ADVERTISEMENT
home / Season 12
बिग बॉस 12 : जानिए अनूप जलोटा- जसलीन मथारू के रिश्ते की सच्चाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई शुरू

बिग बॉस 12 : जानिए अनूप जलोटा- जसलीन मथारू के रिश्ते की सच्चाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई शुरू

बिग बॉस 12 के घर में इस बार कुछ सदस्य सिंगल आए हैं तो कुछ जोड़ियों में। जोड़ी में आए लोगों में सबसे विचित्र अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की जोड़ी को माना जा रहा है। 65 साल के मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा अपनी 28 साल की गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू के साथ बिग बॉस में हिस्सा लेने आए हैं।

रिश्ते पर गहराया शक

बिग बॉस के पहले दिन जब सलमान खान दर्शकों को घर के नए सदस्यों से परिचित करवा रहे थे, तब अनूप जलोटा और जसलीन मथारू के आते ही सब हैरान रह गए थे। दरअसल, जसलीन अनूप की शिष्या रह चुकी हैं और उम्र में उनसे 37 साल छोटी हैं। ऐसे में घर के अंदर और बाहर, सभी लोगों को उनके रिश्ते की बात पच नहीं रही थी। जहां कुछ लोग उनका मज़ाक बना रहे थे तो वहीं कुछ अपनी नाराज़गी भी ज़ाहिर कर रहे थे। दोनों को ही काफी ट्रोल किया जा रहा है। कुछ लोग का मानना है कि यह जोड़ी सिर्फ बिग बॉस के लिए ही बनी है तो वहीं यह भी कहा जा रहा है कि जसलीन पब्लिसिटी मिलने के बाद अनूप से अलग हो जाएंगी।

Anup Jalota and Jasleen Matharu in Bigg Boss 12

सामने आई रिश्ते की हकीकत

इस वीकेंड बिग बॉस के घर से एक जोड़ी को बेघर किया जा चुका है। इस बार वीकेंड के वार में विवादित शो बिग बॉस से कृति वर्मा और रोशमी बनिक को एलिमिनेट किया गया था। घर से बाहर आने के बाद कृति और रोशमी ने वहां के कुछ सीक्रेट्स शेयर किए हैं।

ADVERTISEMENT

Kriti Verma and Roshmi Banik eliminated

इन दोनों ने स्पष्ट किया है कि अनूप जलोटा और जसलीन मथारू का रिश्ता किसी भी तरह का पब्लिसिटी स्टंट नहीं है। इन दोनों की मानें तो शुरुआत में इन्हें भी अनूप और जसलीन का रिश्ता झूठा लगा था पर साथ में रहते हुए कृति और रोशमी को इनके बीच का प्यार नज़र आने लगा। इन दोनों ने अनूप और जसलीन के रिश्ते के बारे में कई बातें बताई हैं।

दिलचस्प है दोनों की केमिस्ट्री

कृति वर्मा और रोशमी बनिक ने अनूप जलोटा- जसलीन मथारू को बहुत करीब से देखा है। उनका कहना है कि अनूप और जसलीन साथ में बेहद क्यूट और स्वीट लगते हैं। हालांकि, वे यह भी मानती हैं कि इनकी जोड़ी कुछ विचित्र है। रोशमी के मुताबिक, अनूप और जसलीन की इक्वेशन आम गर्लफ्रेंड- बॉयफ्रेंड से अलग है और इसीलिए लोगों को इनकी जोड़ी समझ में नहीं आ रही है। इनके रिश्ते में 100 % सच्चाई है और दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैं। हाल के एपिसोड्स देखकर लगता है कि बिग बॉस को फॉलो करने वाले दर्शक भी इनकी बात से इत्तेफाक रखते होंगे। इनकी केमिस्ट्री वाकई तारीफ के काबिल है।

सलमान ने फिर उड़ाया मज़ाक

जहां एक तरफ अनूप जलोटा और जसलीन मथारू के रिश्ते की सच्चाई सामने आ रही है तो वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस सलमान खान उनका मज़ाक उड़ाने से चूक नहीं रहे हैं। वीकेंड के वार में बिग बॉस के सेट पर ‘लवयात्री’ के प्रमुख किरदार, आयुष शर्मा और वरीना हुसैन आए थे। सलमान खान, आयुष शर्मा और वरीना हुसैन का एक वीडियो बनाया गया था, जिसमें सलमान खान अनूप जलोटा (Anup Jalota) का लोकप्रिय भजन ‘लागी ऐसी लगन’ गा रहे थे। आयुष शर्मा ने भी चुटकी लेते हुए बताया कि आजकल उनके दोस्त भजन गायन की क्लास ले रहे हैं। ज़ाहिर है कि उनका इशारा अनूप जलोटा की ओर ही था।

ADVERTISEMENT

वाइल्ड कार्ड एंट्री से मचेगा हड़कंप

कृति वर्मा और रोशमी बनिक के एलिमिनेशन के बाद बिग बॉस में हड़कंप मचने वाला है। दरअसल, इस विवादित शो में अब पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। बिग बॉस के घर से बाहर हुईं कृति वर्मा की जोड़ीदार सुरभि राणा इस शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली हैं। उनके आते ही घरवालों में हलचल बढ़ गई है। सुरभि ने बिग बॉस के घर में जाने से पहले ही ऐलान कर दिया है कि अब वे इस शो को जीतकर ही बाहर निकलेंगी। सुरभि राणा को रोडीज एक्सट्रीम की सबसे कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट माना जाता है। वे काफी तेज़- तर्रार हैं और लड़ाई- झगड़ों के लिए जानी जाती हैं। रोडीज में वे नेहा धूपिया की टीम का हिस्सा थीं।

Surbhi Rana in Bigg Boss 12

जैसे- जैसे दिन बढ़ते जा रहे हैं, बिग बॉस के घर की रौनक और नौटंकी भी बढ़ती जा रही है। अब देखना यह है कि इस शो में आखिर तक कौन टिक पाता है!

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

बिग बॉस 12 : खुद से 37 साल छोटी शिष्या को दिल दे बैठे हैं अनूप जलोटा, शो में किया खुलासा

बिग बॉस में आने से पहले प्रेगनेंट थी गायक अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड जसलीन

बिग बॉस 12 : अनूप जलोटा बने ‘रंगीला राजकुमार’, जसलीन के साथ मिलीं कई रानियां

बिग बॉस 12 : लीक हुआ रोमांस का वीडियो, दीपिका कक्कड़ ने सुना बेडरूम सीक्रेट

ADVERTISEMENT
01 Oct 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT