ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
मोटापे से हैं परेशान तो रोज करें सूर्य नमस्कार, होंगे और भी फायदे

मोटापे से हैं परेशान तो रोज करें सूर्य नमस्कार, होंगे और भी फायदे

यूं तो सूर्य नमस्कार सदियों से लोग करते आ रहे हैं और इसे सभी योगासनों में बेस्ट भी माना जाता है। लेकिन इसके फायदे बहुत कम लोग जानते हैं। तभी तो मोटापे से परेशान लोग योगा छोड़ जिम और साइड इफेक्ट्स से भरी दवाइयों का इस्तेमाल करने लगते हैं। एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर आप रोजाना सूर्य नमस्कार करते हैं तो फिट रहने के साथ ही कई बीमारियों से भी दूर रहते हैं। अगर आप मोटापा कम करना चाहते हैं तो रोजाना कम से कम 10 बार सूर्य नमस्कार करने से आप अपना वजन घटा सकते हैं। इसके एक नहीं अनगिनत फायदे हैं। रोजाना सूर्य नमस्कार करने से मन की एकाग्रता बढ़ती है साथ ही शरीर में लचीलापन आता है, त्वचा में निखार आता है, हड्डियां मजबूत बनती हैं, पाचन शक्ति बढ़ती है और दिमाग तनाव से कोसों दूर रहता है। सूर्य नमस्कार के 12 स्टेप्स या आसन होते हैं। आइए जानते हैं तस्वीरों के जरिए इन 12 आसनों के बारे में –

स्टेप 1 – प्रणाम आसन

step 1

सबसे पहले स्टेप में दोनों हाथों को जोड़कर ( नमस्कार की पोजिशन में ) सीधे खड़े हो जाएं। 

स्टेप 2 – हस्तउत्तानासन

step 2

ADVERTISEMENT

अब दूसरे स्टेप में गहरी सांस भरते हुए दोनों हाथों को ऊपर उठाएं और पीछे कानों की ओर से ले जाते हुए कमर के पीछे की तरफ झुकाएं। 

स्टेप 3 – हस्तपाद आसन

step 3

अब तीसरे स्टेप में सांस को बाहर निकालते हुए हाथों को सीधे रखते हुए आगे की ओर झुकाएं और दोनों हाथों को पैरों के दाएं-बाएं करते हुए जमीन को टच करें। 

स्टेप 4 – अश्व संचालन आसन

step 4

ADVERTISEMENT

अब चौथे स्टेप में सांस भरते हुए जितना संभव हो सके अपना दायां पैर पीछे की ओर ले जाएं। फिर दाएं घुटने को जमीन पर रखें और नजरें ऊपर आसमान की ओर रखें।

स्टेप 5 – दंडासन

step 5

अब पांचवें स्टेप में सांस भरते हुए बाएं पैर को पीछे ले जाएं और पूरे शरीर को सीधी रेखा में ही रखें। 

स्टेप 6 – अष्टांग नमस्कार

step 6

ADVERTISEMENT

अब छठे स्टेप में आराम से अपने दोनों घुटने जमीन पर लाएं और सांस बाहर की ओर छोड़ें। अपने कूल्हों को ऊपर उठाते हुए पूरे शरीर को आगे की ओर खिसकाएं। 

स्टेप 7 – भुजंगासन

step 7

अब सातवें स्टेप में सांस भरते हुए अपने शरीर के ऊपरी भाग को गर्दन पीछे करते हुए उठाएं। ऐसा करते समय थोड़ी देर के लिए इसी स्थिति में रुकें और कंधे कानों से दूर, नजरें आसमान की ओर रखें।

स्टेप 8 – पर्वत आसन

step 8

ADVERTISEMENT

अब आठवें स्टेप में सांस बाहर की ओर छोड़ते हुए कूल्हों और रीढ़ की हड्डी के निचले भाग को ऊपर की ओर उठाएं।

स्टेप 9 – अश्वसंचालन आसन

step 9

अब नौवें स्टेप में आपको सांस भरते हुए दायां पैर दोनों हाथों के बीच ले जाना है और बाएं घुटने को जमीन पर रखना है। 

स्टेप 10 – हस्तपाद आसन

step 10

ADVERTISEMENT

अब दसवें स्टेप में सांस बाहर की ओर छोड़ते हुए बाएं पैर को आगे लाएं और हथेलियों को जमीन पर ही रहने दें। 

स्टेप 11 – हस्तउत्थान आसन

step 11

अब ग्यारहवें स्टेप में सांस लेते हुए रीढ़ की हड्डी को धीरे से ऊपर की ओर लाएं और हाथों को ऊपर और पीछे की ओर ले जाएं। 

स्टेप 12 – ताड़ासन

step 12

ADVERTISEMENT

अब बारहवें स्टेप में सांस बाहर की ओर छोड़ते हुए पहले शरीर सीधा करें, फिर हाथों को नीचे लाएं। 

इन्हें भी पढ़ें –

 
14 Mar 2018
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT