ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
कियारा आडवाणी से परिणीति चोपड़ा तक, ये एक्ट्रेस मनाएंगी शादी के बाद अपना पहला करवाचौथ

कियारा आडवाणी से परिणीति चोपड़ा तक, ये एक्ट्रेस मनाएंगी शादी के बाद अपना पहला करवाचौथ

2023 में 1 नवंबर को करवाचौथ मनाया जाएगा और इस साल कई एक्ट्रेस अपने पति के लिए पहली बार करवाचौथ का व्रत रखने वाली हैं। कियारा आडवाणी से लेकर परिणीति चोपड़ा तक कई एक्ट्रेस का नाम इसमें शामिल है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन-कौन सी एक्ट्रेस इस साल पहली बार करवाचौथ का व्रत रखने वाली हैं।

1. कियारा आडवाणी

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा से फरवरी 2023 में शादी की थी और डीवा शादी के बाद सिद्धार्थ के साथ अपना पहला करवाचौथ मनाने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक, वो अपने पहले करवाचौथ के लिए सिद्धार्थ के साथ दिल्ली आ गई हैं और यहीं वह सिद्धार्थ के घर पर अपना पहला करवाचौथ मनाएंगी।

2. हंसिका मोटवानी

बता दें कि हंसिका ने सोहेल काथुरिया से पिछले साल दिसंबर में शादी की थी और इस वजह से ये उनका पहला करवाचौथ है।

3. परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्डा से सितंबर 2023 में शादी की थी और ये उनका शादी के बाद पहला करवाचौथ है।

ADVERTISEMENT

4. अथिया शेट्टी

अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने जनवरी 2023 में शादी की थी। ये अथिया शेट्टी का शादी के बाद पहला करवाचौथ होगा।

5. शिवालिका ऑबरोई

शिवालिका ऑबरोई ने फरवरी 2023 में फिल्ममेकर अभिषेक पाठक से शादी की थी और शादी के बाद ये उनका पहला करवाचौथ होगा।

6. सोनाली सहगल

सोनाली सहगल ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड आशीश सजनानी से जून 2023 में शादी की थी।

31 Oct 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT