ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
वीडियोः करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने भाई की शादी में किया जमकर डांस, तैमूर भी दिखे मस्त

वीडियोः करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने भाई की शादी में किया जमकर डांस, तैमूर भी दिखे मस्त

कपूर परिवार का हर फंक्शन शानदार होता है। ऐसे में करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी के बाद कपूर खानदान में अरमान जैन की शादी का खास होना तो बनता है। बता दें कि अरमान जैन कपूर सिस्टर्स की बुआ रीमा कपूर के बेटे हैं। बीते दिन अरमान जैन अपनी मंगेतर अनीसा मल्होत्रा के साथ शादी के बंधन में बंध गए। अरमान जैन की शादी से जुड़ी कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 
भाई की शादी में सबसे ज्यादा जलवा बहनों का होता है। कुछ ऐसा ही अरमान जैन की शादी पर भी देखने को मिला। अपने भाई अरमान की शादी में करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने जमकर डांस किया। इस दौरान दोनों बहनें पूरी मस्ती के मूड में भी नज़र आईं। 

Instagram

बात करें आउटफिट्स की तो करीना कपूर ने इस शादी में येलो कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने बेहद सेक्सी गोल्डन ब्लाउज़ पहना था। यहां लुक के मामले में भी करीना बाज़ी मरती हुई नज़र आईं। अपने बालों को उन्होंने जूड़े में स्टाइल किया था, जिस पर गजरा भी सजाया था। करीना ने जूलरी को मिनिमम रखते हुए कान में बस बड़े डैंगलर्स और एक हाथ में गोल्ड कड़े पहने थे। 

Instagram

ADVERTISEMENT
वहीं करिश्मा कपूर की पिंक सिल्क साड़ी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाती दिखी। करिश्मा ने अपने ब्लाउज को सिंपल डिजाइन करवाया था। गले में उन्होंने एक लॉन्ग नेकपीस और चोकर नेकलेस पहना था और कानों में मैचिंग ईयररिंग्स पहने थे। 

Instagram

मामा अरमान जैन की बारात में उनके भांजे यानी तैमूर अली खान भी कुछ कम नज़र नहीं आ रहे थे। सफेद पैजामे और नीले कुर्ते में तैमूर का देसी अंदाज़ बस देखते ही बन रहा था। पापा सैफ अली खान के कंधों पर चढ़कर बारात में थिरकते हुए तैमूर अली खान ने सबका खूब दिल जीता।

Instagram

ADVERTISEMENT
बात करें दूल्हा-दुल्हन यानि अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा की तो व्हाइट शेरवानी पहने अरमान अपनी शादी में काफी हैंडसम नज़र आ रहे थे। वहीं अनीसा ने रेड लहंगे के साथ लाल चूड़ा और ग्रीन एमराल्ड ज्वैलरी पहनी थी।

Instagram

बता दें कि अरमान जैन ऋषि कपूर और रणधीर कपूर की बहन रीमा जैन और उनके पति मनोज जैन के बेटे है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में फिल्म ‘लेकर हम दीवाना दिल’ से की थी, हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस किसी तरह का कमाल नहीं दिखा पाई थी। अरमान जैन की शादी में परिवार के साथ-साथ कई बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए। 
https://hindi.popxo.com/article/tv-actresses-before-and-after-plastic-surgery-in-hindi
04 Feb 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT