ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
खतरों के खिलाड़ी 11 के फिनाले से पहले ही लीक हुआ विनर का नाम, दिव्यांका नहीं बल्कि इन्होंने जीती ट्राफी

खतरों के खिलाड़ी 11 के फिनाले से पहले ही लीक हुआ विनर का नाम, दिव्यांका नहीं बल्कि इन्होंने जीती ट्राफी

पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 के विनर (Khatron Ke Khiladi 11 winner) का इंतजार फैंस को बेसब्री से है। वैसे तो इस शो का फिनाले इसी हफ्ते यानि 25-26 सितंबर को होना है। टॉप-5 फाइनलिस्ट के साथ ग्रैंड फिनाले एपिसोड 21 सितंबरको शूट किया गया था। ऐसे में टीवी पर फिनाले एपिसोड टेलीकास्ट होने से पहले विनर का नाम सामने आ गया है।  

जी हां, सोशल मीडिया पर ये चर्चा है कि फिनाले में शो के कंटेस्टेंट अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) और दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) के बीच तगड़ा मुकाबला हुआ। लेकिन दोनों में से बाजी अर्जन बिजलानी ने मारी है। हलांकि अभी तक अर्जुन के विजेता होने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। टीवी क्रिटिक सलील अरुण कुमार ट्वीट कर लिखते हैं, ‘स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11′ की ट्रॉफी अर्जुन बिजलानी ने जीती। बधाई हो।’ इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लगातार फैंस ट्वीट कर अर्जुन को विनर बनने के लिए बधाई दे रहे हैं। 

लेकिन वहीं दिव्यंका त्रिपाठी दहिया के फैंस का मानना है कि विनर कोई भी हो लेकिन असल विनर दिव्यंका ही हैं। क्योंकि खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में दिव्यांका का पर्फोमेंस काफी शानदार रहा है। तभी तो ट्विटर पर दिव्यांका के फैंस इस बार डिजर्विंग विनर दिव्यांका को ट्रेंड कर रहे हैं। 

आपको बता दें कि ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ ग्रैंड फिनाले में टॉप थ्री फाइनलिस्ट दिव्यांका त्रिपाठी दहिया, अर्जुन बिजलानी और विशाल आदित्य सिंह के बीच कड़ी टक्कर देखने मिली। आखिर में विशाल आदित्य सिंह शो से बाहर हो गए और अर्जुन -दिव्यांका के बीच जीत का कड़ा मुकाबला हुआ। 

ADVERTISEMENT

इस शो की शूटिंग केपटाउन में पहले ही हो चुकी हैं। लेकिन फिनाले की शूटिंग हाल ही में मुंबई में हुई। शो में इस बार 6 फाइनालिस्ट बचे हैं, जिनमें फिनाले में टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी, सिंगर राहुल वैद्य, एक्टर अर्जुन बिजलानी, एक्टर वरुण सूद, एक्टर विशाल आदित्य सिंह और एक्ट्रेस श्वेता सिंह पहुंचे। लेकिन अंत तक अर्जुन और दिव्यांका की इस रेस में टिक पाये। वैसे सोशल मीडिया पर अर्जुन को विनर बताया जा रहा है लेकिन आने वाली 25-26 सितंबर की तारीख में खतरों के खिलाड़ी 11 के ग्रैंड फिनाले का प्रसारण रात 9.30 बजे से होगा और इसी दौरान आधिकारिक रूप से विनर का एलान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें –
Bigg Boss OTT की विनर बनीं दिव्या अग्रवाल, जानिए कितनी मिली उन्हें प्राइज मनी
क्या अब दयाबेन का किरदार दिव्यांका त्रिपाठी निभाएंगी? एक्ट्रेस ने किया खुलासा
शहीर शेख ने ये रखा है बेटी का नाम, नई पोस्ट में किया खुलासा
रेमो डिसूजा की पत्नी ने घटाया 40 किलो वजन, शेयर की अपनी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी

22 Sep 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT