ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
किश्वर मर्चेंट और सुयश राय ने शानदार वीडियो के साथ बेटे निरवैर का फेस किया रिवील, देखें

किश्वर मर्चेंट और सुयश राय ने शानदार वीडियो के साथ बेटे निरवैर का फेस किया रिवील, देखें

किश्वर मर्चेंट और सुयश राय ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे निरवैर के फर्स्ट लुक की वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस वीडियो में दोनों ने अपने बेटे निरवैर का फेस रिवील किया है। इस वीडियो में वह क्रिब में दिखाई दे रहा है और निरवैर के आउटफिट पर लिखा है, आई लव बाबा एंड मम्मा। बता दें कि दोनों ने अगस्त में बेटे का स्वागत किया था।

शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 1…2…… REVEAL कहा था ना… जब भी होगा, ऐसा ही होगा। युनिवर्स सुनता है। टीवी इंडस्ट्री से किश्वर और सुयश के कई दोस्त दोनों के बेटे को शुभकामनाएं दे रहे हैं। शिवशक्ति सचदेव ने लिखा, ओह माय गॉड। गॉड ब्लेस हिम विद द बेस्ट थिंग्स इन लाइफ। वहीं अनीता हसनंदानी ने लिखा, अले….। वहीं यूविका चौधरी ने कमेंट में हार्ट वाला इमोजी शेयर करते हुए क्यूटेस्ट लिखा। 

बता दें कि किश्वर और सुयश ने 27 अगस्त को निरवैर का स्वागत किया है। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर ये खुशखबरी शेयर की थी और साथ में अपने बेटे को गले लगाते हुए तस्वीर भी शेयर की थी। दोनों ने पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा था, 27.08.21 वेल्कम बेबी राय। इट्स अ बोए। 

गौरतलब है कि इस साल मार्च में किश्वर और सुयश ने फैंस के साथ शेयर किया था कि वो दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया था और बताया था कि उन्होंने इसके लिए कोई प्लानिंग नहीं की थी। इस बारे में बात करते हुए सुयश ने बताया था कि जब उन्हें पता चला कि ऐसा है तो उन्हें एकदम से झटका लगा था। सुयश ने बताया कि जब किश्वर प्रेगनेंसी टेस्ट लेने के लिए बाथरूम में गई थीं तो वह कुछ समय के लिए बाहर नहीं आई थीं। इसके बाद मैं बाथरूम में गया तो वह टॉयलेट सीट पर बैठी थीं और जैसे ही मुझे पता चला तो मैं चौंक गया। मुझे लगा ओह क्या ये सच है? उन्होंने बताया कि इसके बाद दोनों कुछ मिनटों के लिए एकदम शांत हो गए थे। 

ADVERTISEMENT

बता दें कि किश्वर और सुयश प्यार की ये एक कहानी के सेट पर पहली बार मिले थे और इसके बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। दोनों ने दिसंबर 15, 2016 को शादी की थी। 

POPxo की सलाह: MyGlamm की ग्लो स्किनकेयर रेंज के साथ रखें अपनी त्वचा का ख्याल।

06 Oct 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT