ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2021, प्रियंका चोपड़ा, विराट कोहली, Instagram Rich List 2021 list highest earning indian celeb

इंस्टा रिच लिस्ट में शामिल हुए ये 2 इंडियन सितारे, 1 पोस्ट के मिलते हैं इतने करोड़ रुपये

इंस्टाग्राम ने एक लिस्ट शेयर की है कि कौन से सेलेब्स इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करने के लिए कितना चार्ज करते हैं। इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में टॉप 100 में सिर्फ 2 भारतीय हैं, जिनमें प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम शामिल है। हॉपर एचक्यू (Hopperhq.com) की इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2021 के टॉप 30 के आंकड़ों के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने हर पोस्ट से लगभग 3 करोड़ रुपये जबकि विराट ने लगभग 5 करोड़ रुपये कमाए। टॉप 30 में पीसी 27वें स्थान पर हैं जबकि कोहली को 19वीं रैंक मिली।
बता दें इंस्टाग्राम रिच लिस्ट से पता चलता है कि एक सेलिब्रिटी एक पोस्ट के लिए कितना चार्ज करता है। पिछले साल जारी की गई सूची में भारतीय हस्तियां प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली शामिल थें। वैसे दोनों ही सेलेब्स इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हैं।

Instagram

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स से यह बात समय-समय पर जाहिर होती रही है। हॉपर एचडी इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021 की लिस्ट के मुताबिक विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अपना नाम कमाया है। विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 13 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। मार्च 2021 में विराट इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स तक पहुंचने वाले पहले भारतीय और पहले क्रिकेटर बन गए थे। 
विराट कोहली सोशल मीडिया के जरिए भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं। हॉपर एचडी इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021 की सूची के अनुसार, विराट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पेड पोस्ट के लिए 6 करोड़ रुपये लेते हैं। दो साल पहले विराट को एक पोस्ट के लिए 1.35 करोड़ रुपए मिलते थे। महज दो साल में विराट की कमाई तीन गुना हो गई है। इस लिस्ट में खेल से जुड़े कुल 24 लोगों ने अपनी जगह पक्की की है. इसमें फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपना नंबर एक स्थान हासिल किया है।
https://hindi.popxo.com/article/kapil-sharma-hikes-his-fees-for-the-kapil-sharma-show-in-hindi-956420

Instagram

ADVERTISEMENT
वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में धूम मचा रही हैं। अब प्रियंका बिजनेस के साथ-साथ एक्टिंग में भी नंबर वन हैं। एंटरटेनमेंट के मामले में, प्रियंका चोपड़ा टॉप पर पहुंचने वाली एकमात्र भारतीय अभिनेत्री हैं। इंस्टाग्राम की रिच लिस्ट में प्रियंका 28वें स्थान पर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 65 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 2.16 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो कुछ ही समय पहले प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ रिलीज हुई थी। फिल्म में प्रियंका के साथ राजकुमार राव ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इसके तुरंत बाद प्रियंका कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी। वहीं प्रियंका की ‘अनफिनिश्ड’ 16 मार्च को रिलीज हुई है। इस बुक में, उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई रहस्यों का खुलासा किया है।
https://hindi.popxo.com/article/divyanka-tripathi-break-silence-on-tmkoc-dayaben-role-offer-in-hindi-956018

POPxo की सलाह : सॉफ्ट स्मूद स्किन पाने के लिए ट्राई करें  MYGLAMM  ये शनदार स्किन केयर प्रोडक्ट्स

02 Jul 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT