काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन की पॉपुलैरिटी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया पर न्यासा कभी अपने फैशन सेंस तो कभी अपने दोस्तों के साथ पार्टी लुक्स से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में न्यासा की सोशल मीडिया में पॉपुलैरिटी के बारे में काजोल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और इसे सकारात्मक रूप से लिया है।
काजोल ने अपने इंटरव्यू में कहा है, हां बिलकुल मुझे बहुत प्राउड फील होता है। मुझे इस बात से प्यार है कि वो जहां भी जाती है बहुत डिग्निटी के साथ बिहेव करती है। आगे काजोल ने ये भी कहा कि न्यासा की उम्र अभी कम है और उसके पास अपनी पसंद रखने की स्वतंत्रता है। काजोल ने कहा, वो 19 साल की है और मस्ती कर रही है। उसका हक है वो जो भी करना चाहती
है कर सकती है और उसे हमेशा मेरा पूरा सपोर्ट रहेगा। मां के लुक्स से होती है न्यासा की तुलना

जब किसी फोटोशूट से न्यासा देवगन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जाती हैं तो इस स्टार किड के लुक्स की तुलना लोग तुरंत उनकी स्टनिंग और टैलेंटेड एक्ट्रेस काजोल से करना शुरू कर देते हैं।
कुछ ही दिनों पहले जब डिजाइनर अनीता डोंगरे ने अपने सोशल पेज पर न्यासा की तस्वीरें शेयर की थी तो लोगों ने न्यासा को मम्मी जैसी ब्यूटीफुल, मॉम जैसे लुक्स कमेंट में लिखा था। इन तस्वीरों में न्यासा ने रेड कलर का ऑर्गेंजा लहंगा पहना है और काफी स्टनिंग दिख रही हैं।
मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप पर उतरी काजोल और अजय की बेटी न्यासा देवगन
न्यासा के बॉलीवुड में एंट्री के प्लान पर अजय देवगन ने की बात, कहा…