ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
How To Get The Perfect Nose Exercises in Hindi

नाक की शेप में सुधार लाने के लिए बेस्ट हैं ये एक्सरसाइज, रोजाना करने से बहुत जल्दी पड़ेगा फर्क

महिलाओं के नैन-नक्श में नाक की बनावट को काफी महत्व दिया जाता है। नुकीली नाक खूबसूरती में चार चांद लगाती है। चेहरा परफेक्ट दिखे इसके लिए नाक की बनावट भी परफेक्ट होनी चाहिए। चेहरा हमारे बॉडी का सबसे खूबसूरत पार्ट होता है और नाक उससे भी ज्यादा, जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचती है। हर किसी की नाक का आकार अलग-अलग हो सकता है। शॉर्प नोज वाले चेहरे पर मेकअप करना भी बहुत आसान होता है। लेकिन वहीं ज्यादातर महिलाएं नाक को शेप में लाने के लिए सर्जरी का सहारा लेने लगी हैं। इसमें पैसे के साथ ही काफी समय भी लगता है।  लेकिन अगर आप अपनी नाक को नेचुरल तरीके से शेप में लाना चाहती हैं तो ये टिप्स जरूर फायदेमंद हैं।

How To Get The Perfect Nose Exercises in Hindi | नाक की शेप सुधार लाने के लिए एक्सरसाइज 

यहां हम आपको नाक को शेप में लाने के लिए कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बार में बता रहे हैं, जिन्हें घर पर करना भी आसान है और ये काफी हद तक कारगर भी हैं। तो आइए जानते हैं कि नाक की शेप सुधाराने के लिए क्या करें –

ब्रीदिंग एक्सरसाइज

ब्रीदिंग एक्सरसाइज सेहत के लिए अच्छी होती हैं। लेकिन सांस लेने के व्यायाम भी आपकी नाक को बेहतर आकार देते हैं। इसके लिए अनुलोम विलोम करें जैसे आप एक हाथ की उंगली से एक नथुने को दबाते हैं और दूसरे नथुने से सांस लेते हैं और दूसरे से सांस लेते हुए पहले नथुने से सांस छोड़ते हैं। इससे नाक को अच्छा आकार पाने में मदद मिलेगी।
इन 5 टिप्स की मदद से आप भी अपनी शादी पर आसानी से पहन सकती हैं हैवी नथ

नाक की मसाज करें

जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, आपके शरीर की हड्डियां और मांसपेशियां कभी-कभी बदल जाती हैं। शिशुओं के शरीर को सुडौल बनाने के लिए उनकी मालिश की जाती है। यह हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करने का आसान तरीका है। अच्छी नाक का आकार पाने के लिए आप नाक की मालिश भी कर सकते हैं। अगर आप नाक की मसाज करेंगी तो नाक स्टाइलिश दिखेगी। इसके लिए नाक पर तेल या क्रीम लगाकर मसाज करें। अगर आप साइनस या माइग्रेन से पीड़ित हैं तो नाक की मालिश करने से भी समस्या कम होगी।

ADVERTISEMENT

नाक को बाएं से दाएं घुमाएं

नाक का व्यायाम करने का एक और आसान तरीका है नाक को बाएं से दाएं या दाएं से बाएं मोड़ना। यह व्यायाम नाक की मांसपेशियों को आराम देता है और उन्हें मजबूत बनाता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपनी नाक ऊपर कर लें। साथ ही नाक को मोड़ते समय चेहरे के हाव-भाव न बदलें, नहीं तो चेहरे की मांसपेशियों पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा।

नोज सर्जरी को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने किये कई खुलासे, बताया – अपना बिगड़ा चेहरा देखकर लगता था डर

10 Mar 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT