ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Parineeti Raghav: क्या परिणीति चोपड़ा ने सच में राघव चड्ढा से कर ली है सगाई? AAP सासंद ने दी बधाई

Parineeti Raghav: क्या परिणीति चोपड़ा ने सच में राघव चड्ढा से कर ली है सगाई? AAP सासंद ने दी बधाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में हैं। हाल ही में दोनों को साथ में डिनर डेट एन्जॉय करते हुए देखा गया था। इसके बाद दोनों की डेटिंग की चर्चा तेज हो गई थी। वहीं इसी बीच अब सांसद संजीव अरोड़ा ने भी दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर एक नया खुलासा कर दिया है।

जी हां, हर तरफ ये खबर फैल रही थी कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के डेटिंग की चर्चाओं के बीच अब आप सांसद संजीव अरोड़ा ने अपने ट्वीट के जरिए दोनों के रिश्ते पर मुहर लगा दी है।

संजीव अरोड़ा ने ट्वीट कर बधाई दी

दरअसल, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की एक फोटो शेयर की गई है। उन्होंने दोनों की फोटो को कैप्शन देते हुए लिखा, ”राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को दिल से बधाई।  मैं उम्मीद करता हूं कि दोनों के बीच का रिश्ता प्यार से भरा हो। आप दोनों सुखी और समृद्ध रहें। मेरी शुभकामनाएं!”

राघव ने रिश्ते को लेकर कही ये बात

बता दें, परिणीति चोपड़ा, जो आखिरी बार राजश्री फिल्म ऊंचाई में नजर आईं थी। कुछ समय पहले ही उन्हें अभी राघव चड्ढा के साथ लंच के लिए बैस्टियन पर दिखाई दी थीं। दोनों की तस्वीरें और वीडियो भी यहां से वायरल हुए थे और पपाराजी ने दोनों को रेस्टोरेंट से बाहर जाते वक्त स्पॉट किया था। बाद में संसद के बाहर परिणीति के बारे में पूछे गए एक सवाल पर राघव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने कहा था कि सवाल परिणीति के बारे में नहीं, बल्कि राजनेता के बारे में पूछा जाना चाहिए। 

ADVERTISEMENT

दोनों के साथ में नजर आने के बाद फैंस को लग रहा है कि दोनों असल में एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है।

28 Mar 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT