ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
India to Bharat : अमिताभ बच्चन से लेकर कंगना रनौत तक सेलेब्स ने ऐसे किया रिएक्ट

India to Bharat : अमिताभ बच्चन से लेकर कंगना रनौत तक सेलेब्स ने ऐसे किया रिएक्ट

सोशल मीडिया पर मंगलवार को इंडिया का नाम बदलकर भारत किए जाने के बारे में काफी चर्चा की जा रही थी। इतना ही नहीं पूरा दिन यही सबसे अधिक ट्रेडिंग भी था और इस वजह से केवल आम लोगों ने ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स ने भी देश का नाम बदले जाने पर रिएक्ट किया है और देश के नए नाम को एंब्रेस किया है। यह जानकारी राष्ट्रपति द्रोपदी मुरमू के एक इंवाइट के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सामने आई है। इस इंवाइट में उन्होंने खुद को भारत के राष्ट्रपति के रूप में संधर्भित किया था और इस इंवाइट को G20 लीडर्स को स्पेशल डिनर के लिए भेजा गया था।

अमिताभ बच्चन से लेकर कंगना रनौत तक कई सेलेब्स ने किया रिएक्ट

जैसे ही यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हुई वैसे ही अमिताभ बच्च ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ”भारत माता की जय”।

वहीं कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इंटरव्यू का स्क्रीनशोट शेयर किया, जहां उन्होंने सुझाव दिया था कि इंडिया को भारत बोला जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ”अब आप चाहें तो इसे काला जादू कह दें… लेकिन यह सिंपली ग्रे मैटर है? आप सभी को शुभकामनाएं!! हमें एक स्लेव नाम से आजादी मिली है… जय भारत।”

इसके साथ ही कंगना ने एक लंबा नोट भी शेयर किया है और इसमें उन्होंने लिखा, ”इस नाम में प्यार करने लायक क्या है? सबसे पहले तो वो ऐसा नहीं कह सकते हैं कि सिंधू तो इसे बिगाड़ कर इंडस कर दिए। फिर कभी हिंदोस या कभी इंडोस कुछ भी गोल मोल कर के इंडिया बना दिया। महाभारत के वक्त से जब सभी राज्यों ने एक साथ आ कर कुरुक्षेत्र के युद्ध में हिस्सा लिया था तो सब भारत के अंदर आए थे तो लोग इसे इंदू सिंदू क्यों कह रहे हैं।”

ADVERTISEMENT

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ”साथ ही भारत नाम का मतलब भी है लेकिन इंडिया का क्या मतलब है? मैं जानती हूं कि ये हमें रेड इंडियंस कहते हैं क्योंकि पुरानी अंग्रेजी में इंडिया का मतलब एक स्लेव ही थी। उन्होंने हमारा नाम इंडिया रखा क्योंकि यह पहचान हमें ब्रिटिश ने दी थी। इतना ही नहीं पुरानी डिक्शनरी में भी इंडिया का मतलब स्लेव है और उन्होंने हाल ही में इसे बदला है। साथ ही यह हमारा नाम नहीं है हम भारतीय हैं, इंडियन नहीं।”

जैकी श्रॉफ ने भी इंडिया का नाम बदले जाने पर बात की और एक इंटरव्यू में कहा, ”पहले हमारे देश को भारत कहा जाता था, हैना? मेरा नाम जैकी हो, कोई मुझे जॉकी तो कोई जाकी बुलाता है। लोग अक्सर मेरा नाम बदल देते हैं लेकिन इससे मैं नहीं बदलता हूं। केवल नाम ही बदलता है, हम नहीं बदलते हैं। आप लोग देश का नाम बदल दीजिए लेकिन यह मत भूलिए कि आज इंडियन हैं।”

06 Sep 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT