ADVERTISEMENT
home / ब्यूटी
ग्लोइंग और फ्रेश स्किन के लिए आज़माएं ये चॉकलेट फेस पैक्स!

ग्लोइंग और फ्रेश स्किन के लिए आज़माएं ये चॉकलेट फेस पैक्स!

अपने चेहरे की डल होती जा रही चमक को आप इन चॉकलेट फेस पैक से आसानी से वापस पा सकती हैं। खास बात ये है कि आप इन्हें घर पर ही बना सकती हैं। चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। साथ ही ये चेहरे में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। तो अगर आपको अपने चेहरे की डलनैस दूर करनी है तो ये है आपके लिए परफेक्ट फेस पैक!

चेहरे के लिए आजमाए ये चॉकलेट से बने फेस पैक्स – Chocolate Face Packs

चॉकलेट का कमाल नमक के साथ

तीन चम्मच लिक्विड चॉकलेट, 3 चम्मच कच्चा दूध और धोड़ा सा नमक। अगर आपके पास लिक्विड चॉकलेट न हो तो ऐसे बनाएं- कढ़ाही को धीमी आंच पर गर्म करें। अब एक कांच के बर्तन में चॉकलेट के टुकड़े डालकर इस कढ़ाही में रख दें और चॉकलेट पिघलने तक हिलाते रहें। अब दूध में थोड़ा-सा नमक मिलाकर उसे लिक्विड चॉकलेट में मिला दें। तैयार पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगा लें। अब चेहरा गुनगुने पानी से धो लें। बेसन का फेस पैक 

शहद के साथ का जादू – Honey

ADVERTISEMENT

तीन चम्मच कोकोआ पाउडर, 2 चम्मच ऑर्गेनिक हनी, 3 बड़े चम्मच क्रीम और 2 बड़े चम्मच ओटमील पाउडर को मिलाकर मिश्रण बनाएं। इसे 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा लें। इसके बाद ताज़े पानी से चेहरा धो लें।

कोकोआ पाउडर और दूध में

तीन चम्मच शहद, 2 चम्मच डार्क चॉकलेट पाउडर या कोकोआ पाउडर, एक टेबल स्पून दूध। सबसे पहले चोको पाउडर और शहद को मिला लें। अब आप इसमें दूध मिलाएं। तैयार पेस्ट को अच्छी तरह फेस और नेक पर लगा लें। सूखने पर चेहरा धो लें। बेस्ट रिजल्ट के लिए इस पैक को सप्ताह में दो से तीन बार चेहरे पर लगाएं।

मक्खन और चीनी के साथ – Butter And Sugar

मैल्ट चॉकलेट, शहद, मक्खन, चीनी को मिलाकर पेस्ट बना लें। तकरीबन 20 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धोने के बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। यह मास्क महीने में दो बार लगाने पर भी अच्छे रिजल्ट देता है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें- 

इन 30 Tips से रहेगी आपकी Skin खूबसूरत..हमेशा के लिए!

हमेशा खूबसूरत दिखें! Skin-care guide हर उम्र के लिए

04 Jul 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT