ADVERTISEMENT
Video- जाह्नवी कपूर ने हाथ में सैंडल लेकर किया ऐसा फनी डांस, हंस-हंस के लोटपोट हुए फैंस
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए वे अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले बीच किनारे जाह्नवी कपूर की तस्वीरों ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी थी। मगर जहां एक ओर वे होनी बोल्डनेस ने देखने वालों की ज़ुबान बंद कर देती हैं वहीं आने फनी वीडियोज शेयर कर लोगों को हंसा-हंसा कर लोटपोट भी कर देती हैं। कुछ ऐसा ही इस बार भी हुआ है। जाह्नवी कपूर का एक फनी डांस वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जाह्नवी कपूर अपने दोस्तों संग मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं।
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपने फैंस को एंटरटेन करने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देतीं। हाल ही उनका पागलपंती से भरा हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जाह्नवी कपूर अपने अक्सा गैंग के साथ फनी डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान जाह्नवी कपूर हाथ में सैंडल लेकर डांस करती हुई भी दिखीं। वीडियो में जाह्नवी कपूर अपने दोस्तों के साथ सीन पॉल के टेंपरेचर गाने पर मस्ती करती दिख रही हैं। आप भी देखिये पागलपंती से भरा हुआ जाह्नवी कपूर का यह डांस वीडियो।
वीडियो के कैप्शन में जाह्नवी ने लिखा- ‘अक्सा गैंग वापस आ गई है, मिस यू महानज कोटवाल।’ वीडियो में जाह्नवी ने आंचल, मेगल, वैभव, अपेक्षा और रिवेरिया को टैग किया है। यह वीडियो काफी मजेदार है। कई सेलेब्स इस वीडियो को देखकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। वहीं भाई अर्जुन कपूर का भी इस वीडियो पर रिएक्शन आया है। उन्होंने लिखा, “इसके बारे में डिस्कस करने के लिए अलग से पूरा डिनर करना पड़ेगा।”
वहीं एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने भी इस वीडियो पर कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, “हाहाहा, पागलपंती।” बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर अपना कोई फनी वीडियो शेयर किया हो। इससे पहले भी वे अपने एक ब्राइडल फोटोशूट का फनी वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर चुकी हैं। यह जाह्नवी कपूर का एक थ्रो बैक वीडियो था, जिसमे वे शूट के दौरान मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं।
MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!
22 Jun 2021
ADVERTISEMENT