ADVERTISEMENT
home / Care
बालों में मेहंदी लगाने का तरीका - Henna for Hair in Hindi

घर पर बालों में मेहंदी लगाने का सबसे आसान तरीका – Balon mein Mehndi Lagane ka Tarika

बाल हर किसी के लिए खूबसूरती का पैमाना होते हैं। मगर आजकल कम उम्र में बाल सफेद होना आम बात हो गई है। धूल-मिट्टी, प्रदुषण, बदलती लाइफस्टाइल और खान-पान बाल सफेद होने का सबसे बड़ा कारण हैं। आजकल तनाव के चलते भी बाल कम उम्र में ही सफेद होने लगते हैं। ऐसे में हम या तो महंगे पार्लर के चक्कर लगाते हैं या फिर घर पर भी महंगे हेयर डाई और कलर का इस्तेमाल करते हैं। मगर महंगे हेयर डाई और कलर हर किसी को सूट करें ये ज़रूरी नहीं। तेज केमिकल मिले होने के कारण कई बार ये बालों की सेंसेटिव स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा इनके अधिक इस्तेमाल से बाल टूटने की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में बाल काले करने का सबसे बेहतर उपाय है मेहंदी लगाना। बालों में मेहंदी लगाने का तरीका (mehndi lagane ka tarika) बेहद आसान होता है और ये बालों को नुकसान भी नहीं पहुंचाती। अब सवाल यह उठता है कि बालों में कौन सी मेहंदी लगानी चाहिए या फिर घर पर बालों के के मेहंदी कैसे बनाई जाये। इन सब सवालों के जवाब हम यहां देंगे।
https://hindi.popxo.com/article/perfect-bun-hairstyle-according-to-face-shape-in-hindi

बालों पर मेहंदी लगाने से पहले इन बातों का रखें ख्याल

आजकल लड़का हो या लड़की हर कोई अपने बालों पर मेहंदी लगाता है। कम उम्र में सफेद होते बालों को काला दिखाने के लिए कई लोग मेहंदी का सहारा लेते हैं। बालों पर मेहंदी लगाना वैसे तो कोई मुश्किल काम नहीं है, फिर भी मेहंदी लगाने से पहले कई बातों का ख्याल रखना पड़ता है। उदाहरण के लिए सर्दियों में लोग मेहंदी कम लगाते हैं। क्योंकि मेहंदी की तासीर ठंडी होती है इसलिए सर्दियों में लगाने पर यह ज़ुकाम की वजह भी बन सकती है। ऐसी ही बहुत सी बाते हैं, जिनका ख्याल बालों पर मेहंदी लगाने से पहले रखा जाना चाहिए। हम यहां आपको ऐसी ही कुछ बातें बताने जा रहे हैं।  

heena for hair

1- अगर आप मेहंदी लगाने जा रही हैं, तो मेंहदी लगाने से कम से कम 12 घंटे पहले बालों को धोने से बचना चाहिए।

2- अगर आप मेहंदी लगाने से पहले बालों में तेल लगाना चाहती हैं, तो 1-2 घंटे पहले जैतून के तेल की मालिश करें और फिर मेहंदी लगाएं।

ADVERTISEMENT

3- अपने माथे, कानों के सहारे और गर्दन के पीछे त्वचा पर मेंहदी के रंग से बचने के लिए थोड़ी सी मात्रा में वैसलीन लगाएं।

4- जुकाम, सर्दी या बुखार के दौरान मेंहदी न लगाए, क्योंकि मेंहदी की तासीर ठंडी होती है।

5- मेहंदी लगाने से पहले जब भी उसे भिगोएं, तो इस बात का खास ख्‍याल रखें कि वह किसी लोहे के बर्तन में ही भिगोई गई हो। कभी भी स्‍टील, सेरेमिक या प्‍लास्‍टिक के बर्तन का यूज न करें।

6- कभी भी बालों में मेहंदी रातभर के लिए लगाकर न छोड़ें। इससे बाल रूखे हो सकते हैं।

ADVERTISEMENT

रोजा रखने की दुआ

बालों को झड़ने से रोकने के आयुर्वेदिक उपाय

घर पर बालों के लिए मेहंदी कैसे बनाएं

मेहंदी कई सदियों से बालों पर लगाने के लिए इस्तेमाल की जाती है। ये नेचुरल हर्ब बालों को कलर करने के अलावा उन्हें हेल्दी और खूबसूरत भी बनाती है। मेहंदी बालों की सभी प्रॉब्लम के लिए असरदार इलाज है और बालों की ख़ूबसूरती बढ़ाने के लिए भी बड़ी कारगर है। यह न केवल आपके बालों को रंग प्रदान करती है, बल्कि बालों को स्वस्थ, चमकदार और मुलायम भी बनाती है। बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के मुकाबले घर पर बालों के लिए मेहंदी बनाना एक अच्छा प्रयोग है। घर पर बनी मेहंदी केमिकल फ्री होती है और हमारे बालों की प्राकृतिक गुणवत्ता को बनाए रखती है। यह पूरी तरह से प्राकृतिक होती है। साथ ही यह बालों की लंबाई में भी सुधार करती है।

mehandi lagane ki vidhi

ADVERTISEMENT

मेहंदी बनाने के लिए आवशयक सामग्री

घर पर मेहंदी लगाने के लिए आपको चाहिए-
– हीना पाउडर – 4 बड़े चम्मच (छोटे बालों के लिए 2 बड़े चम्मच लें)
– आंवला पाउडर – 1 टेबलस्पून
– मेथीदाने – 1 छोटा चम्मच
– 1 नीम्बू का रस
– अंडा – 1 (या दही और शहद)
– नमक – चुटकी भर (स्कैल्प इन्फेक्शन दूर करता है)
– चाय पत्ती – 3 टेबलस्पून (या 2 टी-बैग्स)
– पानी – 1.5 ग्लास

मेहंदी बनाने की विधि

सबसे पहले पानी को उबालें और उसमें चाय पत्ती डाल दें। जब इसमें अच्छे से उबाल आ जाए, तब मेथीदानें डाल दें और अगला उबाल आने पर गैस बंद कर दें। तैयार पानी को छान लें और थोड़ा ठंडा होने दें। अब लोहे की कढ़ाई (या लोहे का कोई भी बर्तन) में मेहंदी, आंवला पाउडर, नीम्बू का रस, नमक डालें और मिक्स कर लें। आप चाहे तो थोड़ा सा नीम का पाउडर भी डाल सकती हैं; अगर आपको थोड़ा कलर चाहिए हो, तो 1.5 छोटा चम्मच कॉफ़ी पाउडर भी डाल दें। इस पाउडर मिक्स में चाय के तैयार पानी को थोड़ा-थोड़ा कर के add करें और मेहंदी को मिक्स करते जाएं। मेहंदी को थोड़ा गाढ़ा ही रखें। इसके बाद मेहंदी को ढक कर रख दें। इसे 5-6 घंटे रखा रहने दें या फिर और अच्छे परिणाम चाहते हैं तो रात भर के लिए मेहंदी को रखा रहने दें और सुबह लगा लें।

घर पर बालों में मेहंदी लगाने के तरीके – Mehndi Lagane ka Tarika

घर पर बनी हुई मेहंदी केमिकल फ्री होती है। यह बालों को अधिक नुकसान नहीं पहुंचाती। इसमें वहीं सामग्री मिली होती है जो आप खुद से मिलाना चाहते हैं। बालों के लिए घर पर मेहंदी बनाने के बाद बारी आती है मेहंदी लगाने की। कई लोगों को लगता है खुद मेहंदी लगाना काफी झनझट भरा काम है। मगर ऐसा नहीं है। यह थोड़ा समय ज़रूर ले सकता है लेकिन इसे लगाना बेहद आसान है। आप चाहें तो घर के किसी सदस्य की मदद भी मेहंदी लगाने में ले सकते हैं। इससे एक फायदा होगा कि ऊपर के बाल, जिनपर आपकी नज़र नहीं जा पाती है, वहां भी मेहंदी लगाई जा सकती है। हम यहां घर पर बालों में मेहंदी लगाने का तरीका बता रहे हैं, जो आपके काम ज़रूर आएगा।

Mehndi Lagane ka Tarika

–  सबसे पहले बालों को अच्छे से कंघी करके सुलझा लें। 
– मेहंदी को आसानी से लगाने के लिए आप बालों को हल्का गीला भी कर सकती हैं। 
– हीना लगाने से पहले हेयरलाइन के चारों तरफ वैसलीन लगा लें। इससे स्किन पर मेहंदी का दाग नहीं लगेगा। 
– अब बालों के पतले-पतले सेक्शन लें और ग्लव्स या ब्रश की मदद से उन पर मेहंदी का पेस्ट लगा लें और सेक्शन्स को क्लिप करती जाएं। 
– आप चाहे तो सर के बीच से शुरू करें और वहां के सेक्शन को गोल घुमाते हुए छोटे से जूड़े जैसा बना लें। फिर इसके आस-पास के सेक्शन को तैयार किए हुए जूड़े के चारों तरफ लपेटती जाएं। इससे टाइट जूड़ा बनकर तैयार हो जाएगा! 
– बचे हुए मेंहदी के मिश्रण को बालों को पूरी तरह से ढकने के लिए सिर के चारों ओर लगाए। यह आपके जूड़ा को बिना किसी पिन या क्लिप की मदद से सही तरह से बनाए रखने में मदद करेगा।
– लगाई हुई मेंहदी को सूखा होने से बचाने के लिए प्लास्टिक या पॉलिथीन का कैप पहन लें, ताकि यह आपके बालों को सही रंग दे सकें।
– 1 घंटे बाद बाल पानी से धो लें। ध्यान रहे, शैम्पू ना करें। अगर आपके बालों को रूखेपन की प्रॉब्लम बिल्कुल ना हो, तो आप मेहंदी को 3-4 घंटे भी रख सकती हैं।

बालों में अंडा और मेहंदी कैसे लगाएं?

अंडे में बायोटिन और फोलेट जैसे प्रोटीन होते हैं जो बालों को रिपेयर करते हैं और पोषण भी देते हैं। यह बालों के लिए एक अच्छा कंडीशनर है और यह बालों को सिल्की, स्मूद और शाइनी बनाता है। इसे आप मेहंदी के साथ भी बालों पर लगा सकते हैं। इसका पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें। अब उसमें अपने बालों की लंबाई के अनुसार मेहंदी पाउडर मिलाएं। उसके बाद इसमें उबली हुई चाय पत्ती का पानी और एक अंडा फोड़ कर डाल लें। अब तीनों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। तैयार मिश्रण को बालों पर लगाएं और 2-3 घंटे के लिए लगा रहने दें। 

मेहंदी लगाने के बाद कैसे रखें बालों का ख्याल

बालों का ख्याल बेहद नाज़ुक तरीके से रखना पड़ता है। बाल हमारी खूबसूरती का अहम हिस्सा होते हैं। बालों को खूबसूरत बनाए रखने के लिए हम बहुत कुछ करते हैं। इसी में से एक है मेहंदी। हमनें आपको बालों के लिए घर पर मेहंदी बनाने का तरीका और मेहंदी लगाने का तरीका तो बता दिया। अब बारी आती है मेहंदी लगाने के बाद बालों का ख्याल रखने की। तो हम आपको बता दें कि मेहंदी लगाकर बाल धोने के बाद कभी भी तुरंत या उसी दिन तेल नहीं लगाना चाहिए। अगर आप तेल लगाना चाहते हैं तो अगले दिन लगाइये। बालों पर तेल लगाने से बाल रूखे नहीम होते। बेहतर होगा आप अगले दिन नहाने से 1-2 घंटा पहले हेयर ऑयलिंग करें। 

ADVERTISEMENT

बालों में मेहंदी लगाने के फायदे

सदियों से लोग बाल काले करने के लिए मेहंदी का इस्तेमाल बालों पर करते आए हैं। मेहंदी प्रकृति का दिया हुआ वो वरदान है, जो बालों को नेचुरल तरीके से काला करती है। इसमें किसी तरह का केमिकल न होने के कारण यह बालों को कम नुकसान पहुंचाती है। साथ ही लगातार मेहंदी लगाने से बाल झड़ना भी बंद हो जाते हैं। इसके अलावा भी बालों पर मेहंदी लगाने के कई फायदे हैं। इनमें से कुछ हम यहां बताने जा रहे हैं। 

balon mei mehandi kaise lagaye

– ये बालों को शाइन व वॉल्यूम देती है।
– स्कैल्प की खुजली/ इन्फेक्शन व रुसी (dandruff) को दूर करती है।
– बालों के ऊपर बाहरी लेयर बना कर उन्हें धूप, धूल आदि से सुरक्षित करती है।
– बालों को कंडीशन करती है व उनकी ग्रोथ भी बढ़ाती है।
– बालों को असमय सफ़ेद (pre-mature greying) होने व गिरने (hair fall) से रोकती है।
– डैमेज्ड बालों को रिपेयर करती है और स्कैल्प का pH बैलेंस भी रिस्टोर करती है।

