ADVERTISEMENT
home / पैरेंटिंग
बच्चों के हैंडवॉश

लिक्विड हैंडवॉश या सॉप, जानें बच्चों के हैंडवॉश लिए क्या है बेस्ट ऑप्शन

बच्चों को संभालना और उनके खान-पान समेत उनकी साफ-सफाई का ख्याल रखना कितना मुश्किल होता है ना। क्या करें बच्चे तो नादान होते हैं। इन मासूमों को क्या पता लाइफ की भागदौड़ क्या होती है। खैर, बच्चों से याद आया आप अपने बच्चों के हैंडवॉश सही से करवा रहे हैं या नहीं। अगर नहीं, तो ध्यान रखिए खामियाजा आपको ही भुगतना होगा। बच्चे की तबीयत खराब होगी वो अलग। 

आज हम बात करेंगे बच्चों के हाथ धोने के लिए लिक्विड हैंडवॉश और सॉप में से कौनसा ऑप्शन बेस्ट और फायदेमंद है। लेकिन, इसे जानने से पहले यह ध्यान जरूर रखें कि बच्चों के हाथ धोने और धुलवाने में कभी लापरवाही ना बरतें। अब बात करते हैं कि बच्चों के हैंडवॉश के लिए साबुन बेस्ट या फिर लिक्विड हैंडवॉश। 

लिक्विड हैंडवॉश वर्सेस सॉप: बच्चों के हैंडवॉश के लिए दोनों में से क्या है बेहतर (Liquid Hand Wash vs Soap Which is Best in Hindi)

बच्चों के हैंडवॉश
लिक्विड हैंडवॉश या सॉप

बहुत सारे अभिभावकों का मानना है कि साबुन का इस्तेमाल करें या लिक्विड हैंडवॉश, बात तो एक ही है। इसमें फर्क क्या है…बच्चे के हाथ तो धुल ही रहे हैं ना..चाहे साबुन से हो या लिक्विड वॉश से। परंतु ऐसा नहीं है। अगर आप इन दोनों के बीच का अंतर जान लेंगे, तो जो गलती आप अंजाने में कर रहे हैं उसे दोबारा नहीं दोहराएंगे। बच्चों की त्वचा कितनी सॉफ्ट होती है यह बताने की जरूरत नहीं है। ऐसे में यह जानना ओर भी जरूरी है कि लिक्विड हैंडवॉश और सॉप में क्या है बेहतर।

लिक्विड हैंडवॉश हो या सॉप, दोनों ही हाथों में मौजूद बैक्टीरिया व कीटाणुओं को मारने का काम करते हैं। दोनों को हाथों में रगड़ने से झाग बनती है, जो हाथों की गंदगी और जीवाणुओं को दूर करने में मदद करती है। हालांकि, कई शोध में इस बात की पुष्टि की गई है कि लंबे समय तक सॉप यानी साबुन खुले रखे रहते हैं। इस वजह से साबुन में बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं, जिससे बच्चे बीमार पड़ सकते हैं। घर में कोई बीमार है, तो साबुन के जरिए घर के दूसरे लोग भी संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। 

ADVERTISEMENT

सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार भी हानिकारक बैक्टीरिया के फैलने के जोखिम को कम करने के लिए लिक्विड हैंडवॉश को उपयोग करने की सलाह दी गई है। इसलिए, साबुन की तुलना में हैंडवॉश को एक बेहतर विकल्प माना जा सकता है।

लिक्विड हैंडवॉश और सॉप के फायदे और नुकसान (Liquid Hand Wash and Soap Benefits and Disadvantages in Hindi)

लिक्विड हैंडवॉश वर्सेस सॉप
हैंडवॉश से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

लिक्विड हैंडवॉश और सॉप दोनों के अपने-अपने फायदे हैं। सबसे पहले लिक्विड हैंडवॉश के फायदों के बारे में बात करेंगे…

  1. साबुन की तुलना में लिक्विड हैंडवॉश को इस्तेमाल करना आसान होता है।
  2. साबुन की पीएच वैल्यू अधिक होती है। इस वजह से यह हाथों की त्वचा को रूखा बना देता है। वहीं, लिक्विड हैंडवॉश में मॉइश्चराइजर मिला होता है, जो हाथों की नमी को बरकरार रखने में सहायक होता है।
  3. लिक्विड हैंडवॉश बाथरूम की खूबसूरती को बढ़ाता है। आज कल बाजार में लिक्विड हैंडवॉश के फैंसी और खूबसूरत केस यानी बोटल आ रही हैं। वहीं, सॉप को जितने अच्छे केस में क्यों न स्टोर करें। यह पिघलकर आस-पास की जगह को गंदा कर देता है। 
  4. बाजार में हैंडवॉश की कई वैरायटी मौजूद हैं। अलग-अलग रंगों व फ्रैगनेंस में से आप आप बच्चे की पसंद के अनुसार हैंडवॉश का चयन कर सकते हैं।

अब जानते हैं बच्चों के हैंडवॉश करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले साबुन के कुछ फायदों के बारे में, जो कुछ इस प्रकार हैं:

  1. बच्चों के हैंडवॉश करते समय हाथों के बीच में साबुन को रब करते समय घर्षण पैदा होता है। इससे हाथों की गंदगी ज्यादा अच्छे से साफ होती है।
  2. हैंडवॉश की तुलना में साबुन सस्ता होता है।
  3. एक्सपर्ट्स के अनुसार, हाथ साफ करने के लिए आप अकेले साबुन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

उम्मीद करते हैं बच्चों के हैंडवॉश को लेकर जो आपका कंफ्यूजन था, वो इस लेख के जरिए दूर हो गया होगा। बच्चे के हाथ लिक्विड हैंडवॉश से साफ कराएं या सॉप से, लेकिन उन्हें अच्छे हाथों को साफ करना जरूर सिखाएं। हाथ साफ नहीं होंगे तो बैक्टीरिया व कीटाणू मुंह, आंख या नाक के जरिए शरीर में प्रवेश कर सकते हैं। साथ ही एक से दूसरे में भी आसानी से पास हो सकते हैं। इसलिए बच्चों को हाथों की स्वच्छता का महत्व समझाएं। 

ADVERTISEMENT

Pic Credit: Freepik

23 Mar 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT