Kirron Kher Covid Positive: कोरोना वायरस की चपेट में आईं एक्ट्रेस किरण खेर, पोस्ट शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट
बॉलीवुड एक्ट्रेस और चंडीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी की सांसद किरण खेर (Kirron Kher) कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। किरण खेर ने ट्वीट कर फैंस को इस बात की जानकारी दी है। किरण खेर ने 20 मार्च को ट्विटर पर अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी थी। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से भी कोरोना की जांच कराने की भी अपील की है।
दरअसल, कोरोना के लक्षण दिखने के बाद किरण खेर ने जांच कराई। टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने यह ट्वीट करते हुए लिखा, ”मैंने कोविड के लिए पॉजिटिव टेस्ट किया है। इसलिए जो कोई भी मेरे संपर्क में आया है, कृपया अपनी जांच करवाएं।”
I have tested positive for Covid. So anyone who has come in contact with me please get yourself tested.
— Kirron Kher (@KirronKherBJP) March 20, 2023
किरण के अलावा, चंडीगढ़ के तीन अन्य लोगों ने भी वायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण किया। इस पोस्ट के बाद फैंस किरण खेर की तबीयत को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं। कई लोगों ने इस पर कमेंट कर किरण की सेहत के लिए दुआ की है। क्योंकि वो अभी हाल ही में कैंसर जैसी बीमारी से लड़कर बाहर आई हैं।
हाल ही में जीती कैंसर से जंग
किरण खेर को 2021 में ल्यूकेमिया का पता चला था। इस बारे में त्याना के पति और अभिनेता अनुपम खेर और बेटे सिकंदर खेर ने एक अपडेट शेयर करते हुए बताया कि वह अब स्वस्थ हैं। स्क्रीन से एक साल दूर रहने के बाद, जब उन्होंने बीमारी का इलाज कराया, तो पिछले साल उन्होंने रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में एक जज के रूप में वापसी की।

किरण खेर ने 1990 में हिंदी फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल की ‘सरदारी बेगम’ से बॉलीवुड में शुरुआत की। इस फिल्म के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। किरण को रितुपर्णा घोष की बंगाली फिल्म ‘बारीवाली’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। तब से उन्होंने कई फिल्मों में विभिन्न भूमिकाओं के जरिये फैंस का मनोरंजन किया है। किरण खेर ने छोटे पर्दे पर भी अपनी छाप छोड़ी है।
कोरोना एक बार फिर से धीरे-धीरे पूरी दुनिया में अपने पैर पसार रहा है। इसकी शुरुआत होते ही ये बॉलीवुड में जल्दी ही आ जाता है और सबसे पहले स्टार्स ही इसकी चपेट में आते हैं। कोरोना के एक बार फिर से विस्फोट होने के आसारा हैं। इसीलिए हमारा ये सभी से अनुरोध है कि अपने स्वास्थ का ख्याल रखें। पब्लिक प्लेस पर मास्क लगाएं और साफ-सफाई का भी ध्यान रखें।
- स्वप्न शास्त्र के अनुसार जानिए घर-परिवार के मृत सदस्यों का सपने में दिखने का क्या मतलब होता है
- फॉर्मूला वन में करीना कपूर के गॉर्जियस स्पोर्टी लुक को देखकर फैन्स ने कहा, “कान्स से बेहतर”
- मनोज बाजपेयी को अपनी लाडली बेटी की इस हरकत पर आती है बेहद शर्म
- दीपिका कक्कड़ ने इस वजह से एक्टिंग करियर को कहा GoodBye!
- नागिन 6 के हर एक एपिसोड के लिए तेजस्वी प्रकाश को मिलती है जबरदस्त फीस, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश