ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
Labour Day Quotes in Hindi, May Day Quotes in Hindi

Labour Day 2021 – मजदूर दिवस पर कुछ कोट्स और नारे – Labour Day Quotes in Hindi

 

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस (international labour day) या लेबर डे (labor day)भारत सहित अधिकांश देशों में कामकाजी आदमी और महिलाओं के सम्मान में मनाया जाता है। मौजूदा समय में भारत समेत दुनिया भर के देशों में मजदूरों के आठ घंटे काम करने का संबंधित कानून बना हुआ है, इसी की मांग को लेकर कई सालों पहले मजदूरों ने आंदोलन किया था। इसी का नतीजा है कि आज देश में बंधुआ मजदूरों जैसी कुप्रथा नहीं रह गई है। राष्ट्रीय युवा दिवस कोट्स
दिहाड़ी मजदूरों, कारीगरों से लेकर दफ्तर में बैठा हर कर्मचारी तक मजदूर कहलाता है। हमारे समाज, देश, संस्था और उद्योग में मज़दूरों, कामगारों और कड़ी मेहनत करने वालो की अहम भूमिका होती है। यही वो लोग है जो किसी कंपनी, संस्था या देश को सफलता की ऊंचाइयों पर ले जाते है। इनके बिना हम किसी भी उद्योग या कंपनी की कल्पना भी नहीं कर सकते। यहां हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं कुछ बेहतरीन लेबर डे कोट्स (Labour day quotes in hindi), शायरी ( shayari on Labour in hindi) और अनमोल विचार। 

मजदूर दिवस पर नारे – Labour Day Slogans in Hindi

Labour Day Slogans in Hindi

Labour Day Slogans in Hindi

हमारे देश में शुरू से गरीबों और मजदूरों पर अत्याचार होते आए हैं। लेकिन जैसे-जैसे समय बदला लोगों की सोच में भी काफी बदलाव आया। आज लोग अपने हक और अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाना जानते हैं। ऐसे में आप उन लोगों की भी आवाज बन सकते हैं जिन पर आज भी जाने-अनजाने जूलूम हो रहा है। लेबर डे (Labour Day 2021) के मौके पर इन मजदूर दिवस (majdur diwas) के नारे (Labour Day Slogans in Hindi) से उठाइए मजदूरों के हक की आवाज –

1. मजदूरों के भी अधिकार है हमारे समान,
उन्हें परेशान कर ना करो उनका अपमान।

ADVERTISEMENT

2. ईश्वर मुझे तब तक काम दे जब तक जीवन सामाप्त न हो
और जीवन दे जब तक मेरा काम समाप्त न हो।

3. जब श्रमिको का होगा विकास,
तब देश में तरक्की का होगा प्रकाश।

4. मैं मजदूर हूं मजबूर नहीं,
यह कहने में मुझे कोई शर्म नहीं।

5. जो बनाते इमारतें भव्य हैं,
उन्हें सम्मान देना हमारा कर्तव्य है।

ADVERTISEMENT

6. मजदूरों की होती है बस एक इच्छा,
अपने परिवार की खुशी और बच्चों की शिक्षा।

7. मजदूर है वो पर इंसान है,
उसके भी हक में सम्मान है।

Mazdoor Diwas par Naare

Mazdoor Diwas par Naare

ADVERTISEMENT

1. हमारा काम ही हमारी पूजा है…

2. वो भी किसी का भाई किसी की बहन होगी, 
मजदूरों की बेइज्जती अब और न सहन होगी।

3. जो कड़ी मेहनत करना जानता है वह कभी भी भूखा नहीं रह सकता।
आलस को छोड़ दो और परिश्रम करने पर जोर दो।

4. समाज के हर निर्माण की जरुरत हैं,
मजदूर मेहनत और ईमानदारी की मूरत हैं।

ADVERTISEMENT

5. मजदूर दिवस मनाओ, 
मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक बनाओ।

6. मजदूर दिवस पर हाथ मिलाएं, 
खुशियां उनके साथ मनाएं।

7. मजदूरों के संग निर्दयी व्यवहार होते हैं, 
और हम भूल जाते हैं की उनके भी संसार होते हैं

8. मजदूरों को उनका पूरा हक दें, 
उन्हें सताने वाले को अच्छा सबक दें।

ADVERTISEMENT

मजदूर दिवस कोट्स – Labour Day Quotes in Hindi

Labour Day Quotes in Hindi

Labour Day Quotes in Hindi

जो लोग दूसरों का ख्वाब पूरा करने में अपना पूरी जीवन लगा देते हैं, उन मजदूरों (May Day in Hindi) का कोई नाम नहीं होता है। मजदूरों की दशा उनकी मनोदशा को बखूबी बताती हैं ये शायरियां। पढ़िए मजदूरों के जीवन को समर्पित ये मजदूर दिवस (majdoor divas) पर कलेक्शन –

1. 1 मई को लोगों ने आराम किया और छुट्टी पूरी की,
मगर इस दिन भी मजदूरों ने अपनी मजदूरी पूरी की।

ADVERTISEMENT

2. पहले भी मयस्सर न था मजदूरों को छप्पर, 
अब नाम पे दीवार के इक टाट रहा है।

3. माथे पर पसीना है पैरों में छाले हैं, 
उस मजदूर को देख कर यूं लगा कि हम किस्मत वाले हैं।

4. इस शहर में मजदूर जैसा दर-बदर कोई नहीं, 
जिसने बनाएं सबके घर उसका कोई पक्का घर नहीं।

5. सो जाते हैं फुटपाथ पर अखबार बिछा कर, 
मजदूर कभी नींद की गोली नहीं खाता।

ADVERTISEMENT

6. अगर इस जहां में मजदूर को नामों निशां न होता, 
फिर न होता हवामहल और न ही ताजमहल होता।

7. जिसे बनाने में अपना चैन सुकून खोता है, 
उस मकान में अमीर बड़े चैन से सोता है।

8. जिनकी वजह से रहते हैं ऐश-ओ-आराम से पैसे वाले, 
नियत सच्ची होती है उनकी और हाथों में होते हैं छाले।

9. जिसका हर लम्हा किसी जंग से आसान नहीं होता, 
वो मजदूर ही होता है जो कभी बेईमान नहीं होता।

ADVERTISEMENT

mazdoor diwas quotes in hindi

mazdoor diwas quotes in hindi

1. कोई खेत में है कोई दफ्तर में, 
कोई नौकर में कोई अफसर में, मजदूर हैं सब मजदूर यहां, 
कोई हर दिन है कोई अवसर में।

2. हालातों से मजबूर हैं सब, 
इस जिंदगी के मजदूर हैं सब।

ADVERTISEMENT

3. जो देखा मां को तन्हाई में सूखी रोटियां खाते,
तो बच्चे फेंक कर बस्ता कमाई पर उतर आए।

4. कभी धागा बनाता हूं, कभी कपड़ा बनाता हूं..
मैं हूं मजदूर जो घर के लिए ईंटा बनाता हूं।
लहू मेरा पसीना बनके माथे से टपकता है,
मई की धूप में जब धूप से रिश्ता बनाता हूं।

5. अपने कर्म का आनंद लेने वाले ही
अपने कार्य को सही तरीके से कर सकते हैं।

6.अगर आप मेहनत करना जानते है तो
उस के बल पर पाने की इच्छा भी रख सकते है।

ADVERTISEMENT

7. परम सुख और खुशहाली का एक राज और शानदार नुस्खा है कि
अपने मन को हमेशा कार्यरत रखो।

मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं – Labour Day Wishes in Hindi

Labour Day Wishes in Hindi

Labour Day Wishes in Hindi

 

ऐसा नहीं है कि मजदूर सिर्फ ईंट-पत्थर ढोने वाले लोग ही होते हैं। मजदूर हर वो व्यक्ति है जो अपने जीवनयापन के लिए मेहनत-मजदूरी करता है। शेयर कीजिए लेबर डे पर कोट्स (Labour day quotes in hindi) अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर और गर्व कीजिए कि आप मेहनत का पैसा कमा रहा हैं – 

ADVERTISEMENT

 

1. जो हर बाधा को करता है दूर,
उसका नाम है मजदूर। 

2. उनकी गैरमौजूदगी में मंजिल हमेशा दूर है, 
जो आपके ख्वाबों को पूरा करता है वो मजदूर है।

3. अमीरी में अक्सर अमीर अपने सुकून को खोता है, 
मजदूर खा के सूखी रोटी बड़े आराम से सोता है।

4. मेहनत उनकी लाठी है, मजबूती उनकी काठी है, 
विकास की वो नींव हैं, उनका जीवन सीख है।

ADVERTISEMENT

5. कठोर परिश्रम का कोई दूसरा विकल्प नहीं होता है।

6. यदि किसी देश में मजदूर को पूरे अधिकार नही मिलते, 
तो उस देश की प्रगति रुक जाती है।

7. मेहनत एक मात्र प्रार्थना है
जिसका फल एक ना एक दिन प्रकृति जरुर देती है।

8. जिन लोगो को अपने परिश्रम पर विश्वास होता है
वे लोग कभी किसी भी परिस्थिति में हार नहीं मानते है।

ADVERTISEMENT

9. कार्य पैसा कमाने के लिए नहीं है
जीवन का औचित्य साबित करने के लिए करते हैं।

10. मजदूर दिवस मनाने का उद्देश्य तभी सफल हो सकता है
जब हर मजदूरों को रोज रोटी मिलने लगे।

May Day Wishes in Hindi

May Day Wishes in Hindi

ADVERTISEMENT

 

1.मजदूर अपने मेहनत के बल पर मिट्टी से भी सोना उगा लेते हैं।

2. अगर आप अपनी पूरी जिन्दगी में सुखी और खुश रहना चाहते हैं तो कार्य करते रहें।

3. कोई भी व्यक्ति बेकार नहीं होता.. 
कोई दिखाई देने वाला काम करता है 
तो कोई न दिखाई देने वाला काम।

4. जिस रास्ते पर राही बेझिझक चलता जाता है, 
उसे बनाने के लिए मजदूर ही पसीना बहाता है।

ADVERTISEMENT

5. मजदूर …देश का गुरूर, मजदूर अपना कर्म करता जरूर हैं, 
इसलिए देश को उस पर गुरूर हैं।

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

ये भी पढ़ें : 

पिता पर सुविचार (पितृ दिवस), कोट्स, शायरी
महिला दिवस कोट्स
पृथ्वी दिवस पर संदेश, शुभकामनाएं और स्लोगन
मदर्स डे पर पढ़िए माँ पर कविता, कोट्स और शायरी
मजदूर दिवस के ये गाने आपके दिल को छू लेंगे
Labour Day Quotes
Labour Day poems
Labour Day Wishes In Marathi
Labour Day History & Significance in English

 

13 Apr 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT