ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
करीना कपूर का खुलासा: सीजेरियन ऑपरेशन से हुआ था तैमूर का जन्म, 14 दिनों तक आई थी दिक्कत

करीना कपूर का खुलासा: सीजेरियन ऑपरेशन से हुआ था तैमूर का जन्म, 14 दिनों तक आई थी दिक्कत

करीना कपूर ने अपनी दोनों प्रेग्नेंसी के बारे में हाल ही में खुलकुर लिखा है और इसपर अपनी सेल्फ हेल्प बुक भी लॉन्च की है, जिसका नाम करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबल है। बुक के लॉन्च करीना कपूर ने अपनी दोनों प्रेग्नेंसी के बारे में बताया और बुक में उन्होंने अपनी इस जर्नी के बारे में काफी डिटेल में लिखा है। 

करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने अपनी बुक में लिखा है कि तैमूर का जन्म अचानक सीजेरियन ऑपरेशन से हुआ था। इसके बाद लगभग 14 दिनों तक वह तैमूर को ब्रेस्टफीड नहीं कर पाई थीं। करीना ने बताया कि 14 दिनों तक उन्हें इसमें काफी परेशानी हुई थी। उन्होंने आगे बताया कि जेह के समय ऐसा नहीं हुआ था। जेह के जन्म के समय मेरा फ्लो काफी बेहतर था और मैं उसे ब्रेस्टफीड करने में सक्षम थी। कुछ हफ्तों तक जेह को ब्रेस्टफीड करना किसी अचीवमेंट से कम महसूस नहीं हुआ था। 

बता दें कि करीना कपूर और सैफ अली खान ने कुछ महीनों पहले ही अपने बेटे जेह का स्वागत किया है। साथ ही दोनों का 4 सील की बेटा तैमूर भी है। कुछ समय पहले ही करीना ने बताया था कि उनकी पहली प्रेग्नेंसी काफी स्मूद थी लेकिन दूसरी प्रेग्नेंसी में उन्हें काफी दिक्कते आई थीं। करीना ने कहा था, ये प्रेग्नेंसी काफी मुश्किल थी। तैमूर के समय में मैंने अपनी प्रेग्नेंसी को काफी एन्जॉय किया और इस वजह से मुझे दोबारा प्रेग्नेंसी के लिए हिम्मत मिली लेकिन ये काफी अलग थी। कई बार मुझे ऐसा भी लगता था कि मैं ये नहीं कर सकती हूं और ये सही नहीं होगा। करीना ने यह भी कहा कि कोविड-19 के कारण उनकी मेंटल हेल्थ पर असर हुआ है और इस वजह से वह घर से बाहर निकलनें में भी डरती थीं। 

गौरतलब है कि करीना कपूर आखिरी बार 2020 में फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आई थीं। इसके बाद वह जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में दिखाई देंगी, जो हॉलीवुड की हिट फिल्म फॉरेस्ट गंप की हिंदी रिमेक है। वहीं हाल ही में करीना कपूर जल्द ही हंसल मेहता के साथ एक फिल्म को को-प्रोड्यूस भी करने वाली हैं। 

ADVERTISEMENT

POPxo की सलाह: MyGlamm की ग्लो स्किनकेयर रेंज के साथ रखें अपनी त्वचा का ख्याल।

11 Aug 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT