ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
janhvi Kapoor

जान्हवी कपूर ने शेयर की खुशी के साथ Pics, साड़ी में दोनों बहनों का दिखा साउथ इंडियन अंदाज 

जान्हवी कपूर Rumoured बॉयफ्रेंड शिखर पहारिया और खुशी कपूर के साथ तिरुपति में दर्शन के लिए पहुंची हैं और दोनों बहनों की मंदिर में दर्शन करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है। तस्वीरों में जान्हवी और खुशी के साथ-साथ शिखर भी एथनिक आउटफिट में दिख रहे हैं।

जान्हवी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और खुशी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और दोनों बहनों का एथनिक लुक उनके दक्षिण भारतीय रूट्स की झलक देने वाला है। जान्हवी ने मंदिर के लिए चटक साउथ इंडियन हाफ साड़ी पहना है जिसमें ग्रीन लहंगा, पिंक ब्लाउज और दुपट्टा शामिल है। वहीं खुशी ने रेड और ग्रीन कलर में हाफ साड़ी पहना है जिसके साथ खूबसूरत रेड कलर का दुपट्टा भी था।

दोनों बहनों ने माथे पर लाल रंग का टीका भी लगाया है। जान्हवी ने अपने बालों को बैक करते हुए हाफ पोनी में बांधा है, जबकि खुशी ने मिड पार्टिंग हेयर के साथ बैक पोनी किया है। दोनों बहनों ने साउथ इंडियन एथिनक के साथ गोल्डन जूलरी भी स्टाइल किया था। 

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा शेयर किए गए ट्वीट में दोनों बहनों के साथ शिखर पहाड़िया भी मंदिर प्रांगण में आए नजर। दोनों बहनों ने शिखर को अपनी इंस्टा स्टोरी पर जन्मदिन की बधाई भी दी है।

ADVERTISEMENT

जान्हवी कपूर ने ब्लू गाउन में फ्लॉन्ट किया अपना ऑवरग्लास फिगर, मरमेड जैसी दिखी एक्ट्रेस

जान्हवी कपूर रोज सुबह खाती हैं एक टीस्पून घी, यहां जानें इसके फायदे

03 Apr 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT