ADVERTISEMENT
home / रिलेशनशिप
इन 9 बातों से जानें क्या वो इस रिलेशनशिप के लिए Serious है?

इन 9 बातों से जानें क्या वो इस रिलेशनशिप के लिए Serious है?

Girls! ये पता लगाना वाकई मुश्किल है जिसे आप अपना दिल दिए बैठी हैं क्या उसने भी अपनी ज़िंदगी आपके हवाले कर दी है? आप उसे इतना प्यार करती हैं पर क्या वो भी आपको उतना ही प्यार करता है? उसे भी आपकी उतनी ही ज़रूरत है जितनी कि आपको? हम आपको बता रहे हैं कुछ सवाल जिनके जवाब आप खुद ढ़ूंढ़कर पता लगा सकती हैं कि वो आपके लिए कितना सीरियस है।

1. क्या आप लोग हमेशा पार्टी ही करते रहते हैं?

देखिए! पार्टी में जाना बुरा नहीं है। और अगर आप दोनों इस बहाने काफी टाइम स्पेंड करते हैं तो ये और भी अच्छी बात है पर सवाल ये है कि क्या आप सिर्फ इस तरह की ही डेटिंग करते हैं? आपकी डेटिंग में कोई पर्सनल स्पेस नहीं होता? क्या किसी डेट पर ऐसा नहीं होता कि आप दोनों सिर्फ एक-दूसरे से बात करें और एक-दूसरे को जानने-समझने की कोशिश करें? अगर आपका जवाब ‘नहींं’ है तो आपको आगे बढ़ने की ज़रूरत है। उसे डिनर और लॉन्ग ड्राइव के लिए प्रपोज़ करें या वैसे ही कहीं बैठकर घंटों बातें करने की कोशिश करें, अगर वो आपको सीरियसली ले रहा है तो आपके साथ टाइम बिताना उसे बुरा नहींं लगेगा।

relationship-1

2. क्या वो आपकी लाइफ में इंट्रेस्टेड है?

क्या वो आपकी ज़िंदगी में दिलचस्पी लेता है? आपके bad day या horrible day वाली बातों पर गौर करता है या फिर बस यूं ही सब कुछ चला जाता है? हम ये नहीं कह रहे हैं कि आपको दिन भर उसका भेजा फ्राई करने का लाइसेंस मिल गया है..पर वो कभी भी आपको genuinely सुनता है या नहीं, ये important है।

ADVERTISEMENT

relationship-2

3. क्या उसने आपको किसी से मिलवाया है?

उन लोगों से जो उसके करीब हैं। ज़रूरी नहीं कि आपके साथ रिलेशन में आते ही वो अपने घर पर ढिंढोरा पीट दे.. पर उसकी लाइफ में कुछ ऐसे खास लोग तो होंगे ही जिनसे उसने आपको मिलवाया हो। कुछ लड़कों की फैमिली बहुत conservative होती है इसलिए वो ये काम आसानी ये नहीं कर सकते कि आपको अपने घर में पेश कर दें..पर आपका पार्टनर अपने कुछ closed-ones या best-buddies से तो आपको मिलवा ही सकता है।

relationship-3

4. क्या वो आप से future के बारे में बात करता है?

अब यहां future का मतलब ये मत समझ लें कि वो आप से आप दोनों की शादी और आउटफिट्स की बात करेगा। कई लड़के वाकई इन टॉपिक्स पर बात नहीं कर पाते.. पर क्या वो अपने आने वाले 5 साल की बात करता है? क्या उसकी उस लाइफ में आप भी शामिल हैं?

ADVERTISEMENT

relationship-4

5. क्या वो आपको avoid भी करता है?

हम ऐसा नहीं कह रहे हैं कि वो हमेशा आपका साथ देता हो पर क्या वो आपको तब ignore करता है जब आपकी तबीयत ठीक न हो या आप PMS (pre-menstrual syndrome) से परेशान हों? ये बातें अभी आपको नॉर्मल लग सकती हैं लेकिन ये इशारा है कि वो आपके साथ ज्यादा involved नहीं है बल्कि सिर्फ हैंगआउट के लिए आपके साथ रहता है। अगर कोई लड़का आपके लिए सीरियस है तो वो आपके good day और bad day दोनों में आपके साथ खड़ा होगा और ये भी कभी प्रेटेंड नहीं करेगा कि उसने कोई फेवर किया है।

relationship-5

6. वो आपकी ज़रूरतों का कितना ख्याल रखता है?

अगर आपको आज बाहर जाने का मन नहीं है तो क्या वो आप से इसकी वजह जानने की कोशिश करता है? हर बार नहीं पर कभी-कभी प्लान चेंज करता है? या गुस्से में या वैसे भी अपने दोस्तों/दूसरे लोगों के साथ घूमने निकल जाता है।

ADVERTISEMENT

relationship-6

7. क्या आपके बीच ‘real’ बातचीत होती है?

बातों में हंसी-मज़ाक अच्छी बात है पर एक अच्छे रिलेशनशिप में वो बातचीत भी ज़रूरी है जो आप दोनों की लाइफ और आने वाले कल से रिलेटेड हो। आप दोनों को अपने सपनों, उम्मीदों और आने वाली ज़िंदगी के बारे में भी बातें करनी चाहिए।

relationship-7

8. क्या ये रिलेशन सिर्फ़ ‘physical’ है?

कई बार कोई हमें इतना अच्छा लगता है और उसके साथ हमारी केमिस्ट्री इतनी प्यारी होती है कि हम दूसरी बातों पर ध्यान ही नहीं देते। आप दोनों कनेक्टेड तो रहते हैं.. पर क्या ये तभी होता है जब आप दोनों physically active हों? या इसके बिना भी आप उतने ही करीब रहते हैं..इस बात पर ध्यान दें।

ADVERTISEMENT

relationship-8

9. क्या आपको लगता है कि आप हमेशा उसके पीछे पड़ी रहती हैं?

हर बार कॉल, मैसेजेज़ और प्लान करना आपका ही काम होता है..उसे इन कामों में कभी दिलचस्पी नहीं रही? क्या आपको लगता है कि आप दोनों के लिए अगर आप कदम न बढ़ाएं तो वो भी नहीं बढ़ाएगा? अगर ऐसा है तो इस रिलेशन का कोई future नहीं है। याद रखें कि अपनी वैल्यू कम न हो। आप उसे priority न बनाएं अगर उसके लिए आप सिर्फ एक option हैं।

relationship-9

ऐसे रिलेशंस को खींचते रहने से अच्छा है इसे खत्म ही कर दिया जाए।

ADVERTISEMENT
05 May 2016

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT