ADVERTISEMENT
अपनी गोदभराई में दुल्हन बनीं किश्वर मर्चेंट, देखिए बेबी शाॅवर की खूबसूरत तस्वीरें
टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchantt) जल्द ही मां बनने वाली हैं। आने वाले 1 या 2 महीने में उनके घर बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं। बेबी आने की खुशी में हर मां की तरह किश्वर मर्चेंट भी फूली नहीं समा रही हैं। सोशल मीडिया पर प्रेगनेंसी अनाउंस करने के बाद से ही वे अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती आई हैं। डिलीवरी से पहले हाल ही में घर पर उनकी गोदभराई रखी गई। यह बेबी शॉवर दो तरीकों से हुआ। पहला ट्रेडिशनल और दूसरा वेस्टर्न। दोनों तरह के बेबी शॉवर में किश्वर मर्चेंट ने अलग-अलग आउटफिट्स पहने थे, जिसमें वे काफी खूबसूरत भी लग रही थीं। अपने बेबी शॉवर की तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। यह तस्वीरें इतनी खूबसूरत हैं कि इन तस्वीरों को देखकर उनपर से नजरे हटाना किसी के लिए भी मुश्किल होगा।
किश्वर मर्चेंट ने अपने बेबी शॉवर को राउंड 1 और राउंड 2 में बांट दिया। राउंड 1 के बेबी शॉवर में वे दुल्हन की तरह सजकर तैयार हुईं। किश्वर मर्चेंट ने इस मौके पर दुलहन का जोड़ा पहना, हाथों में मेहंदी लगाई और शादी का चूड़ा पहना।
ADVERTISEMENT
उनकी मेहंदी खासतौर पर चर्चा का विषय बनी। किश्वर मर्चेंट ने अपनी मेहंदी में बेबी बंप वाले फोटो के साथ-साथ दूध की बोतल, खिलौने, कपड़े और क्रैडल का डिजाइन बनाया था, जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। किश्वर की इस मेहंदी डिजाइन को काफी पसंद भी किया जा रहा है।
राउंड 1 की तस्वीरों में किश्वर मर्चेंट अपनी मां के साथ भी नजर आईं। वहीं उनका पेट बाब्लो भी गोदभराई की एक छोटी सी रस्म करता हुआ नजर आया, जिसमें होने वाली मां के कान में कुछ अच्छा कहा जाता है। किश्वर की मानें तो वो समझ गईं की बाबलो क्या कहना चाहता है।
ADVERTISEMENT
इस मौके पति सुयश राय उन्हें केक खिलाते हुए भी नजर आये।
इसके बाद राउंड 2 की तस्वीरों में किश्वर पर्पल कलर का खूबसूरत गाउन पहने नजर आईं। अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए उन्होंने सिर पर टियारा भी सजाया था।
ADVERTISEMENT
इस दिनों होने वाली मां किश्वर मर्चेंट और होने वाले पिता सुयश राय काफी मस्ती करते हुए भी नजर आये।
वैसे इस मौके पर किश्वर मर्चेंट ने बेबी आने से पहले ही हाथ में बेबी लेकर उसे संभालने की प्रेक्टिस भी कर ली।
ADVERTISEMENT
बता दें कि किश्वर मर्चेंट और सुयश राय ने बड़े ही खास अंदाज में अपने बेबी के आने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उसके बाद से ही किश्वर अपनी इस खूबसूरत जर्नी की कई फोटोज और वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं।
24 Jun 2021
ADVERTISEMENT