ADVERTISEMENT
home / Celebrity Make Up
लिपस्टिक कलर - Sabse Achi Lipstick Konsi Hai

स्किन टोन के अनुसार कैसे चुनें सही लिपस्टिक कलर? – Sabse Achi Lipstick Konsi Hai

किसी भी लड़की की मेकअप किट में लिपस्टिक (lipstick) का किरदार सबसे अहम होता है। ब्लशर, कंसीलर, काजल, मस्कारा, आई शैडो और शिमर जैसे तमाम मेकअप प्रोडक्ट्स के बीच लिपस्टिक की जगह सबसे अलग और ज़रूरी होती है। मेकअप, आउटफिट और ओकेज़न के हिसाब से लिप मेकअप को लाइट या डार्क रखा जा सकता है। लिपस्टिक चुनते समय उसके रंग के साथ ही मौसम, ब्रैंड, स्किन टोन, स्किन टाइप और अपने ओवरऑल मेकअप का भी पूरा ख्याल रखा जाना चाहिए। जैसे कि अगर आपने आंखों का मेकअप लाइट किया है तो होंठों का मेकअप डार्क रख सकती हैं, वहीं अगर आइज़ मेकअप डार्क हो तो लिप मेकअप को हमेशा लाइट रखें। जानिए, लिप मेकअप, लिपस्टिक और लिपस्टिक शेड्स (lipstick shades) से जुड़ी कुछ जानकारियां।

लिपस्टिक शेड्स कैसे चुनें – How to choose lipstick shades in Hindi

बेस्ट लिपस्टिक शेड (Best lipstick shade) चुनना बिल्कुल भी आसान बात नहीं है। एक परफेक्ट शेड के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। कभी स्किन टोन का ध्यान रखना पड़ता है तो कभी अपने आउटफिट और ओकेज़न का, जो शेड पसंद आ रहा है, कभी उसका एक शेड लाइट ढूंढना होता है तो कभी एक शेड डार्क। खैर, अगर आप भी लिपस्टिक शेड चुनने में परेशानी का सामना करती हैं तो हमारे ये टिप्स आपके काम आ सकते हैं।
pjimage - 2020-08-24T015403.824

स्किन टोन के अनुसार चुनें लिपस्टिक शेड

लिपस्टिक का हर शेड हर लड़की पर फबे, यह ज़रूरी नहीं होता है। अगर आप चाहती हैं कि लोगों की नज़रें आपके होंठों (हमारा मतलब है, लिपस्टिक) पर टिक जाएं तो लिपस्टिक को हमेशा अपने स्किन टोन (skin tone) के हिसाब से ही चुनें। जानिए, स्किन टोन के हिसाब से बेस्ट लिपस्टिक कलर (lipstick colors)। 
फेयर स्किन टोन: फेयर या हल्के स्किन टोन वाली लड़कियों को लाइट पिंक, कोरल, पीच और डस्टी रेड कलर्स चुनने चाहिए।
पिंक शेड लिपस्टिक यहां से खरीदें Pink Guava Flavoured Vitamin E-enriched Creamy Lipstick
मीडियम स्किन टोन: आप पर रोज़, बेरी, चेरी रेड और मोव लिपस्टिक शेड्स बहुत फबेंगे।
pjimage - 2020-08-24T014341.350
बेरी शेड लिपस्टिक यहां से खरीदें Berry Flavoured Vitamin E Enriched High Shine Lipgloss
टैन स्किन टोन: कोरल, डीप पिंक, ब्राइट रेड जैसे शेड्स में आपका रंग निखरकर सामने आएगा। हालांकि, ब्राउन शेड्स की लिपस्टिक लगाने से बचें।
डीप रेड लिपस्टिक यहां से खरीदें – MANISH MALHOTRA HI-SHINE LIPSTICK – RED CARPET
डीप स्किन टोन: डार्क स्किन टोन वाली लड़कियों पर ब्राउन और प्लम, कैरेमल, वाइन या ब्लू बेस्ड रेड जैसे पर्पल शेड्स बहुत सुंदर लगते हैं।
ब्राउन शेड लिपस्टिक यहां से खरीदें – POSE HD LIPSTICK – DARK BROWN

स्किन टोन के अनुसार चुनें न्यूड लिपस्टिक शेड

मिनिमल मेकअप ट्रेंड के इस दौर में न्यूड लिपस्टिक शेड्स काफी प्रचलित हैं। जानिए, स्किन टोन (skin tone) के अनुसार कैसे चुनें न्यूड लिपस्टिक कलर।
स्किन टोन: फेयर और लाइट
फेयर स्किन टोन के लिए न्यूड लिपस्टिक शेड चुनते समय आप पिंक अंडरटोन वाली न्यूड लिपस्टिक चुन सकती हैं। यह शेड आपके होंठों के प्राकृतिक गुलाब रंग को निखारने के काम आएगा। ब्राउन अंडरटोन का इस्तेमाल करने से बचें क्योंकि यह आपके होंठों को डार्क कर सकता है। हालांकि, अगर आपके पास वॉर्म अंडरटोन्स हैं तो होंठों पर हल्का बेज टिंट देने के लिए बेज अंडरटोन का इस्तेमाल करें।
यहां से खरीदें लैक्मे की न्यूड पिंक शेड लिपस्टिक Lakmé 9to5 Naturale Matte Lipstick
 
