
फोटो वाला ब्राइडल चूड़ा – Bridal Chooda With Photo
नाम लिखा ब्राइडल चूड़ा दुल्हनों की पहली पसंद रहा है लेकिन अब नया ट्रेंड फोटो चूड़ा का है। इसमें दूल्हा और दुल्हन की स्टैम्प साइज की फोटो लगी रहती है। यह काफी बेहतरीन और खूबसूरत लुक देता है, जिसे आप पूरे जीवन संभाल कर रख सकती हैं।
दुल्हन बनने वाली हैं तो ब्यूटी एक्सपर्ट से जानें ब्राइडल लुक्स के लेटेस्ट ट्रेंड्स
स्लीक डिजाइनर कुंदन ब्राइडल चूड़ा – Sleek Designer Kundan Bridal Chooda
जिन दुल्हनों को भारी चीजें नहीं बल्कि स्लीक चीजें पसंद हैं, उनके लिए स्लीक डिजाइन वाले कुंदन ब्राइडल चूड़ा सही चॉइस हैं। यह काफी रीगल और रॉयल फील भी देता है, जिसे सादी लाल चूड़ियों के साथ पहना जा सकता है।
स्टोन स्टडेड ब्राइडल चूड़ा – Stone Studded Bridal Chooda
स्टोन स्टडेड ब्राइडल चूड़ा काफी स्टाइलिश दिखता है, साथ ही ट्रेडिशनल भी। इस पर व्हाइट कलर के स्टोन्स लगे रहते हैं। आगे- पीछे पहनने वाले कंगन में ढेर सारे स्टोन्स जड़े रहते हैं, जिसमें व्हाइट के साथ रेड कलर के स्टोन को जड़वाया जा सकता है।
सोना खरीदने का मूड बना रहे हैं तो इन बातों का रखें खास ध्यान
ब्राइडल चूड़ा खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान – Things To Remember While Buying A Bridal Chooda
ब्राइडल चूड़ा खरीदने के कई विकल्प हैं। दिल्ली में करोल बाग, लाजपत नगर, चांदनी चौक, राजौरी गार्डन, तिलक नगर, लक्ष्मी नगर आदि जगहों पर हर स्टाइल के ब्राइडल चूड़ा मिलते हैं। ट्रेडिशनल दुल्हन के लिए आयवरी चूड़ियां और मॉडर्न दुल्हन के लिए क्रिस्टल जड़ित चूड़ियां खास हैं। ब्राइडल चूड़ा खरीदते समय चूड़ा सेट में से पहली और अंतिम चूड़ी जरूर पहन कर देख लें। इससे साइज का सही पता चल जाता है। याद रखिए कि आप वही चूड़ा सेट खरीदें, जिसे आप अपनी शादी वाले दिन और बाद के दिनों में भी आसानी से पहन सकें।
ऑनलाइन कैसे खरीदें ब्राइडल चूड़ा – How To Buy Bridal Chura Online
यदि आप लेटेस्ट ब्राइडल चूड़ा खरीदना चाहती हैं तो ऑनलाइन कई वेबसाइट्स हैं, जहां ये उपलब्ध हैं। आपको वहां कीमत और स्टाइल दोनों का आइडिया मिल जाएगा। यूं तो कई वेबसाइट्स पर ब्राइडल चूड़ा मिल जाते हैं लेकिन एमेजॉन विश्वास के लिए बेहतरीन है। यहां से ब्राइडल चूड़ा खरीदने के बाद यदि आपको पसंद नहीं भी आता है तो वहां वापस करने के विकल्प रहते हैं।
ब्राइडल चूड़ा डिजाइन को लेकर अकसर पूछे जाने वाले आम सवाल- जवाब – FAQ’s
क्यों पहना जाता है ब्राइडल चूड़ा?
ब्राइडल चूड़ा सुहाग का प्रतीक है। यह फर्टिलिटी और समृद्धि का भी प्रतीक है। इसे अपने पति के स्वस्थ और संतुष्ट जीवन की कामना के लिए पहना जाता है।
ब्राइडल चूड़ा सेट में कितनी चूड़ियां होती हैं?
ब्राइडल चूड़ा सेट में 21 चूड़ियां होती हैं। हालांकि अब कुछ दुल्हनें 11 चूड़ियां भी पहनने लगी हैं।
ब्राइडल चूड़ा को कितने दिनों तक पहना जाना चाहिए?
ब्राइडल चूड़ा को 7 दिन, 21 दिन, 40 दिन, 90 दिन या एक साल तक पहना जा सकता है।
क्या ब्राइडल चूड़ा का साइज सामान्य दिनों में पहने जाने वाली चूड़ियों के साइज का ही होता है?
यदि आपकी सोने की चूड़ियों का साइज 2.4 है तो आपको ब्राइडल चूड़ा 2.6 का लेना चाहिए।
ब्राइडल चूड़ा को कपड़े से क्यों ढक दिया जाता है?
रिवाज के अनुसार, दुल्हन चूड़ा को सिर्फ शादी के समारोह के दौरान ही देख सकती है, यही वजह है कि पूजा के दौरान दुल्हन के रिश्तेदार चूड़ा को कपड़े से बांध कर ढक देते हैं।
इन ट्रेंडी आउटफिट्स से शादी के संगीत फंक्शन में पाएं स्पेशल लुक