ADVERTISEMENT
home / रिलेशनशिप
उसके बोलने का तरीका भी उसके बारे में बहुत कुछ बताता है!

उसके बोलने का तरीका भी उसके बारे में बहुत कुछ बताता है!

आप उससे बहुत प्यार करती हैं, Lifetime उसके साथ रहने का सपना संजो रही हैं। फिर भी आपको लगता है कि आप उसे थोड़ा और जानना चाहती हैं। उससे जुड़ी कुछ ऐसी बातें जो ये बता सकती है कि वो कैसा इंसान है? क्या आपको उसके साथ जीवन बिताने का फैसला लेना चाहिए??? आपकी इस उलझन को काफी हद तक दूर करने में मदद करेगा उसका बात करने का अंदाज़। जानिए इस अंदाज़ से कैसे जान सकती हैं आप उसके बारे में वो अनकही बातें, जिन्हें जानना आपके लिए बेहद ज़रूरी है।

1.वो तेज़ आवाज़ में बात करता है

1 (4)

अगर बात करते समय उसका sound हमेशा ही ऊंचा रहता है, तो ये बताता है कि वो आगे भी आपकी बात को कम importance देगा। उसका main motive दूसरों का ध्यान आकर्षित करना और अपनी बात को सही साबित करना होता है। गौर कीजिए उसका स्वभाव जिद्दी भी होगा।

2.वो बहुत Balanced है

अगर उसकी बातचीत का तरीका शांत होता है और उसकी बातें बहुत सुलझी हुई होती हैं। तो आप lucky हैं। उसका ये लहज़ा बताता है कि वो समझदार और अपनी Family के प्रति जिम्मेदार है।

ADVERTISEMENT

3.उसकी बोलने की Speed

3 (4)

अगर वो बातें बहुत स्पीड के साथ बोलता है। कई बार ऐसा भी हो जाता कि आप समझ ही नहीं पाती कि उसने क्या बोला या क्या-क्या बोल दिया। तो इस बात का सीधा सा मतलब होता है कि वो आपसे जुड़ी कोई बात शायद ही दूसरे लोगों से छिपा सके। साथ ही जब कभी आपसे जुड़ा कोई बड़ा स्टैंड लेना होगा तो वो शायद ही मजबूती से आपके साथ खड़ा रह पाए।

4.वो बहुत Harshly बोलता है

अगर उसकी बातचीत का तरीका Harsh है और अक्सर वो कोई बात एक-बार में कंप्लीट नहीं करता है, तो वो झगड़ालू nature का हो सकता है। उसके साथ ज़िंदगी का बड़ा कदम उठाने से पहले इस बात ज़रूर ध्यान दें कि कहीं वो छोटी-छोटी बातों पर irritate तो नहीं होता, या फिर चिल्लाने तो नहीं लगता। साथ ही क्या उसके सर्किल में बहुत कम लोग हैं… ऐसा है तो आप alert हो जाइए।

5.वो ऊंचा बोलता है पर Patience के साथ

5 (3)

ADVERTISEMENT

अगर बात करते समय उसकी आवाज की Pitch High रहती है लेकिन वो बोलता बहुत ही Balanced तरीके से है। मतलब हर शब्द को बहुत सोच-समझकर। तो आप बहुत Lucky हैं। क्योंकि आपके “उसकी” ये खूबी बताती है कि उसमें बहुत ही patience है। वो हल्की बातों से दूर रहता है। साथ ही आपकी बातों को पूरी importance देता है।

6. वो बहुत धीरे बोलता है

अगर वो बहुत ही धीरे बोलता है, इतना कि आपको उसकी बात सुनने के लिए बहुत alert रहना पड़ता है। वो बोलते-बोलते कुछ शब्द तो जैसे मुंह में ही रोक लेता है। ऐसा करने वाले लोग बहुत hesitate करते हैं। इनको खुद पर भरोसा नहीं होता। अगर वो भी ऐसा करता है तो आपको उसे प्यार और सपोर्ट देकर groom करने की ज़रूरत है। साथ ही Personality Development जैसे कोर्स उसे join कराएं।

7. वो बहुत विश्वास से बोलता है

7 (4)

अगर बातचीत के दौरान उसकी आवाज़ में Confidence झलकता है। उसकी आवाज़ तेज़ भी हो तो शब्द बहुत संयमित होते हैं। ऐसा है तो ये संकेत बताते हैं कि वो अच्छा Administrative है। घर, परिवार और रिश्तों पर control रखना उसे पसंद है।

ADVERTISEMENT

Gigs: tumblr, giphy

यह भी पढ़ें : Dear Boyfriend, मुझे इसलिए तुमसे लड़ना पसंद है..

यह भी पढ़ें : Boyfriend ज्यादा लम्बा है तो आप समझेंगी ये 10 बातें

05 May 2016

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT