ऋतिक रोशन और सबा आजाद पिछले कुछ समय से शहर की चर्चाओं का हिस्सा बने हुए हैं। दोनों अक्सर ही अपने फैंस को सोशल मीडिया PDA या फिर पब्लिक अपीयरेंस देते रहते हैं, जिसे फैंस काफी पसंद भी करते हैं। इसी बीच हाल ही में दोनों ने अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाया है और हाल ही में दोनों एक साथ बॉलीवुड की इस साल की सबसे ग्रैंड पार्टी, यानी कि करण जौहर के 50वें जन्मदिन की पार्टी में बतौर कपल दिखाई दिए।
ऋतिक और सबा दोनों ही इस दौरान ब्लैक आउटफिट्स में ट्विनिंग करते हुए नजर आए और दोनों ने पपाराजी के लिए पोज भी दिया और यहां हम आपके लिए दोनों की ये प्यारी और क्यूट पिक्स लेकर आए हैं।
जब ऋतिक की सबा से हुई मुलाकात
ऋतिक और सबा पहली बार जनवरी में एक साथ मुंबई में डिनर करते हुए स्पॉट हुए थे और इसके बाद से ही दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लग गई थीं। जानकारी के मुताबिक दोनों की मुलाकात ट्विटर पर हुई थी। ऋतिक रोशन को सबा का म्यूजिक वीडियो काफी पसंद आया था और उन्होंने सिंगर के वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था। इसके बाद सिंगर ने उनके डीएम में उन्हें थैंक्स बोलने के लिए मैसेज किया था।
इतना ही नहीं, ऐसा लगता है कि दोनों के बीच चीजें सीरियसली आगे बढ़ रही हैं क्योंकि जनवरी में साथ दिखने के कुछ समय बाद सबा, ऋतिक के साथ उनके फैमिली लंच में शामिल हुई थीं। कृष स्टार के अंकल, राजेश रोशन ने फैमिली लंच की तस्वीर शेयर की थी, जिसमें सब साथ में दिखाई दे रहे थे। अब अगर यह हैप्पी रिलेशनशिप का साइन नहीं है तो क्या है हम नहीं जानते!
जानकारी के मुताबिक ऋतिक और सबा के बीच काफी सारी समानताएं हैं और दोनों के बीच इस वजह से चीजें आगे बढ़ रही हैं। कुछ समय पहले एक सोर्स ने बताया था कि, ”सबा बहुत ही अच्छी सिंगर हैं और एक्टर और वह दोनों ही बहुत अच्छे इंसान भी हैं। उनकी बहुत ही अच्छी पर्सनेलिटी है, वह विटी और स्मार्ट हैं और वह दिल से बच्ची हैं और दोनों को फिलॉसफी काफी पसंद है और इस नजरिए से जीवन को देखते हैं। शायद यही है जो दोनों को जोड़े रख रहा है।”
हमें यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि सबा और ऋतिक दोनों चियरफुल इंसान हैं और हम इंतजार कर रहे हैं कि दोनों कब अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात करेंगे। हो सकता है कि दोनों साथ में कॉफी विद करण में दिखाई दें? हम उम्मीद करते हैं कि करण जौहर हमारे दिल की ये बात सुन लें।