प्रेग्नेंसी के दौरान तो महिलाओं को कई त्वचा संबंधित परेशानियां होती ही हैं। डिलीवरी के बाद स्किन प्रॉब्लम्स का सिलसिला जारी रहता है। इन परेशानियों में से एक है ड्राई स्किन। वैसे तो बाजार में स्किन प्रोडक्ट की भरमार है। परंतु, अधिकतर स्किन प्रोडक्ट्स केमिकल से बने होते हैं, जो नई मॉम को फायदा पहुंचाने की बजाय उनके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। फिर चलिए कुछ होममेड मॉइश्चराइजर के बारे में जानते हैं।
यदि आपको रूखी त्वचा के लिए मॉइश्चराइजर समझ नहीं आ रहा है या मॉइश्चराइजर आपकी स्किन पर कुछ खास असर नहीं कर रहे हैं, तो टेंशन छोड़िए। इसीलिए यहां हम आपको न्यू मॉम के लिए होम मेड मॉइश्चराइजर बनाने की विधि बता रहे हैं। ये मॉइश्चराइजर केमिकल फ्री यानि बिल्कुल नेचुरल होंगे और आपकी स्किन पर भी इसका कोई बुरा असर नहीं दिखेगा। तो चलिए जानते हैं न्यू मॉम घर पर कैसे मॉइश्चराइजर बना सकती है।
यहां हम न्यू मॉम्स के लिए नेचुरल मॉइश्चराइजर के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं घर पर मॉइश्चराइजर बनाने का आसान तरीका:
सामग्री:
बनाने का तरीका:
कैसे है फायदेमंद:
एलोवेरा जेल और नारियल तेल, दोनों ही मॉइस्चराइजिंग एजेंट हैं। एलोवेरा और नारियल तेल से तैयार मॉइश्चराइजर त्वचा को गहराई से नमी प्रदान करने के साथ त्वचा की बाहरी परत को ड्राइनेस से बचाते हैं। रोजाना सुबह नहाने के बाद व सोने से पहले इस मॉइश्चराइजर की पतली परत लगाएं।
जरूरी टिप: एलोवेरा मॉइश्चराइजर को बनाते समय वर्जिन कोकोनट ऑयल का ही इस्तेमाल करना बेहतर होगा।
सामग्री:
बनाने का तरीका:
कैसे है फायदेमंद:
एक तरफ गुलाब जल त्वचा को हाइड्रेट रखने के साथ नॉरिश करता है। वहीं, ग्लिसरीन त्वचा में नमी लॉक करने का काम करता है। यही वजह है इस होममेड मॉइश्चराइजर को रूखी त्वचा के लिए वरदान समान माना जाता है। रोजाना रात को सोने से पहले इस नैचुरल मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। कुछ ही दिनों में इसका असर आपको नजर आने लगेगा।
जरूरी टिप: ग्लिसरीन मॉइश्चराइजर बनाने के लिए जितनी मात्रा ग्लिसरीन की लें उससे डबल मात्रा में गुलाब जल लें।
सामग्री:
बनाने का तरीका:
कैसे है फायदेमंद:
जैतून का तेल और नारियल त्वचा को प्राकृतिक रूप से नमी प्रदान करते हैं। वहीं, बी वैक्स त्वचा पर मॉइश्चर को लॉक कर एक सुरक्षात्मक परत बनाने का काम करती है। बी वैक्स में एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटी वायरल प्रॉपर्टीज भी मौजूद होती हैं, जो त्वचा को कई परेशानियों से सुरक्षा कवच प्रदान करने में अहम भूमिका निभा सकती है।
जरूरी टिप: बीवैक्स को पिघलाने के लिए बॉयलर का इस्तेमाल करें।
इस लेख में आपने न्यू मॉम के लिए होममेड मॉइश्चराइजर के बारे में जाना। लेख में दी गई जानकारी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। इनका इस्तेमाल करने से पहले एक बार त्वचा विशेषज्ञ से परामर्श लेना बेहतर होगा।
चित्र स्रोत: Freepik