पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के सीजन 11 का इंतजार फैंस को बेसब्री से है। वैसे आपको बता दें कि इस शो की शूटिंग केपटाउन में शुरू हो चुकी हैं और कई कंटेस्टेंट वहां के लिए रवाना भी हो चुके हैं। इस बार बिग बॉस सीजन 14 के कई कंटेस्टेंट इस रियालिटी शो का भी हिस्सा बन रहे हैं। वैसे शो के आने से पहले हर किसी के मन में इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों को लेकर जिज्ञासा बनी हुई है। तो हम आपको आज बता रहे हैं कि रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के इस स्टंट बेस्ड रियलिटी शो में कौन-कौन से सिलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे। तो आइए जानते हैं इनके बारे में –
खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 कटेंस्टेंट लिस्ट Khatron Ke Khiladi 11 Contestants List in Hindi
महक चहल
सलमान खान संग फिल्म ‘वॉन्टेड’ के अलावा भी कई फिल्मों में काम कर चुकीं और बिग बॉस सीजन 5 की रनर-अप रह चुकीं एक्ट्रेस महक चहल भी इस सीजन का हिस्सा बनने जा रही हैं।
आस्था गिल
अपनी आवाज का जादू चलाने वाली फेमस सिंगर आस्था गिल खतरों का सामना करते टीवी पर नजर आयेंगी। आस्था को डीजे वाले बाबू, बज और प्रॉपर पटोला और सारा इंडिया जैसे गानों के लिए जाना जाता है।
अभिनव शुक्ला
जी हां, आपने सही सुना बिग बॉस सीजन 14 के मोस्ट पॉपुलर कंटेस्टेंट रह चुके अभिनव शुक्ला भी खतरों के खिलाड़ी 11 का हिस्सा बनने जा रहे हैं। बिग बॉस के घर पर हुए टास्क में अपनी स्ट्रेंथ दिखाने के बाद अभिनव शुक्ला खतरों के खिलाड़ी में स्टंट करते नजर आएंगे।
श्वेता तिवारी
टीवी की सबसे चहेती बहू श्वेता तिवारी भी खतरों के खिलाड़ी 11 में बतौर कंटेस्टेंट अपना दमखम आजमाती नजर आने वाली है। इस शो में जाने से पहले उन्होंने अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दिया है।
विशाल आदित्य सिंह
‘नच बलिए 9’ और ‘बिग बॉस’ जैसे रिएलिटी शो से अपनी पहचान बनाने वाले विशाल आदित्य सिंह भी खतरों के खिलाड़ी 11 में नजर आएंगे।
निक्की तंबोली
बिग बॉस सीजन 15 में नजर आईं निक्की तंबोली अब आपको खतरों के खिलाड़ी 11 में भी नजर आयेंगी। 4 मई को उनके भाई का कोरोना से निधन हो गया था। लेकिन इसके बावजूद भी 2 दिन बाद खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग के लिए कैपटाउन रवाना हो गईं।
अर्जुन बिजलानी
नागिन एक्टर अर्जुन बिजलानी भी खतरों के खिलाड़ी 11 में नजर आने वाले हैं। शो की शूटिंग के लिए कैपटाउन जाने सेपहले अर्जुन ने अपनी मां के पैर छूते हुए फोटोज शेयर की थी।
राहुल वैद्य
राहुल वैद्य ने काफी समय पहले ही खतरों के खिलाड़ी 11 में अपनी एंट्री कंफर्म बता दी थी। अब देखना है कि बिग बॉस 14 में मिली उनकी पॉपुलैरिटी इस शो में भी कायम रह पायेंगी या नहीं।
वरुण सूद
कई सारे रियालिटी शो में नजर आ चुके वरुण सूद खतरों के खिलाड़ी 11 में खतरों से खेलते नजर आयेंगे। ऐसे में देखना होगा कि वरुण क्या कमाल करते हैं।
अनुष्का सेन
अनुष्का सेन खतरों के खिलाड़ी 11 की सबसे यंग कंटेस्टेंट बनेगी। 18 साल की अनुष्का ने कुछ दिन पहले ही इस बात की पुष्टि की है कि वह इस खतरनाक शो का हिस्सा हैं। ऐसे में उन्हें अपनी एक अलग साइड दिखाने का मौका मिलेगा।
दिव्यांका त्रिपाठी
टीवी के चहेते चेहरों में से एक दिव्यांका त्रिपाठी दहिया काफी लंबे समय के बाद किसी शो का हिस्सा बनने जा रही है। इससे पहले वो क्राइम पेट्रोल होस्ट करती नजर आ रही थीं। दिव्यांका के खतरों के खिलाड़ी 11 में शामिल होने की खबर से फैंस काफी उत्सुक हैं।
सौरभ राज जैन
टीवी पर कृष्णा का किरदार निभाने वाले सौरभ राज जैन भी खतरों के खिलाड़ी के शूट के लिए केपटाउन रवाना हो गए हैं। उनकी भी इस शो में एंट्री पक्की है।