लहसुन किसी भी बेजान सब्जी के स्वाद को जानदार बना देता है। लहसुन सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। लेकिन लहसुन को छीलने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इसको छीलने में एक तो समय बहुत लगता है और दूसरा अंगुलियों पर एक अजीब सी गंध भी रह जाती है। जब किसी डिश में लहसुन ज्यादा डालना हो या अचार रखने के लिए लहसुन छीलना पड़े तो हालत खराब हो जाती है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह से आप मिनटों में बहुत ही आसानी से लहसुन छील सकते हैं और वो बिना किसी मशीन के।
कोई भी काम इतना मुश्किल नहीं होता है, जितना हमें लगता है। बस आपको उस काम को करने की सही ट्रिक पता होनी चाहिए। जानिए लहसुन छीलने के उन 5 आसान तरीकों के बारे में, जिनसे आपके किचन का काम हो जायेगा और भी आसान ….
As someone who makes a lot of Korean food, this is the best method for getting garlic peeled!
0— 𝖛𝖆𝖑𝖊𝖓𝖙𝖎𝖓𝖆 ✣ 𝖑𝖔𝖗𝖉 🌑 👽 (@VPestilenZ) June 17, 2019
👌 pic.twitter.com/14GGJDQhRj
हाल ही में लहसुन छीलने का एक कोरियन तरीका सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि चाकू को लहसुन के बीच में फंसाकर इस तरह से खींचा गया कि उसका छिलका बेहद आसानी से निकल गया। लहसुन छीलने का ये नया तरीका वाकई बेहद आसान है।
जी हां, आपने सही पढ़ा.. यहां हम बेलन से लहसुन को छीलने की ट्रिक बता रहे हैं। जिस तरह से आप बेलन आटे की लोईयों पर चलाते हैं, ठीक उसी तरह से लहसुन पर चलाएं। ऐसा करने से लहसुन के छिलके अपने आप खुल जायेंगे और कलियां बाहर आ जयेंगी।
(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।) .. अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल, तेलुगू, बांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।