 
स्किन टोन: मीडियम 
मीडियम और ऑलिव स्किन टोन वाली लड़कियां कई तरह के न्यूड लिप कलर चुन सकती हैं। मीडियम स्किन टोन वालों पर ऑरेंज या येलो अंटडरटोन वाली लिपस्टिक खूब जंचेगी। आप शियर फॉर्म्युला वाली कैरेमल, बेज अंडरटोन या पेल न्यूड लिपस्टिक भी ले सकती हैं। 
शुगर कॉस्मेटिक्स की लिपस्टिक खरीदने के लिए यहां क्लिक करें – Matte As Hell Crayon Lipstick – 16 Claire Underwood (Burnt Orange)
स्किन टोन: डार्क और डस्की
डार्क स्किन वाली लड़कियों पर चॉकलेट कलर खूब फबता है। बस एक आम नियम को फॉलो करें: कॉम्प्लेक्शन जितना गहरा हो, लिपस्टिक का कलर भी उतना ही गहरा होना चाहिए। रिच चॉकलेट, डार्क ब्राउन और रेड अंडरटोन के साथ न्यूड शेड्स किसी पर भी आपका चार्म छोड़ जाएंगे। आप ब्राउन टिंट या रोज़ी ब्राउन न्यूड शेड भी सेलेक्ट कर सकती हैं। हालांकि लाइट शेड्स का इस्तेमाल करने से बचें।
pjimage - 2020-08-24T022411.080

मौसम के अनुसार चुनें लिपस्टिक शेड

क्या आप जानती हैं कि मौसम के अनुसार भी लिपस्टिक शेड्स चुने जा सकते हैं? हम बताते हैं, कैसे।
जब मौसम हो गर्मी का
गर्म मौसम में आमतौर पर पिंक, कोरल, रेड, बेरी और वाइन लिप शेड्स अच्छे लगते हैं।
मॉनसून की बारिश में 
कई लोगों के लिए मॉनसून का सीज़न काफी डल होता है। ऐसे में अपने लुक में ज़रा ब्राइटनेस बढ़ाकर उसे ठीक किया जा सकता है। ब्राइट लिप्स की मदद से डल दिनों में कुछ ही समय में वाइब्रेंस बढ़ाया जा सकता है। आप बरगंडी, रस्ट और ब्राइट ऑरेंज जैसे शेड्स चुन सकती हैं। 
pjimage - 2020-08-24T015559.381
सर्दियों के खुशनुमा दिन
सर्दियों में आप पावरफुल प्लम और रोबस्ट कॉफी जैसे शेड्स का बेधड़क इस्तेमाल कर सकती हैं।

लिपस्टिक के प्रकार – Types of Lipsticks in Hindi

लिपस्टिक की दुनिया को समझना आसान नहीं है। यहां हर ओकेज़न, आउटफिट, मौसम, स्किन टाइप और स्किन टोन के हिसाब से कई प्रकार की लिपस्टिक मौजूद हैं। मिनिएचर लिपस्टिक से लेकर स्केच पेन लिपस्टिक तक, ग्लॉसी लिपस्टिक से लेकर मैट लिपस्टिक तक, लिपस्टिक की ये वैरायटी देखकर हैरान रह जाएंगे आप।

मॉइस्चराइज़िंग लिपस्टिक

जिन लड़कियों के होंठ रूखे होते हैं, उन्हें मॉइस्चराइज़िंग लिपस्टिक का इस्तेमाल करना चाहिए। मॉइस्चर युक्त लिपस्टिक होंठों को कोमल और नम रखते हैं। इन लिपस्टिक्स में विटामिन ई, ग्लिसरीन और एलो वेरा मौजूद होता है, जो होंठों को नम बनाए रखने में मदद करते हैं। इससे होंठों में शाइन भी आती है।

सैटिन लिपस्टिक

सैटिन लिपस्टिक भी होंठों को मॉइस्चाइज़ और नरिश कर शाइनी एंड ग्लॉसी बनाते हैं। सैटिन लिपस्टिक में ऑयल की मात्रा अधिक होती है और ये पैकेज पर होंठों से ज्यादा डार्क नज़र आती हैं। तेल युक्त लिपस्टिक को होंठों पर कई कोट्स में अप्लाई करना पड़ता है।
pjimage - 2020-08-24T015928.326

मैट लिपस्टिक

बेहतर और कलरफुल शेड्स ढूंढ रही लड़कियों के लिए मैट लिपस्टिक के शेड्स परफेक्ट हैं। ये फ्लैट लिप्स का इफेक्ट देती हैं। मैट लिपस्टिक के इस्तेमाल से आपके होंठ स्मूथ और यंग नज़र आते हैं। एक्सपर्ट्स की सलाह मानें तो मैट लिपस्टिक के साथ विटामिन ई और एलो वेरा युक्त लिप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। मैट लिपस्टिक कीमत भी आपको पता होनी चाहिए। 

क्रीम लिपस्टिक

छोटे होंठों वाली लड़कियों को क्रीम लिपस्टिक लगानी चाहिए। क्रीम फॉर्म्युला वाली लिपस्टिक ज्यादा शाइनी नहीं होती हैं लेकिन होंठों पर स्मूथ इफेक्ट छोड़ जाती हैं। क्रीम लिपस्टिक लगाने के बाद आप ग्लॉस का इस्तेमाल कर सकती हैं।

लिप क्रेयॉन

ये क्रेयन स्टिक्स मल्टी टास्कर और लाइफ सेवर के तौर पर काम करते हैं। इनका एक्सट्रीम मैट फिनिश आपके होंठों पर लाइनिंग बनाने, उन्हें फिल करने या ग्लॉस के साथ प्रयोग करने के काम आता है। इन्हें अप्लाई करना बहुत आसान है और कई रंगों में उपलब्ध होते हैं। 

लिक्विड लिपस्टिक

लिक्विड लिपस्टिक (liquid lipstick) किसी जादू से काम नहीं होती हैं। ये आपके होंठों को लंबे समय तक नमी के साथ ही लॉन्ग लास्टिंग मैट फिनिश प्रदान करती हैं। 
pjimage - 2020-08-24T020651.098

लाइनर्स

स्टेटमेंट मेकिंग पाउट बनाने के लिए लिप लाइनर्स को सबसे उपयुक्त माना जाता है।
यहां से खरीदें लिप लाइनर- LIP BRUSH

लिपस्टिक से जुड़े सवाल-जवाब – FAQs 

1. क्या लिपस्टिक लगाने से पहले भी होंठों पर कुछ लगा सकते हैं?
लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों को साफ करें और डिस्पोजेबल मस्कारा वैंड से एक्सफोलिएट ज़रूर करें। लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों पर लिप बाम भी लगा सकती हैं। 
2. लिपस्टिक को लंबे समय तक होंठों पर लगाए रखने के लिए क्या करना चाहिए?
लिपस्टिक लगाने से पहले लिप प्राइमर लगाने से लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहती है।
pjimage - 2020-08-24T021045.543
3. न्यूड लिप शेड लाइट लग रहा हो तो क्या करना चाहिए?
अगर आपको न्यूड लिप शेड हल्का लग रहा हो तो उसके साथ न्यूड लिप लाइनर का डार्क शेड लगा सकती हैं।

इनपुट्सशहनाज हुसैन (Shahnaz Hussain), रैशेल जे अमिर्थाराज, सेलेब्रिटी फैशन डिज़ाइनर और ला फैंटसी के फाउंडर (Rachel J Amirtharaj, Celebrity Fashion Designer and Founder of La Fantaisie), मेकअप आर्टिस्ट श्रुति शर्मा और यशस्विनी गुप्ता (Makeup artist Shruti Sharma & Yashaswini Gupta), सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट आफरीन पेटीवाला (Celebrity Makeup Artist Aafreen Petiwala), ऑरिक ब्यूटी प्रोडक्ट्स प्रा.लि. की ब्यूटी एक्सपर्ट (Beauty expert at Auric Beauty Products Pvt Ltd), सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट समायरा संधु (Celebrity Makeup Artist Samaira Sandhu), शुगर कॉस्मेटिक्स की सीईओ विनीता सिंह (Vineeta Singh, CEO, SUGAR Cosmetics), नेटसर्फ नेटवर्क के रंग दे ब्रैंड की प्रोडक्ट एक्सपर्ट आशना जैन (Aashna Jain, Product Expert, Rang Dé by Netsurf Network), वेस्टसाइड के हेड ऑफ कॉस्मेटिक्स एंड कस्टमर उमाशान नायडू (Umashan Naidoo, Head of Cosmetics and Customer, Westside), लैक्मे (Lakmé), ओरिफ्लेम के सीनियर डायरेक्टर नवीन आनंद (Naveen Anand, Senior Director – Regional Marketing – South Asia, Oriflame), कोरीकार्ट डॉट कॉम के सीईओ और फाउंडर (सियो यंगडू, Mr.Seo Youngdoo, CEO and founder, Korikart.com), एमेजॉन स्पोक्सपर्सन (Amazon Spokesperson), Sonic Sarwate, Global Senior Artist MAC Cosmetics India, Chirosree Datta (Makeup & grooming expert)

30 May 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT