home / एंटरटेनमेंट
करण कुंद्रा ने बताया शादी के बाद कितने बच्चे चाहती हैं तेजस्वी प्रकाश, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

करण कुंद्रा ने बताया शादी के बाद कितने बच्चे चाहती हैं तेजस्वी प्रकाश, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की जोड़ी के फैंस दीवाने हैं। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत बिग बॉस 15 में हुई थी और उसके बाद से ही दोनों साथ हैं। बिग बॉस के कोंट्रोवर्शियल घर के बाहर दोनों शहर को अपनी क्यूटनेस और रोमांस से रेड पेंट कर रहे हैं। दोनों हर इंटरव्यू में एक दूसरे के बारे में कुछ बहुत ही प्यारी चीजें शेयर करते हैं और इस वजह से फैंस को दोनों को साथ में देखना और उनके रिश्ते के बारे में जानना काफी अच्छा भी लगता है।

हाल ही में एक इंटरव्यू में करण कुंद्रा ने बताया कि वह एक बहुत ही अच्छे पिता बनेंगे। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि तेजस्वी प्रकाश कितने बच्चे चाहती हैं और आप भी ये जानने के बाद काफी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में करण कुंद्रा ने बताया कि तेजस्वी प्रकाश 25 बच्चे चाहती हैं और उन्हें क्यों लगता है कि वो एक अच्छे पति से ज्यादा एक अच्छे पिता बन सकते हैं। उन्होंने कहा, ”मैं बहुत छोटा था जब मेरी बहन के बच्चे हुए। उस समय मैं केवल 12 साल का था और वो ज्यादातर हमारे यहां ही रहते थे। उस समय मुझे ऐहसास हुआ कि मैं बच्चों के साथ बहुत अच्छा हूं। इसके साथ, एक चीज तो साफ है कि करण और तेजस्वी एक दूसरे से फ्यूचर के बारे में बात करते हैं और हम दोनों की शादी की जानकारी मिलने का इंतजार नहीं कर सकते हैं”।

वर्क फ्रंट की बात करें तो तेजस्वी प्रकाश फिलहाल नागिन 6 की शूटिंग कर रही हैं। इसमें वह शेश नाग की भूमिका निभा रही हैं। वहीं करण कुंद्रा दूसरी ओर कंगना रनौत के शो लॉकअप में जेलर की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा वह हाल ही में कमले नाम की म्यूजिक वीडियो में भी नजर आए थे।

17 Mar 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
good points logo

good points text