ADVERTISEMENT
home / ब्यूटी
जान्हवी कपूर रोज सुबह खाती हैं एक टीस्पून घी, यहां जानें इसके फायदे

जान्हवी कपूर रोज सुबह खाती हैं एक टीस्पून घी, यहां जानें इसके फायदे

सेलिब्रिटी अक्सर ऑफ-ड्यूटी भी काफी खूबसूरत लगते हैं और ऐसे में हम सभी सोचने लगते हैं कि उनकी क्लीयर और ग्लोइंग स्किन का रहस्य क्या है। इनमें से कई सेलेब्स अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए एक स्किनकेयर रूटीन फॉलो करते हैं वहीं अन्य सेलेब्स केवल अपनी डाइट के जरिए ही अपनी स्किन का ध्यान रखते हैं और खूबसूरत भी लगते हैं। तो क्या आप जानते हैं कि कई बॉलीवुड डीवा अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने के लिए एक मोर्निंग रूटीन को फॉलो करती हैं। इस वजह से हम यहां आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का मोर्निंग रूटीन बताने वाले हैं।

दरअसल कुछ वक्त पहले दिए गए एक इंटरव्यू में जान्हवी कपूर ने बताया था कि वह रोज सुबह एक टीस्पून घी का सेवन करती हैं। तो अगर आप जान्हवी को फॉलो करते हैं और उनके फैन हैं तो आपको पता होगा कि वह हमेशा ही परफेक्ट लगती हैं। एक्ट्रेस की स्किन औऱ बाल दोनों ही हमेशा ऑन प्वॉइंट रहते हैं फिर चाहे कोई भी दिन हो। साथ ही क्या आपने कभी उनकी ग्लोइंग स्किन पर ध्यान दिया है? वह हमेशा स्पॉटलेस लगती हैं तो हमारा मानना है कि इसका कारण उनका रोज सुबह घी का सेवन करना ही है।

भारतीय रसोई में घी का काफी इस्तेमाल किया जाता है और इस वजह से ये आपको आसानी से मिल भी जाता है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये आपके स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है?

सुबह घी खाने के फायदे

सुबह के वक्त घी जैसे फैट्स खाना काफी फायदेमंद होता है क्योंकि इससे ब्लड शुगर लेवल स्टेबल रहता है और दिनभर में आपका मीठा खाने का बहुत अधिक मन नहीं करता है। साथ ही इससे आपको ताकत भी मिलती है, ये ब्रेन फॉग को दूर करता है और साथ ही आपके गट को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। साथ ही जरूरी नहीं है कि इसके लिए आप घी का ही सेवन करें, इसकी जगह आप किसी अन्य प्रकार के फैट का भी सेवन कर सकते हैं। सुबह उठकर पानी पीने के बाद आप गाय के दूध से बने घी का भी सेवन कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT
  • घी में विटामिन डी, के और ई होते हैं जो इसे न्यूट्रिशनल पावरहाउज बनाते हैं और ये पूरी बॉडी के लिए काफी फायदेमंद होता है।
  • घी में काफी अधिक मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है, जो दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। कई स्टडी में पाया गया है कि एक टीस्पून घी का सेवन करने से कोलेस्ट्रोल लेवल कंट्रोल में रहता है।
  • साथ ही घी आपके डाइजेस्टिव हेल्थ को भी बनाए रखने में मदद करता है। ये ब्लोटिंग, इंडाइजेशन आदि समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
  • घी में मौजूद फैटी एसिड स्किन और बालों को नरिश करते हैं। यदि आप रोजाना घी का सेवन करते हैं तो इससे आपकी त्वचा और बाल भी स्वस्थ रहते हैं।
  • यदि आप सुबह-सुबह घी का सेवन करते हैं तो इससे दिनभर आपकी एनर्जी बनी रहती है।

एक्सपर्ट्स की मानें तो आप कोल्ड प्रेस वर्जिन कोकोनट ऑयल का भी सेवन करते हैं या इसकी जगह आप भीगे हुए बादाम और अखरोट भी खा सकते हैं।

14 Mar 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT