ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Jennifer Winget Birthday Party

जेनिफर विंगेट ने बर्थडे पार्टी का थीम रखा ऑल व्हाइट, सुपर से ऊपर दिख रही हैं एक्ट्रेस

बेहद, बेपनाह जैसे शोज से लोगों का दिल जीत चुकी जेनिफर विंगेट अपने स्टनिंग लुक्स के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपना 37वां जन्मदिन मनाया है और उनकी इस बर्थडे पार्टी की तस्वीरें देखने लायक हैं। 

जेनिफर ने अपने बर्थडे के लिए ऑल व्हाइट थीम रखा था और पार्टी के डेकोरेशन से लेकर गेस्ट और खुद एक्ट्रेस ने भी व्हाइट कलर का आउटफिट ही पहना था। जेनिफर ने अपने जन्मदिन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, बोरिंग पार्टीज के लिए लाइफ बहुत छोटी है, मेरी 30 समथिंग के पार्टी की एक झलक। 

एक्ट्रेस का व्हाइट लुक

साभार- इंस्टाग्राम

ऐसा लगता है कि पार्टी के दौरान जेनिफर ने फोटोशूट के लिए टी लेंथ, स्लीवलेस व्हाइट ड्रेस पहनी है, जबकि पार्टी के दौरान उन्होंने सिंपल शॉर्ट व्हाइट ड्रेस स्टाइल की है जिसके स्लीव्स में रफल डिटेलिंग है। 

पहली तस्वीर में जेनिफर ने अपने आउटफिट से मैच करता व्हाइट फ्रेम वाला शेड्स पहना है, जबकि दूसरी तस्वीर में उन्होंने व्हाइट हेड रैप पहना है। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक चीक नेकलेस और ब्लैक ओलरसाइज स्टड से कंप्लीट किया है। 

ADVERTISEMENT

क्लोज फ्रेंड्स

साभार- इंस्टाग्राम

पार्टी का थीम जहां व्हाइट, वेट और वेट था, पार्टी के लिए सजे बोर्ड पर लिखा था, वी आर हियर टु विंग इट विथ विंगेट और एक्ट्रेस की इस इंटीमेट पार्टी की तस्वीरें ये प्रूव भी करती हैं कि उनके ये खास दोस्त हमेशा उनके साथ रहने वाले दोस्त हैं। 

सूदिंग व्हाइट डेकोर 

साभार- इंस्टाग्राम

जेनिफर का बर्थडे का व्हाइट डेकोरेशन आंखों के लिए काफी सूदिंग है और व्हाइट फूलों, लैंप और डिस्को लाइट से सजा ऐसा डेकोर इंटीमेट पार्टीज के लिए परफेक्ट सेटअप है।जेनिफर के ये तस्वीरें शेयर करते ही कई सेलेब्स और उनके फैन्स ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देना शुरू कर दिया। 

जेनिफर भले ही इन दिनों टीवी से दूर हैं, लेकिन वो ओटीटी पर अपने शो कोड एम से लोगों को एंटरटेन कर रही हैं। शो के पहले सीजन की सफलता के बाद जल्दी ही इसका दूसरा सीजन भी स्ट्रीम होने वाला है। जेनिफर शो में मुख्य भूमिका में हैं।

03 Jun 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT