आपका तो पता नहीं लेकिन हमें बॉलीवुड लव स्टोरी बहुत ही पसंद हैं। दरअसल, हम बॉलीवुड के सबसे नए कपल ऋतिक रोशन और सबा आजाद के बारे में बात कर रहे हैं। दोनों लवर्स के ऊपर हमारी पूरी अटेंशन है, जब से वो पहली बार जनवरी में एक साथ डिनर डेट पर गए थे और पैप्स ने उन्हें स्पॉट किया था। हालांकि, दोनों के लिए भी चीजें आगे बढ़ रही हैं। हाल ही में सबा, रोशन्स के साथ संडे ब्रंच पर गई थीं और अब हमें पता चला है कि दोनों के बीच चीजें सीरियस हो रही हैं।
लेटेस्ट बज के मुताबिक ऋतिक रोशन और सबा जल्द ही शादी करने का सोच रहे हैं। अफवाहों की मानें तो दोनों अपने रिश्ते को जल्द ही ऑफिशियल करना चाहते हैं। लेकिन रुकिए इससे पहले कि आप दोनों की शादी की तस्वीरों को लेकर सपने देखने लगें, हमारे पास आपके लिए एक अन्य अपडेट है।
कपल के एक करीबी दोस्त ने दोनों की शादी अफवाहों के बारे में बताया, ऋतिक और सबा दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करते हैं। ऋतिक के परिवार को भी सबा काफी पसंद आई है। यहां तक ऋतिक की तरह उनके घरवाले भी सबा के म्यूजिकल वर्क को काफी पसंद कर रहे हैं। हाल ही में वह ऋतिक के घर आई थीं और उन्होंने सिंगिंग सेशन और जाइविंग सेशन किया था, जिसे ऋतिक और उनके परिवार ने काफी एन्जॉय किया था। सोर्स ने ये भी बताया कि दोनों साथ हैं लेकिन दोनों अपने करंट फेस को एन्जॉय करना चाहते हैं और कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं।

हालांकि, जो भी हो ऋतिक और सबा हमें मेजर कपल गोल्स दे रहे हैं। एक्टर सबा के इंस्टाग्राम पर अडोरेबल कमेंट्स कर रहे हैं। हाल ही में जब सिंगर घर का बना खाना खाने के लिए तरस रही थीं तो ऋतिक की फैमिली ने उनके लिए खाना पहुंचाया था। सबा ने इस स्पेशल मील की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था, ”जब आप होमसिक हो लेकिन आपको बेस्टेस्ट ह्यूमन खाना खिला रहे हों। यह कितना अच्छा है”।
भले ही दोनों जल्दी शादी करें या न करें, हमें दोनों की जोड़ी बहुत ही पसंद आ रही है और हम खुश हैं कि दोनों अपने गुड स्पेस में हैं। हम उम्मीद करते हैं कि दोनों अपने रिलेशनशिप को जल्द ही ऑफिशियल कर दें।