ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
सोनम से लेकर खुशी और रिया कपूर तक, अंतरा मारवाह के बेबी शॉवर में यूं मस्ती करते दिखा कपूर परिवार

सोनम से लेकर खुशी और रिया कपूर तक, अंतरा मारवाह के बेबी शॉवर में यूं मस्ती करते दिखा कपूर परिवार

रिया कपूर और करण बूलानी की शादी के कुछ ही दिनों बाद रिया कपूर, अपनी बहन सोनम कपूर, भाई अर्जुन कपूर, खुशी कपूर और शनाया कपूर से कजिन मोहित मारवाह की पत्ननी अंतरा मोतीवाला मारवाह के बेबी शॉवर पर मिलीं। अंतरा मोतीवाला मारवाह, टीना अंबानी की भतीजी भी हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। बता दें कि उन्होंने फरवरी 2018 में यूएई में मोहित मारवाह से शादी की थी। 

सोशल मीडिया पर कपूर फैमिली द्वारा शेयर की गई बेबी शॉवर की तस्वीरों में सभी लोग ट्रेडिशनल आउटफिट्स में दिखाई दे रहे हैं। एक ओर जहां सोनम कपूर लाइट पिंक कुर्ता और दुपट्टे में नजर आईं तो वहीं रिया कपूर बेबी ब्लू आउटफिट में दिखाई दीं। खुशी ब्लू, शनाया लेमन यैलो और अंशुला कपूर ब्राइट पिंक लहंगे में दिखाई दीं। 

हालांकि, इस कार्यक्रम में रिया के पति करण बूलानी, शनाया का भाई जहान, हर्षवर्धन कपूर, जाह्नवी कपूर और आंनद आहूजा दिखाई नहीं दिए। शनाया कपूर ने फंक्शन की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इनमें से एक में सभी भाई-बहन एकसाथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए शनाया ने लिखा, हैप्पी और मिसिंग। सोनम ने भी ग्रुप पिक शेयर की, जिसमें सभी भाई-बहन साथ में दिखाई दे रहे हैं और कैप्शन में लिखा, अंतरा की गोधभराई के लिए खानदान। 

वहीं महीप कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर रिया की शादी और अंतारा के बेबी शॉवर की तस्वीरें एक साथ शेयर की हैं। उन्होंने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, शादी और बेबी शॉवर। 

ADVERTISEMENT

बता दें कि शनिवार को कपूर फैमिली अनिल कपूर के जूहू में स्थित घर में रिया और करण की शादी का हिस्सा बनने के लिए पहुंची थी। करण और रिया एक दूसरे को 10 सालों से अधिक समय से डेट कर रहे हैं और दोनों ने हाल ही में घर पर ही शादी की है। रिया ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। रिया ने इस बारे में कहा था कि मैं भाग कर अपने घर के लिविंग रूम में शादी करना चाहती हूं और इसे सच करने के लिए आपका शुक्रिया। 

POPxo की सलाह: MyGlamm की ग्लो स्किनकेयर रेंज के साथ रखें अपनी त्वचा का ख्याल।

19 Aug 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT