ADVERTISEMENT
home / फैशन
denim on denim look

कियारा, जान्हवी जैसी बॉलीवुड दीवा की तरह स्टाइल करें डेनिम ऑन डेनिम लुक

डेनिम ऑन डेनिम लुक बॉलीवुड सेलेब्स का गो-टू लुक कहा जा सकता है और कई बार बॉलीवुड दीवा को इस लुक को अपनाते देखा गया है।

कियारा आडवाणी, दीपिका पादुकोण, अनन्या पंडे जैसे कई एक्ट्रेस ने डेनिम ऑन डेनिम लुक से लोगों को डेनिम स्टाइल करने के लिए इंस्पायर किया है। एक्ट्रेस ने अपने इन लुक्स में डेनिम जींस के साथ शर्ट, कॉर्सेट टॉप या जैकेट से अपने लुक को कूल और कैजुअल टच दिया है। डेनिम स्टाइल करते हुए आप भी एक्ट्रेस के इन लुक्स से स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं- 

कियारा आडवाणी

साभार- इंस्टाग्राम

फिल्म जुग जुग जियो के प्रमोशन के कियारा आडवाणी ने हाल ही में डेनिम ऑन डेनिम लुक अपनाया था। एक्ट्रेस ने लाइट ब्लू प्लेयर्ड जींस के साथ फ्रेंट में चेन और सिल्वर मेटैलिक बटन डिटेलिंग वाला एसिमेट्रिक स्ट्रैपलेस डेनिम टॉप स्टाइल किया था। इसके साथ कियारा ने सिल्वर फुटवियर और व्हाइट हूप्स पहने थे। अपने लुक को कैजुअल रखते हुए एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप किया था।

जान्हवी कपूर 

साभार- इंस्टाग्राम

जान्हवी कपूर ने अपनी फिल्म गुड लक जेरी के प्रमोशन के लिए डेनिम स्ट्रैपलेस कॉर्सेट टॉप के साथ रिप्पड डेनिम जींस स्टाइल किया था और एक्ट्रेस का ये लुक दोस्तों के साथ ब्रंच पर जाने के लिए परफेक्ट है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को मौसम के हिसाब से मिनिमल रखा है। उन्होंने अपने वेवी बालों में पोनीटेल बनाया है और मेकअप को फ्लॉलेस और लाइट रखा है। 

ADVERTISEMENT

अनन्या पांडे 

साभार- इंस्टाग्राम

अनन्या पांडे ने फिल्म गहराइयां के प्रमोशन के दौरान फुल ऑन डेनिम आउटफिट स्टाइल किया था। एक्टेस ने हाई राइज डेनिम पैंट्स के साथ डेनिम से बना बटन वाला बस्टियर टॉप और डेनिम क्रॉप जैकेट स्टाइल किया था। इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों को कर्ल लुक दिया था। एक्ट्रेस ने न्यूड पिंक लिप्स और ब्राउन हूप्स से अपना लुक कंप्लीट किया था।

दीपिका पादुकोण 

दीपिका ने भी फिल्म गहराइयां के प्रमोशन के दौरान जेन जी ( Gen Z) जेनरेशन के फेवरेट स्ट्रीट स्टाइल लुक्स को फॉलो करते हुए ऑल डेनिम लुक अपनाया था। एक्ट्रेक का ये लुक काफी बोल्ड था। उन्होंने डार्क ब्लू डेनिम के बॉडीसूट के साथ डेनिम जॉगर्स स्टाइल किया था जो काफी लो राइज था।

सेलेब्स की तरह अगर आप भी डेनिम ऑन डेनिम लुक अपनाना चाहती हैं तो डेनिम के साथ डेनिम का ओवर साइज शर्ट, जैकेट स्टाइल कर सकती हैं। इसके अलावा आप डेनिम के नी लेंथ ड्रेस के साथ डेनिम बूट्स या डेनिम य़ूज करके बनाए गए डेनिम सैंडल भी स्टाइल कर सकती हैं।

20 Jun 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT