ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
लाॅकडाउन पर करण जौहर के बच्चे हो रहे जमकर वायरल, हाजिर जवाबी ने जीते सबके दिल

लाॅकडाउन पर करण जौहर के बच्चे हो रहे जमकर वायरल, हाजिर जवाबी ने जीते सबके दिल

करीना कपूर-सैफ अली खान लाडले और मीडिया के फेवरेट तैमूर अली खान अपनी हर छोटी-बड़ी अदा के लिए सुर्खियों में छाए रहते हैं। मीडिया भी उनके घर के बाहर टकटकी लगाए तैमूर की एक झलक पाने के लिए बेताब रहती है। मगर कोरोनावायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन की वजह से सभी अपने घरों में बंद हैं और अब सिर्फ सोशल मीडिया के सहारे ही स्टार और स्टार किड्स के बारे में जानकारी मिल रही है। ऐसे में तैमूर अली खान को पछाड़ते हुए पॉपुलैरिटी में काफी आगे निकल आए हैं, करण जौहर के बच्चे रूही और यश। दोनों के वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। 

 

करण जौहर के दोनों बच्चे रूही और यश अपनी क्यूटनेस और हाजिर जवाबी को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। जिस तरह दोनों बच्चे अपने पापा के साथ मस्ती करते हैं और उनके कपड़ों का मजाक उड़ाते हैं वो काफी मज़ेदार है। वे रोज अपने बच्चों की क्यूट, शरारती, मासूम हरकतों और बातों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहे हैं। देखने वालों को रूही और यश का अलग अंदाज बहुत पसंद आ रहे हैं। ऐसा पहली बार है, जब सोशल मीडिया पर जनता को उनका क्यूट और हाजिर जवाबी अंदाज़ देखने को मिल रहा है। 
 

 

इन वीडियोज़ में रूही और यश अपने पापा करण जौहर के फैशन सेंस की एक-एक करके धज्जियां उड़ाने में लगे हुए हैं। कुछ समय पहले दोनों ने करण की शाइनी ऑउटफिट्स का मजाक उड़ाया था। अब दोनों के साथ में करण जौहर की कलरफुल हूडी का मजाक बनाया है। इस हूडी को देखने के बाद नन्हें यश और रूही होली के त्योहार को याद कर रहे हैं। 
 
वहीं एक वीडियो में दोनों बच्चों ने अपनी दादी को भी नहीं बख्शा। इस वीडियो को शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा, ”रैंडम स्नैक टाइम! और अचानक फोकस मम्मा पर शिफ्ट हो गया! इस वीडियो को आखिर तक देखें” दरअसल, वीडियो में करण जौहर की बेटी रूही ने अपनी दादी की तुलना स्पाइडर यानी मकड़ी से कर दी। 
 
देखिए दोनों बच्चों के और भी मस्तीभरे और क्यूटनेस से ओवरलोडेड वीडियोज़…
 
 
07 Apr 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT