ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
VIDEO : क्या MS धोनी बनने वाले हैं दूसरी बार पिता? ईद पार्टी में बेबी बंप छुपाती नजर आईं साक्षी!

VIDEO : क्या MS धोनी बनने वाले हैं दूसरी बार पिता? ईद पार्टी में बेबी बंप छुपाती नजर आईं साक्षी!

महेंद्र सिंह धोनी के जीवन में बहुत कुछ हो रहा है! OG कैप्टन कूल अपना आखिरी आईपीएल टूर्नामेंट खेल रहे हैं और यह उनके फैंस के लिए एक बेहद इमोशनल समय है। सौभाग्य से, ऐसा लग रहा है कि वह अपने निजी जीवन में भी एक नया चैप्टर शुरू करने के लिए तैयार हैं। धोनी और उनकी पत्नी साक्षी के अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद की अफवाहें सोशल मीडिया पर तेज हो रही हैं।

दरअसल, धोनी की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) आयुष शर्मा और अर्पिता खान शर्मा की ईद पार्टी में शामिल हुईं। उनकी 11 साल की बेटी जीवा सिंह धोनी उनके साथ थीं, जबकि एमएस धोनी आईपीएल 2023 में व्यवस्तता के कारण इस पार्टी में शामिल नहीं हुए। साक्षी हमेशा की तरह सुंदर लग रही थीं, लेकिन उनके ड्रेसिंग स्टाइल और जिस तरह से उन्होंने अपने दुपट्टे से अपने पेट को छुपाया हुआ था, फिर क्या सोशल मीडिया पर इस वीडियो के आते ही ये बात आग की तरह फैल गई कि साक्षी दूसरी बार प्रग्नेंट हैं!

इससे पहले कि हम डीटेल्स जानें उससे पहले ये वीडियो देखने के लिए नीचे स्क्रॉल करें –

वैसे साक्षी और धोनी ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। जहां एक तरफ सब साक्षी के बेबी बंप ढूढंने में लगे हुए हैं वहीं हमारी नजर उनकी बेटी जीवा पर पड़ी। जीवा धोनी को एमएस धोनी के फैंस ने काफी समय से नहीं देखा है जिस कारण वो जीवा की पिक्स देखकर चौंक गए हैं।

क्योंकि वाकई हमें खुद यकीन नहीं हो रहा है कि मां-पापा की गोद में दिखने वाली जीवा एकदम से इतनी जल्दी बड़ी हो गई हैं।  साक्षी अपनी बेटी जीवा का हाथ थामकर पार्टी में पहुंची थीं। जीवा जैसे ही मीडिया के सामने आई, लोगों ने उनकी तस्वीरें खींचना शुरू कर दीं। जीवा नीले रंग के सूट में बेहद क्यूट नजर आ रही थीं।

ADVERTISEMENT

वैसे ऐसा ये पहली बार नहीं है जब साक्षी की सार्वजनिक उपस्थिति ने उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को हवा दी है। अक्टूबर 2021 में कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि धोनी फिर से पिता बनने वाले हैं। दरअसल, इस बार काफी दावे किये जा रहे हैं कि ये खबर सच हैं। वहीं सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका ने भी इसकी पुष्टि की है। लेकिन सच्चाई क्या है इसका पता जल्द ही लग जायेगा!

25 Apr 2023
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT