बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘धड़क’ से की थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ एक्टर ईशान खट्टर नजर आए थे। ‘धड़क’ सुपरहिट मराठी फिल्म ‘सैराट’ की हिंदी रीमेक थी। फिल्म को फैंस ने भी खूब पसंद किया था और जान्हवी को काफी सराहा भी गया था। इस फिल्म के बाद जान्हवी को ढेर सारी फिल्में मिलीं। इसी बीच फैंस की फेवरेट एक्ट्रेस जाह्ववी ने एक मिस्ट्री बॉय के साथ फोटो शेयर की है, जिसे लेकर हर कोई उत्सुक है।
जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपनी फोटो और वीडियो से फैन्स को एंटरटेन करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी समंदर किनारे की बिकिनी फोटोज शेयर की हैं। हर बार की तरह जान्हवी इन फोटो में भी बेहद हॉट लग रही हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
लेकिन इन्हीं तस्वीरों के बीच एक फोटो में जान्हवी किसी लड़के का हाथ पकड़े हुए समंदर किनारे भागती हुईं नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को लेकर लोगों के मन में बहुत से सवाल उठ रहे हैं। हर किसी के मन में यह सवाल है कि आखिर एक्ट्रेस के साथ वह लड़का कौन है?
तो आपको बता दें कि जिस शख्स को आपने समंदर किनारे जान्हवी के साथ देखा है उसका नाम ओरहानन अवात्रामणि (Orhan Awatramani) है। दरअसल, ओरहान जान्हवी कपूर के बेस्ट फ्रेंड हैं। इसके अलावा वो सारा के अलावा नव्या नवेली नंदा, सलमान की भांजी एलीजा अग्निहोत्री, जावेद जाफरी की बेटी अलाविया, अन्नया पांडे और पूजा बेदी की बेटी आलिया इब्राहिम के साथ नजर आते रहते हैं।
ओरहान कोई स्टार किड नहीं हैं लेकिन ज्यादातर सेलेब्स किड्स के साथ ग्रुप में ही रहते हैं। उन्होंने सारा अली खान के साथ कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। वहीं दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई और अब दोनों एक-दूसरे को बेस्ट फ्रेंड बताते हैं। ये तो आपको पता ही है कि सारा और जान्हवी भी बहुत अच्छे दोस्त हैं। ओरहान को कई मौकों पर जान्हवी, सारा के अलावा बाकि के स्टार किड्स के साथ भी स्पॉट किया जाता है।
आपको बता दें कि जान्हवी कपूर की ‘रुही’ फिल्म हाल ही में रिलीज़ हुई है। यह एक हॉरर कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। राजकुमार राव इस फिल्म में जान्हवी कपूर के साथ मुख्य भूमिका में हैं। रुही जान्हवी कपूर के करियर की तीसरी फिल्म है। इससे पहले जान्हवी कपूर ‘धड़क’ और ‘गुंजन सक्सेना-द कारगिल गर्ल’ में भी नज़र आई थीं। जान्हवी के अभिनय को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।