अगर आप भी मेकअप एडिक्ट हैं तो हो सकता है कि आपके पास भी बहुत सारी लिपस्टिक हों। यह एक महिला की मेकअप किट का सबसे जरूरी हिस्सा होता है और हर एक लड़की के पास आपको कोई न कोई लिपस्टिक जरूर मिलेगी, जिसे वो रोजाना लगाना काफी पसंद करती हैं क्योंकि ना ये केवल उनके फेस को ग्लोइंग बनाती है, बल्कि साथ ही ये आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ाती है। हालांकि, समय के साथ हम ग्लॉसी लिपस्टिक से लंबे समय तक टिकने वाली लिक्विड मैट लिपस्टिक्स का इस्तेमाल करने लग गए हैं।
दरअसल, आमतौर पर मैट लिपस्टिक हमारे होंठों पर एक क्रस्टी लेयर बना देती है और इस वजह से हमारे लिप्स चैपेड और असहज हो जाते हैं और अच्छे भी नहीं लगते हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय में ऐसे फॉर्मुलेशन आ गए हैं, जो आपके लिप्स को सॉफ्ट बनाए रखने में भी मदद करते हैं। इस वजह से हम यहां आपके लिए कुछ ऐसे लिपस्टिक टेक्सचर्स लेकर आए हैं जो मैट लिपस्टिक की तरह आपके लिप्स को ड्राई नहीं करते हैं।

लिप स्टेन
यह लिप टिंट्स का बेहतर और अधिक पिगमेंटिंड वर्जन है। लिप स्टेन काफी क्रीम होता है जो आपके लिप्स को क्रीमी टच देता है और लिप्स के साथ ग्लू हो जाता है और लॉन्ग लास्टिंग फिनिश देता है। लिप स्टेन हमें इस वजह से भी पसंद हैं क्योंकि इसमें बहुत सारे कलर्स आते हैं और साथ ही यह क्रीमी ब्लश का भी काम करते हैं।
क्रीमी मैट
एक बार आप इसे ट्राई करेंगे तो यह आपकी भी फेवरिट बन जाएगी और हमेशा आप इस तरह की क्रीमी मैट लिपस्टिक को अपने बैग में कैरी करेंगी। हालांकि, कई बार मैट बुलेट्स थोड़ी ड्राइंग भी हो सकती हैं। इस वजह से हमेशा अपने लिए क्रीमी मैट लिपस्टिक का चुनाव करें क्योंकि यह भी हाइली पिगमेंटिड होती हैं और मैट फिनिश देती हैं।
पाउडर मैट
यह भी लिस्ट हमारी पसंदीदा लिपस्टिक में से एक है क्योंकि पाउडर मैट लिपस्टिक आपके लिप्स की फ्लैकीनेस को दूर करने में मदद करती है। पाउडर मैट का टेक्सचर इसे लिप्स पर बहुत ही स्मूथली ग्लाइड कर देता है और यह प्रोडक्ट काफी वर्सेटाइल है। पाउडर मैट लिपस्टिक से आप कई तरह के लिप लुक क्रिएट कर सकती हैं जैसे कि, ब्लोटिड लिप्स, स्टेंड लिप्स, ऑम्ब्रे लिप्स।
लिप ऑयल
इस सीजन की सबसे हॉटेस्ट चीज लिप ऑयल्स ही हैं क्योंकि यह सही में गेम चेंजर हैं। यह ग्लॉस जैसा तो नहीं होता है लेकिन लिप बाम जैसा जरूर होता है क्योंकि यह आपके लिप्स को मॉइश्चराइज भी करता है। अगर आप डेली का मिनिमल ब्यूटी लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो लिप ऑयल आपके लिए बहुत अच्छा ऑप्शन है।