प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने LA में दोस्तों के साथ मनाई होली, देखें Pics और Video
एक्टर प्रियंका चोपड़ा और उनके पति और सिंगर निक जोनस ने पेरेंट्स बनने के बाद अपनी पहली होली की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इंस्टाग्राम पर शनिवार को प्रियंका ने Los Angeles में होली मनाते हुए तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। निक जोनस ने भी इंस्टाग्राम रील्स पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ होली सेलिब्रेट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
प्रियंका द्वारा शेयर की गई एक वीडियो में वह निक की ओर बढ़ते हुए उन्हें गले लगाते हुए दिखाई दे रही हैं। इसके बाद दोनों किस करते हुए भी दिखाई दिए और एक दूसरे के गाल रब करते हुए नजर आए। जैसे ही निक, उनके बालों पर रंग लगाते हैं वैसे ही प्रियंका उन्हें पीछे की ओर धक्का दे देती हैं और हंसते हुए चले जाती हैं। प्रियंका ने भी एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ गार्डन में होली खेलते हुए नजर आ रही हैं।
एक तस्वीर में प्रियंका उनके स्वीमिंग पूल के डेक पर लेटे हुए नजर आ रही हैं। वहीं अन्य तस्वीर में प्रियंका अपने हाथों में फेस्टिवल्स ऑफ कलर्स की बुक पकड़े हुए दिखाई देती हैं और और दो बच्चों के साथ फोटो खिंचवाते हुए दिखाई देती हैं। प्रियंका ने एक सेल्फी भी शेयर की है, जिसमें वह और निक दिखाई दे रहे हैं। वहीं आखिरी पिक में कपल अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ नजर आते हैं।
इस मौके पर प्रियंका शोर्ट्स और टॉप में नजर आईं और उन्होंने अपने लुक को सैंडल और इयररिंग्स और नेकपीस के साथ कंप्लीट किया था। वहीं निक व्हाइट शर्ट और मैचिंग पैंट्स में दिखाई दिए थे। प्रियंका ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, जब ये दुनिया इतनी डरावनी लगे तो थोड़ी सी खुशी ढूंढ लेना भी किसी ब्लेसिंग से कम नहीं है। आप सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं। हमारे दोस्तों और परिजनों को भी शुक्रिया कि वो हमारे लिए देसी तरह से होली खेलने के लिए तैयार हो गए।
अन्य पोस्ट में प्रियंका ने कई सारी तस्वीरें शेयर की। उन्होंने लिखा, मुझे एक फेवर करें… हम होली खेलते हैं। सॉरी… हैड टू…
वहीं दूसरी ओर निक की रील की शुरुआत कलरफुल पॉपकॉर्न बाउल से होती है। इसके बाद वह अरुण देव यादव के गाने पर डांस करते हुए नजर आते हैं और वह रंगों से खेलते हुए भी नजर आते हैं। निक की वीडियो में उनके दोस्त एक दूसरे पर पानी के गुब्बारे फेंकते हुए भी नजर आते हैं।
प्रियंका वीडियो में अपने हाथ में प्लास्कि की पानी वाली गन लिए हुए भी दिखाई दे रही हैं। अन्य वीडियो में वह निक को किस करते हुए दिखती हैं और फिर उनपर पानी की गन से पानी फेंकते हुए नजर आती हैं। निक ने इसके कैप्शन में लिखा, हैप्पी होली। प्रियंका ने निक की रील को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है।