बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और पॉपुलर एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने अपने फैंस को एक प्यारी खबर दी है। इलियाना अब एक प्यारे से बच्चे की मां बन गई हैं। उन्होंने 1 अगस्त को बेटे को जन्म दिया है। पिता के बारे में तो कभी नहीं बताया, लेकिन बेटे की झलक दिखा दी है। उन्होंने बेटे का चेहरा रिवील कर दिया है।
एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उनका नन्हा राजकुमार सुकून की नींद लेता हुआ दिख रहा है। उन्होंने इसके पहले भी हरेक अपडेट फैन्स के साथ शेयर की है। अब तो उन्होंने बेटे का चेहरा, जो अमूमन स्टार्स छिपाकर रखते हैं। इलियाना ने रिवील कर दिया है।
बेहद यूनीक है बेटे का नाम
ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में इलियाना का नन्हा राजकुमार सो रहा है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने बेबी का नाम भी बताया है। उन्होंने फोटो को कैप्शन दिया, ‘Koa Phoenix Dolan से मिलें। उनका जन्म 1 अगस्त को हुआ था। उन्होंने अपने बेटे का नाम ‘कोआ फीनिक्स डोलन’ रखा है। वहीं पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता कि हम अपने प्यारे बेटे का दुनिया में स्वागत करते हुए कितने खुश हैं। हमारे दिल प्यार से भरे हुए हैं।’
शेयर की थी मिस्ट्री मैन की तस्वीर
अब आप भी सोच रहे होंगे कि उनकी शादी तो हुई नहीं है फिर इस बच्चे का पिता कौन है? ऐसे कई सवाल नेटिजन्स भी पूछ रहे हैं। वैसे ऐसा कहा जाता है कि उसने अपने प्रेमी सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल के साथ बच्चे को जन्म दिया है। कुछ समय पहले उन्होंने अपने पार्टनर के बारे में खुलासा करते हुए उनकी एक तस्वीर भी शेयर की थी।
इलियाना शादी से पहले मां बनने को लेकर काफी सुर्खियों में रही थीं। कुछ समय पहले एक्ट्रेस की सगाई की खबरें भी सामने आई थीं, लेकिन उन्होंने इस पर भी कोई रिएक्शन नहीं दिया था।

इलियाना ने ‘बर्फी’, ‘बादशाहो’, ‘मैं तेरा हीरो’, ‘रुस्तम’ और ‘पागलपंती’ जैसी फिल्मों में एक्टिंग की है। वह जल्द ही ‘अनफेयर एंड लवली ‘नामक कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे जो पूरी हो चुकी है और यह फिल्म 2023 में रिलीज हो सकती है।