ADVERTISEMENT
home / ब्यूटी
jacqueline fernandez skincare secrets

जैकलिन फर्नांडीस जैसी शाइनी स्किन के लिए रूटीन में ऐड करें एक्ट्रेस  के स्किनकेयर सीक्रेट्स

जैकलिन फर्नांडिस बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो बाहर से आकर अपनी जगह यहां बनाने में कामयाब रही हैं। एक्ट्रेस के पास बेशक फिल्मों के रूप में कॉमेडी, मसाला फिल्में  हैं, लेकिन उनके फैन्स उनके लुक और उनकी खूबसूरती के भी हमेशा से कायल रहे हैं। अगर आप भी जैकलिन की तरह फ्लॉलेस और शाइनी स्किन पाना चाहती हैं तो जान लें कैसे रखती हैं जैकलिन अपनी स्किन का ख्याल। आइए जानते हैं क्या हैं जैकलिन के स्किनकेयर सीक्रेट्स जिन्हें आप कर सकती हैं फॉलो-

jacqueline beauty secrets
साभार- इंस्टाग्राम

एक्ट्रेस करती हैं खुद को रोज डिटॉक्स

जैकलिन दिन की शुरुआत फ्रेश ग्रीन जूस से करती हैं। लेकिन वो सिर्फ इस पर ही नहीं रुकती हैं। इसके बाद एक्ट्रेस अपने सुबह के ड्रिंक में अजवायन, हल्दी और एप्पल साइडर विनेगर भी शामिल रखती हैं। ये सभी प्राकृतिक चीजें एक्ट्रेस को बेदाग त्वचा पाने में हेल्प करती है।

पानी, पानी और पानी

जैकलिन खुद को स्किन प्रॉब्लम्स से बचाए रखने के लिए पानी खूब पीती हैं। एक्ट्रेस दिन की शुरूआत करते हुए एक लीटर पानी पी जाती हैं। लेकिन वो दिन में खाने के पहले और खाने के बाद भी एक एक लीटर पानी पीती हैं। 

रात में जैकलिन ग्रीन टी पीना पसंद करती हैं।

ADVERTISEMENT

पिंपल्स से ऐसे रहें दूर

jacqueline Fernandez Beauty And Skincare Secrets
साभार- इंस्टाग्राम

जैकलिन पिंपल्स से दूर रहने के लिए मीठा पसंद होते हुए भी मीठे से दूर रहती हैं। आप भी अगर पिंपल्स से परेशान हैं तो अपने स्वीट टूथ को एक्ट्रेस की तरह कंट्रोल करें।

विटामिन सी है जरूरी

जैकलिन ने अपने आस्क मी एनिथिंग सेशन में ही कहा था कि विटामिन सी हर तरह की स्किन के लिए जरूरी है। एक्ट्रेस विटामिन सी फेस सीरम यूज करने के साथ- साथ अपने आहार में भी सिट्रस फलों को शामिल करती हैं।

योग और एक्सरसाइज है जरूरी

जैकलिन हमेशा अपने फिटनेस, योग आदि के वीडियो शेयर करती रहती हैं और इसे वो अपनी स्किन के लिए बहुत उपयोगी मानती हैं। एक्ट्रेस के अनुसार एक्सरसाइज और योग शरीर में ब्लड के फ्लो को बनाए रखने में मदद करते हैं और इससे डार्क सर्कल आदि से बचा जा सकता है। इसके अलावा रात में पर्याप्त नींद और पर्याप्त पानी पीना भी एक्ट्रेस के लिए फायदेमद होता है।

19 Aug 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT