ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Kajol Ajay

शादी के दौरान काजोल ने अजय देवगन से करवाया था ये काम, मंडप में ज्यादा बैठ नहीं पा रही थी एक्ट्रेस

काजोल उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो अपने मन की बातें बिंदास सामने रखती हैं और ये बात कि परवाह नहीं करती हैं कि लोग उनके बारे में किस तरह की राय रखेंगे। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में अपनी शादी के दिन के बारे में बात की है और एक बार फिर प्रूव कर दिया है कि वो बिंदास स्वभाव की हैं और दकियानूसी चीजों में विश्वास नहीं करती हैं।

काजोल ने कर्ली टेल्स को दिए अपने इंटरव्यू में बताया कि जहां उन दिनों ज्यादातर दुल्हनें अपनी शादी के दिन बहुत स्ट्रेस में रहती थी, काजोल बहुत रिलैक्स और मजे कर रही थी। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि उनके घरवाले जरूर तनाव में थे क्योंकि सारी तैयारियां और इंतजाम वही कर रहे थे। काजोल ने ये भी बताया कि उनकी दोनों बहनों से डेकोरेशन से लेकर कार्ड भेजना जैसी तैयारियां की थी। काजोल ने हंसते हुए ये भी बताया कि शादी के दिन वो सिर्फ रेडी हुई थी, फिर मिक्की कॉन्ट्रैक्टर से अपना मेकअप करवाया और सबसे कहा, बोलो क्या करना है, कैसे शॉट देना है। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उन्होंने अपनी शादी पर बहुत एंजॉय किया था। क्योंकि शादी में सिर्फ 50 करीबी लोग थे और वो सोशल मीडिया का जमाना भी नहीं कि उन्हें अपनी लिपस्टिक या किसी चीज की चिंता करने की जरूरत थी। उन्होंने कहा कि मैं बहुत रिलैक्स और जैसी हूं वैसे ही थी।

साभार- इंस्टाग्राम

एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उनकी शादी दो तरीकों से हुई थी। एक मराठी तरीके से और दूसरी जिसमें 7 फेरे लेते हैं वो। उन्होंने कहा कि दो तरह की शादियों की रस्में बैठ कर करते हुए उन्हें इतनी दिक्कत हो रही थी कि उन्होंने अजय से कहा था कि पंडित जी को बोलो शादी जल्दी-जल्दी करवाए। काजोल ने अपने वेडिंग लुक के बारे में बात करते हुए ये भी बताया कि उन्हें नववारी साड़ी पहनना बहुत पसंद आया था। 

काजोल और अजय एक दूसरे से फिल्म हलचल के सेट पर साल 1995 में मिले थे। दोनों ने इसी फिल्म के दौरान एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था और चार साल डेट करने के बाद दोनों ने 24 फरवरी 1999 में शादी की।

ADVERTISEMENT
31 Jul 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT