करीना कपूर दोबारा बनने वाली हैं मम्मी, जानिए कब आएगा सैफ के घर नन्हा मेहमान
वहीं सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान ने सोशल मीडिया के जरिए अपने भाई और बहन को एक बार फिर माता-पिता बनने पर बधाई दी है। सोहा के इस पोस्ट में सैफ की फोटो है, जिस पर द क्वाडफादर लिखा है, जिसका मतलब होता है चार बच्चों के पिता। इस तस्वीर को शेयर कर सोहा ने कैप्शन में लिखा, ”जल्द आ रहा है। इंतजार नहीं कर पा रही हूं, बधाई हो करीना कपूर खान। सेफ रहो और हेल्दी रहो और हमेशा की तरह चमकती रहो।”
करीना कपूर खान की दूसरी प्रेगनेंसी पर उनके पिता रणधीर कपूर का भी बयान सामने आया है। वो एक बार फिर से नाना बनने वाले हैं और बहुत खुश हैं। उन्होंने तो करीना की ड्यू डेट भी बता दी है। जी हां, एक मीडिया इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि बेबो और सैफ ने हमें कुछ दिन पहले खबर दी थी। हम बहुत खुश हैं। करीना की डिलिवरी अगले साल 2021 मार्च के आसपास होगी।
बता दें सैफ अली खान और करीना कपूर खान की शादी साल 2012 में हुई थी। शादी के चार साल बाद यानि कि 2016 में उनके पहले बच्चे तैमूर अली खान का जन्म हुआ था। मीडिया के फेवरिट स्टार किड तैमूर की जब भी कोई तस्वीर या वीडियो सामने आती है वो देखते ही देखते वायरल हो जाती है। उनकी क्यूटनेस पर तो अभी से लड़कियां फिदा हैं। तैमूर जहां होते हैं, पूरी लाइम लाइट साथ ले जाते हैं। आपको बता दें कि तैमूर भी इस साल 20 दिसंबर को 4 साल के पूरे हो जाएंगे।