द ट्रायल एक्ट्रेस काजोल ने हाल ही में अपनी मां तनुजा और बेटी न्यासा देवगन के साथ अपने रिश्ते के बारे में एक इंटरव्यू में बात की है। हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में काजोल ने बताया कि किस तरह से उनकी जिंदगी फुल सर्कल आ गई है। उन्हें बचपन में अपनी मां की दी हुई एडवाइज याद आती है। साथ ही वह यह भी कहती हैं कि मैं उम्मीद करती हूं कि भविष्य में न्यासा की बेटी उसके जैसी हो। काजोल ने आगे न्यासा की मीडिया हेंडल करने की काबीलियत के बारे में भी बात की।
काजोल ने अपनी मां के साथ रिश्ते पर की बात
अपने बचपन के नखरों के बारे में बात करते हुए और मां के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए काजोल ने कहा मेरी मां कहती थी कि, ”मैं सच में उम्मीद करती हूं कि तुम्हारी बेटी तुम्हारे जैसी हो”। काजोल भी अब अपनी बेटी को यही कहती हैं। काजोल ने कहा कि जब उन्होंने यह बात अपनी बेटी न्यासा को कही तो न्यासा ने उन्हें मजाक वाला जवाब दिया। न्यासा ने कहा कि उनकी प्रिफरेंस यही होगी कि उनके बेटे हों और उन्हें नहीं लगता कि वह खुद एक बेटी को हेंडल कर सकती हैं। काजोल ने न्यासा के इस पर्सपेक्टिव को एक्नॉलेज किया।

काजोल ने इसी इंटरव्यू में बेटी न्यासा की मीडिया अटेंशन को हेंडल करने की भी बात की थी। उन्होंने कहा कि न्यासा ने अपने एक्सपीरियंस से ही स्पॉटलाइट नेविगेट करना सीखा है। काजोल ने माना कि अगर वह न्यासा की जगह होती तो वह इतने आराम से मीडिया को हेंडल नहीं कर पाती। उन्होंने कहा कि वह अगर अपनी बेटी की जगह होती तो उनका चप्पल बहुत पहले निकल चुका होता।
फिलहाल न्यासा स्विट्जरलैंड में अपनी आगे की पढ़ाई कर रही हैं और उन्होंने अपनी हाइयर एजुकेशन सिंगापुर के गिलॉन इंस्टीट्यूट से की है। न्यासा अक्सर ही फैशन ईवेंट्स और पार्टीज आदि में नजर आती रहती हैं। वैसे तो उनके एपीयरेंस स्पार्क को देखकर लगता है कि वह फिल्म इंडस्ट्री में आ सकती हैं लेकिन उनकी करियर एस्पिरेशन क्या है, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।