ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
TV Actress Shikha Singh, How to loose belly fat after pregnancy

‘कुमकुम भाग्य’ की आलिया शिखा सिंह ने बताया प्रेगनेंसी के बाद पेट कम करने का तरीका

एक्ट्रेस शिखा सिंह टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। साल 2007 में सब टीवी के शो ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ से अपने टीवी करियर की शुरुआत करने वाली शिखा सिंह वैसे तो अब तक स्टार प्लस की ‘महाभारत’ और ‘न आना इस देस मेरी लाडो’ जैसे कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं लेकिन उन्हें पहचान मिली ज़ी टीवी के सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ से। इस सीरियल में शिखा सिंह ने अभिषेक मेहरा की बहन आलिया मेहरा का नेगेटिव किरदार निभाया था। हालांकि अभी वे इस सीरियल में नजर नहीं आ रही हैं। मगर इसके बावजूद शिखा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। खासतौर पर अपने यूट्यूब चैनल और इंस्टग्राम अकाउंट पर। जहां वे अपनी और अपनी बेटी की कई वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही उन्होंने अपने यूट्यूब अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे प्रेगनेंसी के बाद पेट कम करने का तरीका बता रही हैं। 
https://hindi.popxo.com/article/after-rupali-ganguly-and-sudhanshu-pandey-these-anupamaa-actors-also-tested-corona-positive-in-hindi-948237
टीवी एक्ट्रेस शिखा सिंह पिछले साल जून महीने में एक प्यारी सी बेटी की मां बनी हैं, जिसका नाम उन्होंने अलायना रखा है। इसी के चलते उन्होंने कुछ समय के लिए टीवी सीरियल की दुनिया को अलविदा कह दिया। फिलहाल शिखा सिंह अपना सारा समय अपनी 10 महीने की बेटी अलायना को देती हैं। आपको बता दें कि शिखा सिंह ‘4 व्हीलर स्कूटर’ के नाम से अपना एक यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं। इस चैनल पर शिखा अपनी बेटी के साथ कई वीडियोज शेयर करती हुई नजर आती हैं। हाल ही में शिखा सिंह ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे प्रेगनेंसी के बाद पेट कम करने का तरीका बता रही हैं।

वीडियो में शिखा सिंह ने बताया कि प्रेगनेंसी के बाद पेट करने के लिए सबसे पहले आपको 8-10 घंटे की नींद लेनी होगी, जो कि एक नई मां के लिए थोड़ी मुश्किल है लेकिन दिन में समय निकालकर भी आप सो सकती हैं। उसके बाद उन्होंने डाइट को कंट्रोल करने जैसे जंक फूड, फ्राइड खाना और मैदा न खाने जैसे टिप्स के बारे में भी बताया। इसके बाद शिखा सिंह ने प्रेगनेंसी के बाद पेट कम करने के लिए की जाने वाली एक्सरसाइज के बारे में भी बताया।

इसके बाद शिखा सिंह ने पेट कम करने के लिए घर पर आसानी से बनाई जाने वाली एक ड्रिंक के बारे में भी बताया। इसकी रेसिपी भी उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर की। इसके लिए सबसे पहले 100 ग्राम जीरा, 100 ग्राम सौंफ, 100 ग्राम अजवाइन, 100 ग्रा काली कलौंजी और 100 ग्राम हरड़ को एक साथ रोस्ट कर लीजिए। रोस्ट करने के बाद इसका पाउडर बनाकर रख लें। अब 1 गिलास गर्म पानी में 1 छोटा चम्मच इस पाउडर को मिलाकर रोज पिएं। ये ड्रिंक न सिर्फ पेट कम करने में कारगर है बल्कि पेट को स्वस्थ भी बनाए रखती है। 
 

MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

14 Apr 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT
good points logo

good points text