ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
करण जौहर के बच्चों की बर्थडे पार्टी में तैमूर संग इन स्टार किड्स ने की जमकर मस्ती

करण जौहर के बच्चों की बर्थडे पार्टी में तैमूर संग इन स्टार किड्स ने की जमकर मस्ती

करण जौहर ने अपने जुड़वा बच्चों की प्री बर्थडे पार्टी बड़े ही जोरदार तरीके से सेलिब्रेट की। इस पार्टी में लगभग सभी स्टार किड्स मौजूद रहे। सरोगेसी के जरिए पैदा हुए करण जौहर के जुड़वां बच्चे अब 3 साल के हो गये हैं। करण ने अपने दोनों बच्चों का नाम अपने माता-पिता के नाम पर रखा है- यश और रूही। दोनों बहुत ही क्यूट हैं। उनके प्री बर्थडे बैश की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 
करण जौहर बॉलीवुड में अपनी लैविश पार्टियों के लिए जाने जाते हैं। उनकी पार्टियां फुल ऑन एंटरटेंमेंट की गारंटी देती हैं। ऐसे में अगर बात की जाए उनके बच्चों की बर्थडे पार्टी कि तो पिछले 2 साल से वो बेहतरीन पार्टियों का आयोजन कर रहे हैं। इस बार करण ने पार्टी के लिए टेंट थीम रखी है। घर के बाहर गार्डन में ही रंग-बिरंगे टेंट लगें हैं और आर्टिफिशियल फायरवुड भी लगाये गये हैं, जिसमें सभी बच्चे खूब मस्ती करते दिखे।

इस किड्स स्पेशल पार्टी में शाह रुख के बेटे अरबाज खान, कुणाल और सोहा की बेटी इनाया खेमू, तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य और एकता के बेटे रवि कपूर सहित अन्य स्टार किड्स एक-दूसरे के साथ खूब मस्ती करते नजर आए। लेकिन इस पार्टी में सैफ और करीना के बेटे तैमूर अली खान ने चार-चांद लगा दिये। तैमूर अपनी बहन इनाया के साथ मिलकर पार्टी को खूब एंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं। तैमूर का डांस भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उन्हें रॉक्स्टार कहकर बुलाया जा रहा है।

https://hindi.popxo.com/article/taimur-ali-khan-celebrate-third-birthday-party-pics-in-hindi-867701

वहीं इसके अलावा इस पार्टी का एक और वीडियो भी सामने आया है। इसमें करण जौहर बाकी बच्चों को केक खिलाते नजर आ रहे हैं। 

साथ ही एक तस्वीर भी सामने आई है जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट, करण जौहर की बेटी रूही को किस करते दिखाई दे रही हैं। दोनों की ये फोटो लोगों को काफी पसंद आ रही है। फैंस का कहना है कि दोनों ही क्यूट लग रहे हैं।

ADVERTISEMENT

इस पार्टी में करण जौहर के दोस्तों और स्टार किड्स के स्टार पैरेंट्स ने भी मौजूद रहे। पार्टी से करीना कपूर, फराह खान और सोहा अली खान की भी तस्वीरें सामने आईं हैं।

https://hindi.popxo.com/article/kareena-kapoor-revealed-taimur-nanny-salary-in-hindi-803649

यश और रूही बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में शामिल हैं। पिछले साल जब यश और रूही का दूसरा जन्मदिन मनाया गया था तो बॉलीवुड के लगभग सभी सेलिब्रिटीज़ और उनके बच्चे इस पार्टी में शामिल हुए थे।

बता दें कि करण बिना शादी के ही पिता बने हैं। 7 जनवरी 2017 को उन्होंने सरोगेसी की मदद से एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया। दरअसल, सरोगेसी (किराए की कोख) की इस प्रक्रिया में तीन लोग शामिल होते हैं। पहला स्पर्म देने वाला पुरुष, महिला का एग और बच्चे को 9 महीने तक कोख में रखने वाली मां। इससे जो बच्चा जन्म लेता है उसका डीएनए, सरोगेसी कराने वाले माता या पिता का ही होता है। अब इस केस में करण तो बच्चों के पिता हैं लेकिन उनकी मां कौन हैं, ये खुद करण को भी नहीं पता, क्योंकि सरोगेसी की प्रक्रिया पूरी तरह से गुप्त रखी जाती है।

https://hindi.popxo.com/article/sunil-grover-back-as-dr-mashoor-gulati-the-kapil-sharma-show-in-hindi-867755
06 Feb 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT