ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
इलियाना डीक्रूज ने बेबीमून से बॉयफ्रेंड की दिखाई झलक, रिंग फ्लॉन्ट करते हुए नजर आई एक्ट्रेस

इलियाना डीक्रूज ने बेबीमून से बॉयफ्रेंड की दिखाई झलक, रिंग फ्लॉन्ट करते हुए नजर आई एक्ट्रेस

शुक्रवार को इलियाना डीक्रूज ने अपने बेबीमून से कई सारी तस्वीरें और वीडियो शेयर की। एक्टर जो फिलहाल अपने पहले बच्चे के साथ प्रेगनेट हैं उन्होंने मिस्ट्री मेन के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर भी शेयर की है और फैंस को लग रहा है कि वो उनका बॉयफ्रेंड है। हाथों की तस्वीर को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए इलियाना ने लिखा, मेरे रोमांस का आइडिया यी है कि मैं तुम्हें सुकून से खाना न खाने दूं। साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी डायमंड रिंग की भी झलक फैंस को दिखाई और उन्होंने इस तस्वीर को ब्लैक एंड व्हाइट में शेयर किया था।

क्या इलियाना एंगेज्ड हैं?

इलियाना द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में टेबल पर पास्ता की प्लेट भी दिखाई दे रही है और उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड का हाथ पकड़ा हुआ है। हालांकि, तस्वीर में दोनों का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। तस्वीर में दोनों केवल अपनी रिंग फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं और ये तस्वीर एक्ट्रेस ने अपने बेबीमून के दौरान क्लिक की है।

प्रेगनेंसी की जानकारी फैंस के साथ एक्ट्रेस ने अप्रैल में शेयर की थी लेकिन इलियाना ने अभी तक नहीं बताया है कि उनके बेटे के पिता कौन है। साथ ही बेबीमून के दौरान भी उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड का चेहरा नहीं दिखाया है और एक्ट्रेस ने अभी तक अपने बॉयफ्रेंड की कोई भी डिटेल शेयर नहीं की है।

इलियाना के बेबीमून की इंसाइड पिक्स

एक्ट्रेस किसी अनडिसक्लोज लोकेशन पर बेबीमून मना रही हैं। इलियाना ने शुक्रवार को बताया कि वह बीच पर अपना बेबीमून सेलिब्रेट कर रही हैं। बीच से इंस्टास्टोरी शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ”बेबीमून।”

ADVERTISEMENT

वहीं एक अन्य शोर्ट क्लिप में उनकी टेबल ड्रिंक रखी हुई दिखाई दे रही है। इस क्लिप में एक्ट्रेस नजर नहीं आ रही हैं और ये भी नहीं पता चल रहा है कि वह कहां हैं। साथ ही उन्होंने अपनी डिनर आउटिंग के दौरान डेजर्ट की भी तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा, ”ooh baby।”

इलियाना डीक्रूज ने कुछ महीने पहले जब अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की थी तो लोगों ने उनसे उनके बच्चे के होने वाले पिता के बारे में काफी सवाल किए और साथ ही उन्हें इसके लिए ट्रोल भी किया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी बेबीबंप की तस्वीरे भी शेयर की हैं और वह अपनी प्रेगनेंसी जर्नी फैंस के साथ शेयर कर रही हैं।

02 Jun 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT