ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
Karan Deol Wedding

करण देओल घोड़ी पर पहुंचे अपनी दुल्हनिया लेने, लाल जोड़े में दृषा हुई शादी के लिए तैयार, देखें Videos

सनी देओल के बेटे करण देओल और दृषा आचार्य की शादी के वीडियो और तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं। सेलिब्रिटी वेडिंग्स ऐसे भी लोगों को बहुत आकर्षित करते रहते हैं और देओल परिवार ने अपनी खुशी के इस पल को मीडिया से छुपाने जैसा कोई एजेंडा भी नहीं अपनाया है। वो अपनी खुशी लोगों के साथ बांट रहे हैं और तभी लोग भी करण की शादी के हर वीडियो और तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं। 

करण और दृषा की शादी की रस्में शुरू होते ही सोशल मीडिया पर कई वीडियो नजरप आने लगे हैं। मंडप के लिए जाते हुए बारात और घोड़ी पर सवार खुद दूल्हे की वीडियो हैप्पी वाइब्स से भरपूर है।

मंडप पर आते हुए सनी देओल की बहू दृषा का हैप्पी वीडियो भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो में दृषा को रेड लहंगे में देखा जा सकता है।

बारात का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर पैपराजी अकाउंट में शेयर किया गया है जिसमें कार में धर्मेंद्र बैठे दिख रहे हैं। इसी वीडियो में फिर दूल्हें के चाचा बॉबी देओल और खुद गदर फेम सनी देओल भी नजर आ रहे हैं।

ADVERTISEMENT

करण देओल और दृषा आचार्य पिछले 6 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दृषा आचार्य प्रसिद्ध फिल्म निर्माता बिमल रॉय की पोती हैं। करण देओल और दृषा ने पिछले साल दिसंबर में धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की शादी की सालगिरह पर सगाई की थी। ऐसे में दोनों 6 साल की डेटिंग के बाद आखिरकार शादी के बंधन में बंध रहे हैं।

18 Jun 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT