home / एंटरटेनमेंट
करवा चौथ पर एक से बढ़कर एक अंदाज़ में नज़र आईं बाॅलीवुड और टीवी की हसीनाएं, देखें तस्वीरें

करवा चौथ पर एक से बढ़कर एक अंदाज़ में नज़र आईं बाॅलीवुड और टीवी की हसीनाएं, देखें तस्वीरें

करवा चौथ का त्योहार हर सुहागन स्त्री के लिए सजने-संवरने का एक खास मौका होता है। आम महिलाओं की तरह बॉलीवुड और टीवी के सेलिब्रिटीज़ भी इस त्योहार को धूम-धाम से मनाते हैं। इस साल भी बॉलीवुड और टीवी जगत की कई बड़ी एक्ट्रेसेस करवा चौथ पर दुल्हन की तरह सजी-धजी नज़र आईं। बच्चन परिवार से लेकर कपूर परिवार तक की जानी-मानी शख्सियतों ने बेहद उल्लास के साथ यह त्योहार मनाया। छोटे पर्दे की बात करें तो दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर रुबीना दिलाइक तक कई एक्ट्रेसेस अपने पति की लंबी उम्र की कामना करने के लिए करवा चौथ का त्योहार मनाती दिखीं। 
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भले ही विदेशी सिंगर निक जोनस से शादी की हो, लेकिन वे अपनी भारतीय परंपराओं को बिल्कुल नहीं भूली हैं। शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा का यह पहला करवा चौथ था। इस दौरान वे रेड एंड गोल्डन साड़ी में नज़र आईं। वहीं निक जोनस भी ट्रेडिशनल अवतार में नज़र आए। प्रियंका के साथ कदम से कदम मिलाते हुए निक जोनस ने इस खास इस मौके पर कुर्ता-पायजामा पहना।

Instagram

विरुष्का यानि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का साथ में यह दूसरा करवा चौथ था। पिछली बार की तरह इस बार भी अनुष्का करवा चौथ पर बेहद खूबसूरत नज़र आईं। सीधी मांग में भरा हुआ लाल सिन्दूर उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रहा था।

Instagram

ADVERTISEMENT
शिल्पा शेट्टी हर भारतीय त्योहार को धूम-धाम से मनाना पसंद करती हैं। करवा चौथ के मौके पर भी वे सुर्ख लाल रंग की डिज़ाइनर साड़ी में नज़र आईं।

Instagram

वहीं रवीना टंडन इस दौरान लाल रंग के खूबसूरत अनारकली सूट में दिखीं। हेवी डिज़ाइन वाले इस सूट को कंपलीट लुक देने के लिए रवीना ने उसके साथ सिंपल दुपट्टा कैरी किया था। 

Instagram

ADVERTISEMENT
कैंसर जैसी घातक बीमारी से जंग जीत कर लौटीं एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे भी करवा चौथ के मौके पर लाल साड़ी में नज़र आईं।

Instagram

बॉलीवुड की बंगाली ब्यूटी बिपाशा बासु ने अपने पति और एक्टर करण सिंह ग्रोवर के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। इस दौरान दोनों काफी खुश नज़र आए।

Instagram

ADVERTISEMENT
एक्ट्रेस प्रीति ज़िंटा ने भी अपने पति जीन गुडइनफ के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। 

Instagram

बच्चन परिवार में हर साल की तरह इस साल भी करवा चौथ का त्योहार शानदार तरीके से मनाया गया। इस मौके पर ऐश्वर्या राय बच्चन, जया बच्चन, श्वेता नंदा और सोनाली बेंद्रे जलसा में करवा चौथ मनाती हुईं नज़र आईं। 

Instgram

ADVERTISEMENT
अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने भी इस मौके पर सबको अपने घर पर इनवाइट किया था। देखिए अनिल कपूर के घर का यह वीडियो, जिसमें सुनीता कपूर, शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन और नीलम जैसी कई बड़ी हस्तियां करवा चौथ की पूजा करती हुई नज़र आ रही हैं।
 
करवा चौथ के खास मौके पर बॉलीवुड की तरह टीवी एक्ट्रेसेस भी खास अंदाज़ में दिखीं। हर दिल अजीज़ दिव्यांका त्रिपाठी इस मौके पर छलनी से चांद और अपने पति विवेक का दीदार करती हुईं नज़र आईं। आप भी देखिए दिव्यांका और विवेक का यह प्यार भरा करवा चौथ।

Instagram

दिव्यांका की तरह टीवी की किन्नर बहू यानि रुबीना दिलाइक ने भी करवा चौथ की खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में रुबीना के साथ उनके पति और एक्टर अभिनव शुक्ला भी नज़र आए।  

Instagram

ADVERTISEMENT
.. अब आएगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।
18 Oct 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
good points logo

good points text