बालों में मेहंदी लगाने के नुकसान

अगर किसी चीज़ के फायदे हैं तो नुकसान भी हैं। मेहंदी लगाने के भी कुछ नुकसान होते हैं। जैसे- ज्यादा मेहंदी के इस्तेमाल से बाल रूखे हो जाते हैं। खासतौर पर जिन लोगों के बाल पहले से रूखे हैं, उन्हें तो मेहंदी लगाने के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए। इसके अलावा मेहंदी आपके बालों को सिर्फ एक रंग देती है। अगर आप बालों पर कुछ अलग रंग कराना चाहते हैं तो मेहंदी इस काम नहीं आएगी। जिन लोगों की स्कैल्प ज्यादा सेसंटिव होती है उन्हें मेहंदी लगाने से एलर्जी भी हो सकती है। इसके अलावा अगर आप महीने में 2 बार से ज्यादा मेहंदी लगा रहे हैं तो सिर पर खुजली की शिकायत भी हो सकती है।

घर पर बालों में मेहंदी लगाने से जुड़े सवाल और जवाब – FAQ’s

बालों में मेहंदी कितनी देर तक लगाए रखें?

अगर आप बालों पर हल्का रंग चाहते हैं तो 1-2 घंटे काफी हैं। वहीं पक्के रंग के लिए कम से कम 3-4 घंटे तक बालों पर मेहंदी लगाए रखें।

बालों पर एक बार मेहंदी लगाने के बाद दूसरी बार कब लगाएं?

महीने में कम से कम दो बार मेहंदी लगानी चाहिए। इस हिसाब से एक बार मेहंदी लगाने के बाद आप 15 दिन बाद वापस इसे लगा सकते हैं।

कौन सा हिना पाउडर इस्तेमाल करना चाहिए?

बाज़ार में कई तरह के हिना पाउडर उपलब्ध हैं। इनमें से कई सस्ते भी हैं। बेहतर होगा दाम पे ध्यान न देकर आप क्वालिटी पर ध्यान दें। अच्छे ब्रांड और क्वालिटी का हिना पाउडर ही खरीदें।

क्या बालों पर मेहंदी लगाने का कोई नुकसान भी है?

बालों पर ज्यादा मेहंदी लगाने से बाल रूखे हो सकते हैं। साथ ही सिर पर खुजली और एलर्जी की समस्या भी हो सकती है।

नूपुर मेहंदी लगाने के फायदे?

यह बालों को अच्छी तरह कंडीशन करती है। साथ ही यह बालों की लंबाई बढ़ाने में भी फायदेमंद है।

बालों में कौन सी मेहंदी लगानी चाहिए?

मेहंदी दो तरह की होती है। लाल मेहंदी और काली मेहंदी। बेहतर होगा बालों के लिए काली मेहंदी का इस्तेमाल करें। इससे बाल लाल नही होंगे।

निशा मेहंदी बालों में कैसे लगाएं?

सबसे पहले बाल धो लें। इसके बाद निशा मेंहदी पाउडर हेयर कलर को कांच के कटोरे में 7 बार पानी के साथ मिलाएं और पेस्ट बनाएं। अब हाथों में ग्लव्स पहनकर या ब्रश की मदद से बालों पर निशा मेहंदी लगाएं।

सफेद बालों में मेहंदी कैसे लगाएं?

मेहंदी पाउडर में तिल का तेल मिलाकर सफेद बालों पर लगाएं। इसके लिए मेहंदी में पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को 8-10 मिनट गर्म कर लें और तिल का तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने के बाद इसे बालों में लगाएं और सूखने के बाद साफ पानी से बाल धो लें।

मेहंदी में क्या मिलाकर लगाना चाहिए?

मेहंदी में आंवला पाउडर, मेथीदाने, नींबू का रस, अंडा, चाय पत्ती और पानी मिलाकर लगाना चाहिए।

1. Beauty Problems को कहें Bye, इन 13 Hacks से!
2. इन 10 Beauty Essentials से आप दिखेंगी Gorgeous हमेशा!
3. तेज पत्ते के सौंदर्य संबंधी फायदे (Beauty Benefits Of Tej Patta)
4. बालों के लिए बेस्ट है ब्राउन राइस
5. मजबूत चमकदार बालों के लिए प्रयोग करें आंवला, रीठा और शिकाकाई
6
त्रिफला चूर्ण के फायदे

ADVERTISEMENT

अपने लिए बजट के अंदर परफेक्ट मेकअप प्रोडक्ट्स की तलाश कर रही हैं तो आपकी तलाश My Glamm में आकर खत्म होगी। यहां हर स्किन टाइप को ध्यान में रखते हुए बेहतरीन मेकअप प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं। 

25 Jun 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT