बॉलीवुड में स्टार किड्स का हमेशा से जलवा रहा है। फैंस भी यह जानने के लिए ललायित रहते हैं कि उनके पसंदीदा स्टार्स और उनके बच्चे आखिर क्या कर रहे हैं। ऐसे में जब कोई स्टार किड फिल्मों में आना शुरू कर देता है तो फैंस की उनसे अपेक्षाएं भी बढ़ जाती हैं। दिवंगत एक्ट्रेस श्री देवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर (Janhvi kapoor) भी उन्हीं में से एक हैं। स्टार किध होने के बावजूद जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बनाई है। वे भले ही अबतक कम फिल्मों में नजर आई हों लेकिन उनके काम की तारीफ हर किसी ने की है। फिल्मों के अलावा जाह्नवी कपूर अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये भी समय-समय पर फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने दोस्तों यानी अक्सा गैंग के साथ एक फनी वीडियो शेयर किया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।
जाह्नवी कपूर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफी एक्टिव रहती हैं। यहां उनके 12 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। जाह्नवी भी अपने फॉलोवर्स को खुश करने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देतीं। वे अक्सर अपने फनी वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में जाह्नवी कपूर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ऐसा ही एक फनी वीडियो बनाकर शेयर किया है। इस वीडियो में जाह्नवी कपूर अपनी अक्सा गैंग के साथ ‘ये आंखे ये मस्ती’ गाने पर फनी डांस करती हुई नजर आ रही हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए जाह्नवी कपूर ने लिखा, “अक्सा गैंग है सलामत- पेश करते हैं हमारा फाइनल वीडियो। आपसे वादा करती हूं ये क़यामत है।” वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे जाह्नवी कपूर की पूरी गैंग बेडरूम और बाथरूम में मजे कर रही है। वहीं पिंक बॉडीकॉन जंपसूट में जाह्नवी बेहद बोल्ड लुक के साथ फनी एक्ट करती दिख रही हैं। कहना गलत नहीं होगा कि जाह्नवी कपूर अक्सा गैंग के साथ क़यामत ढा रही हैं।
वैसे ये पहली बार नहीं है जब जाह्नवी कपूर ने अपने अक्सा गैंग के साथ इस तरह का कोई वीडियो बनाया हो। इससे पहले भी जाह्नवी अपनी गैंग के साथ कई वोडो बना चुकी हैं। तभी उन्होंने इस डांस वीडियो को फाइनल वीडियो का नाम दिया है। इससे पहले वे नाक्का-मुक्का गाने पर भी अपने गैंग के साथ एक फूंय वीडियो शेयर कर चुकी हैं।
सबसे पहले जाह्नवी कपूर और उनकी गैंग ‘टेम्प्रेचर’ गाने पर परफॉर्म करती हुई नजर आई थी। आप भी देखिये जाह्नवी कपूर और उनके अक्सा गैंग का ये फनी डांस वीडियो।
POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!